अधिसूचना से कई विभाग अनजान

चंबा।( गीता) विभिन्न सरकारी विभागों की मनमानी व अनभिज्ञता के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई विभाग सरकार के आदेशों की पालना करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सरकार की अधिसूचना को मानने को भी कई विभाग तैयार नहीं है। सरकार ने जुलाई, 2011 में अधिसूचना निकाली थी कि किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी कोई भी प्रमाण पत्र कहीं पर भी मान्य होगा। इसके लिए अब लोगों को दूसरे उच्चतर अधिकारी या मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र को सत्यापित नहीं करवाना पड़ेगा। सरकार ने यह अधिसूचना इसलिए निकाली थी, क्योंकि…

Read More

एक-एक शिक्षक के हवाले तीन स्कूल

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तीन प्राइमरी स्कूल एक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। इस कारण इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 60 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंडरू, बाड़ा और मंगली में पिछले लगभग दो साल से एक-एक अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत टेपा प्रधान ध्यान सिंह, रमेश कुमार, अशोक, बीरबल, ध्यान चंद, प्यार सिंह, जोगिंद्र कुमार, सुदेश, लाल चंद, रूप लाल, दिनेश और विजय ने बताया…

Read More

पूरे माह की हाजिरी लगाएं

चंबा( गीता) वन परिक्षेत्र मसरूंड के अंतर्गत आने वाले मजदूरों की बैठक मसरूंड में आयोजित की गई। इसमें मसरूंड परिक्षेत्र के समस्त मजदूरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद एक मांगपत्र वन मंडल अधिकारी को भेजा गया। मजदूर यूनियन के शाखा सचिव मान सिंह ने बताया कि मजदूरों ने वन विभाग से मांग की है कि समस्त दैनिक भोगी श्रमिकों की वरिष्ठता सूची प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र मसरूंड में तैनात दैनिक भोगी श्रमिक पूरा महीना काम करते हैं, लेकिन…

Read More

व्यापारियों पर ठोंका 25 हजार जुर्माना

चंबा।( गीता)स्वास्थ्य विभाग ने दालचीनी के सैंपल फेल होने के मामलों में जिला के व्यापारियों को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने गत वर्ष एकत्रित किए गए केसिया (दालचीनी) के नमूने लिए गए थे और बीते वर्ष मई माह में एकत्रित किए गए नमूनों को कंडाघाट प्रयोगशाला में भेजा गया था। लैब में दालचीनी के नमूने फेल पाए गए थे। इसके बाद व्यापारियों के आग्रह पर दालचीनी के नमूने गाजियाबाद प्रयोगशाला में भेजे गए थे। वहां पर जांच के बाद नमूने फेल पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग…

Read More

नवदोय स्कूल में भरेंगे 80 सीटें

चंबा(गीता) नवोदय विद्यालय सरोल चंबा की छठी कक्षा की चयन परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें जिला भर के 2800 विद्यार्थी भाग लेंगे। चयन परीक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों ने अक्तूबर व नवंबर माह में नवोदय में आवेदन किया था। उन विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित बीपीईओ कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। समस्त विद्यार्थी संबंधित बीपीईओ कार्यालय में जाकर चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड अपना नाम बताकर प्राप्त कर सकते हैं। इस बार नवोदय विद्यालय में 80 सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए…

Read More

अब डाक विभाग लगाएगा एटीएम

धर्मशाला(आत्मा राम) प्रदेशभर में छोटे और बड़े शहरों में डाक विभाग एटीएम लगाएगा। शहरों में एटीएम कोर बैंकिंग सेल्यूशन योजना के तहत लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ता कहीं भी और कभी भी अपना पैसा एटीएम से निकाल सकेंगे। डाक विभाग के एटीएम से अन्य बैंकों के एटीएम से भी पैसा निकाला जा सकेगा। इसे लेकर डाक विभाग उपभोक्ताओं के खाते में जमा राशि का ब्योरा भी चेक कर रहा है। फिलहाल, डाक विभाग ने योजना को तमिलनाडु में शुरू किया है। प्रदेश में अब एटीएम स्थापित करने को लेकर कवायद शुरू…

Read More

मोदी की लहर पर, हवा में न रहें : शांता

फतेहपुर (कांगड़ा)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बनाल में संपन्न हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने की। मीटिंग में नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा व जवाली विस क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि इस समय देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है, लेकिन कार्यकर्ता हवा में न रहें। अगर देश में भाजपा की सरकार बनानी…

Read More

कंक्रीट से बनाए जाएंगे संपर्क मार्ग : सुधीर

धर्मशाला(आत्मा राम) शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने तंगरोटी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि तंगरोटी-रमेहड़ संपर्क मार्ग का निर्माण कंक्र्रीट से किया जाएगा। इलाके के अन्य संपर्क मार्गों का निर्माण भी कंक्रीट से होगा। राजकीय उच्च पाठशाला तंगरोटी में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र प्राकलन तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने तंगरोटी में पेयजल समस्या के निदान के लिए अतिरिक्त ट्यूबवेल स्थापित करने की घोषणा की। हाई स्कूल तंगरोटी को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने तंगरोटी…

Read More

नगरोटा सूरियां में खुलेगा पर्यटन कैफे : चंद्र

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा कि नगरोटा सूरियां को पौंग झील के साथ जोड़ कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। नाबार्ड के तहत नगरोटा सूरियां से जवाली तक पौंग झील के किनारे बनी सड़क को जोड़ने वाले गज्ज और देहर खड्ड पुलों के निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार ने 51-51 करोड़ रुपये के अनुमान बना कर भेज दिए हैं। पौंग झील में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए नगरोटा सूरियां में शीघ्र ही एक पर्यटन कैफे खोला जाएगा।…

Read More

कांग्रेस पार्टी के लाखों रुपये गर्क

धर्मशाला (आत्मा राम) कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के स्थगन के चाहे कोई भी कारण रहे हों मगर इस फैसले ने पार्टी के लाखों रुपये गर्क कर दिए हैं। धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली के आयोजन को लेकर पार्टी स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन, मंगलवार को एक सूचना मिलने के बाद यह सब धरी की धरी रह गईं। राहुल की रैली के लिए धर्मशाला क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से 21 सेक्टरों में बांट दिया गया था। रैली को लेकर…

Read More