शिमला देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल आने और प्रदेश से विभिन्न राज्यों को जाने के लिए 1,28,745 लोग इंतजार में हैं। ये लोग परिवहन व्यवस्था के लिए सरकार की मदद के लिए टकटकी लगाए हैं। हिमाचल से बिहार जाने को करीब 31 हजार और उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 21 हजार लोगों ने आवेदन किया है। देश भर में लॉकडाउन के बाद हिमाचल आने के लिए कुल 56,162 लोगों ने सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में जाने को…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सुप्रीम कोर्ट में बैठेगी एकल पीठ, जमानत और ट्रांसफर जैसे मामलों पर होगी सुनवाई
नई दिल्ली लंबित मुकदमों के जल्द निपटारे की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सुप्रीमकोर्ट ने जमानत और ट्रांसफर मामलों की सुनवाई एकल पीठ के समक्ष करने का निर्णय लिया है। बुधवार से यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। यह पहली बार होगा जब सुप्रीमकोर्ट में एकल पीठ बैठेगी और मामलों का निपटारा करेगी। अब तक सुप्रीमकोर्ट में कम से कम दो सदस्यीय पीठ बैठती थी। सुप्रीमकोर्ट द्वारा सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी गई है। बुधवार से एकल पीठ जमानत से जुड़ी उन तमाम विशेष अनुमति याचिका पर…
Read Moreसंबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि भाजपा नेता ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं। वहीं मामला दो बड़े राजनीतिक पार्टियों से जुड़े होने के चलते पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। हालांक पुलिस जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।…
Read Moreखुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले के मिले इनपुट, घाटी में अलर्ट पर सुरक्षाबल
जम्मू : रमजान का 17वां दिन, जो जंग ए बद्र की लड़ाई का दिन भी है। इसी दिन आतंकवादियों ने पिछले कुछ वर्षों से घाटी में सुरक्षाबलों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इसी को लेकर खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमले करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के चलते कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि खुफिया एजेंसियों द्वारा इनपुट के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले चार महीनों में,…
Read Moreट्रेनों से आज जम्मू-कश्मीर लौटेंगे हजारों लोग, जांच के बाद गृह जिलों को भेजे जाएंगे
जम्मू विशेष ट्रेनों में सफर कर देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख लौट रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और मौजूद कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए। मंगलवार को पहली ट्रेन सुबह करीब साढ़े चार बजे और दूसरी सुबह करीब आठ बजे पहुंचने की संभावना है। करीब चार दिन से रेलवे स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं और सोमवार को प्रशासन और स्वास्थ्य…
Read Moreरेड जोन लेह-लद्दाख से लगता हिमाचल बॉर्डर सील
केलांग (लाहौल-स्पीति) जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने बॉर्डर सील कर दिया है। केके सरोच ने बताया कि सेना को छोड़कर लाहौल-स्पीति प्रशासन लेह-लद्दाख की तरफ से आने वाले बाहरी लोगों को घाटी में प्रवेश की इजाजत नहीं देगा। जिला प्रशासन मंगलवार को लेह और कारगिल के डीसी को पत्र भेजेगा। कोरोना के मामलों को लेकर लेह-लद्दाख रेड जोन घोषित है। लिहाजा मनाली-लेह सड़क मार्ग खुलने के बाद लेह और कारगिल-जंस्कार की तरफ से लाहौल में आम लोगों की आवाजाही की इजाजत…
Read Moreकुल्लू शॉल के उद्योगों को करोड़ों का नुकसान
कुल्लू कोरोना वायरस से ठहरे जनजीवन से विश्व प्रसिद्ध कुल्लू के शॉल उद्योग को बड़ा झटका लगा है। लॉकडाउन से अभी तक भुट्टिको शॉल को करोड़ों का नुकसान आंका गया है। हालांकि, शॉल बनाने का कार्य जोरों पर है, लेकिन दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के साथ अमेरिका व यूरोप की सप्लाई बाधित हुई है। ऐसे में कुल्लू जिले के शॉल व टोपी उद्योग पर संकट आ गया है। ऐसे में इस उद्योग से जुड़े हजारों बुनकरों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। अकेले भुट्टिको में करीब एक हजार कर्मचारियों…
Read Moreकोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार आबादी से दूर श्मशानघाटों में होगा
शिमला कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार आबादी से दूर वाले श्मशानघाटों में किया जाएगा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंचायतों में आबादी से दूर श्मशानघाटों की सूची सरकार ने मांगी है। आबादी से दूर इन पुराने श्मशानघाटों में कोरोना के मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ताकि, लोगों में खौफ का माहौल न बने। सरकार ने गांवों में खुले स्कू्लों और वहां के शौचालयों का ब्योरा भी संबंधित प्रधानों से मांगा है। पंचायतों से यह ब्योरा संबंधित पंचायत के पटवारी के माध्यम से जुटाकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया…
Read Moreकांगड़ा में पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की बढ़ गई चिंता
धर्मशाला दिल्ली से वापस अपने घर लौटे लोगों ने कांगड़ा ब्लॉक को हॉटस्पॉट बना दिया है। सिर्फ कांगड़ा विकास खंड में ही पिछले छह दिन में कोरोना के पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक सगे भाई-बहन शामिल हैं। आठ मई के बाद लगातार प्रतिदिन एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पहला मामला छह मई को जमानाबाद पंचायत में आया था। एक ही ब्लॉक से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। पांच मरीजों में से चार दिल्ली से…
Read Moreकेंद्र का राज्यों को निर्देश, सड़कों और रेलवे ट्रैक के किनारे ना जाएं प्रवासी मजदूर
नई दिल्ली इककोरोना वायरस की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को श्रमिक विशेष ट्रेनें प्राप्त करने में सहयोग करने और फंसे हुए प्रवासी कामगारों के आवागमन की सुविधा को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्रवासी सड़कों और रेलवे ट्रैक के किनारे ना जाएं। गृह मंत्रालय ने चिकित्सकों, पराचिकित्सकों की आवाजाही पर कुछ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से लगाई गई पाबंदियों पर आपत्ति जताई, कहा वे स्वास्थ्य सेवाओं…
Read More