रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा) हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर रामपुर वर्कशॉप में गेट मीटिंग कर प्रदेश सरकार व परिवहन प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। संघ ने प्रबंधन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सरकार व परिवहन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो संगठन द्वारा 11 मार्च को प्रदेश व्यापी हड़ताल करेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तकनीकी कर्मचारी संगठन के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिवहन कर्मचारी लंबे अरसे से परिवहन निगम की वित्तीय…
Read MoreAuthor: ibindiannews
किन्नौर में फिर शुरू हुई बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। बुधवार सुबह से ही जिले में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान-2.5 दर्ज किया गया है, वहीं प्रमुख सांगला का न्यूनतम तापमान-2.4 तक पहुंच गया है। जिले में बुधवार सुबह से ही कल्पा, रोधी, पांगी, बारंग, ब्रुआ, शौंग, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मुरंग, ठंगी, लंबर, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, रोपावैली, यंगथंग, ज्ञाबुंग, चांगों, हागों, चुलिंग, शलखर और सुमरा सहित कई अन्य…
Read More50 करोड़ से और सुंदर होगा सुंदरनगर
सुंदरनगर (मंडी)(ओम प्रकाश) मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर में रहने वालों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए किसी प्रकार की धन की कमी आड़े नहीं आएगी। मंगलवार को सुंदरनगर के भोजपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नप द्वारा 60 लाख से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग और दस लाख से नगौण खड्ड पर बने वाहन योग्य पुल का सोहन लाल ठाकुर ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर को विकास का मॉडल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू…
Read Moreज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा में कैंचीमोड़ के पास स्थित ज्वेलरी की एक दुकान में गत सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बरमाणा थाना से 100 मीटर से भी कम फासले पर एनएच-21 के किनारे स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर वहां से लगभग चार लाख रुपये के गहनाें व हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इस घटना से इलाके के लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। बिलासपुर शहर के रहने वाले राकेश सोनी की बरमाणा में कैंचीमोड़ के पास…
Read Moreब्लैक फ्लैग मार्च करेंगे फोरलेन विस्थापित
बिलासपुर( सोनू शर्मा) फोरलेन विस्थापित समिति ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सात मार्च को प्रस्तावित ब्लैक फ्लैग मार्च के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत फोरलेन विस्थापित अपनी मांगाें को लेकर शुक्रवार को हाथों में काले झंडे थामे नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकालेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान शंख ध्वनि के साथ प्रधानमंत्री, भूतल परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके जाएंगे। समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि फोरलेन विस्थापित व प्रभावित बीते करीब छह माह से अपनी मांगों…
Read More45 लाख से घुमारवीं बस स्टैंड का विस्तार
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा है कि घुमारवीं बस अड्डे का जल्द विस्तारीकरण किया जाएगा। इस पर 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बस स्टैंड में ही 16 लाख रुपये शौचालयों का भी निर्माण होगा। धर्माणी घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घुमारवीं को हरा-भरा व सुंदर बनाने के लिए शहरी वनीकरण योजना के तहत पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने घुमारवीं में लोनिवि के विश्राम गृह के विस्तार, केंद्रीय विद्यालय खोलने तथा आईटीआई खोलने के…
Read Moreअघोषित बिजली कटों से परेशान लोग
बम्म (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हटवाड़, बम्म, देहरा से विद्युत उपभोक्ता अघोषित बिजली कटों से परेशान हो गए हैं। दिन तो दिन रात के समय भी विद्युत बोर्ड द्वारा बिजली कट लगाए जा रहे हैं। वहीं, मार्च माह में वार्षिक परीक्षाएं होती है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्टूडेंट्स को उठानी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सप्लाई मुहैया करवाने में असमर्थ है। इसके चलते विद्युत उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति गहरा रोष है। इस समस्या के बारे कई बार विभागीय…
Read Moreकु्एं में डूबा पांच वर्षीय मासूम, मौत
बम्म (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैहरी काथला के गांव परनाल में पांच वर्षीय शिवांश की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पंचायत में अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। जानकारी के अनुसार शिवांश पुत्र अजय कुमार नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा में पहली कक्षा में पढ़ता था। हर रोज की तरह मंगलवार के दिन भी स्कूल गया। स्कूल से वापस आने के बाद वह घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था कि इस दौरान अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते…
Read Moreकांगरी में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत गांव कोट कांगरी में मनशा देवी पत्नी विशंभर दास के रिहायशी मकान में घटी आगजनी घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही करीब 60 हजार रुपये की नकद राशि भी आग की भेंट चढ़ गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगरी गांव में मनशा देवी के रिहायशी मकान में अचानक लग गई। देर रात्रि हुई इस आगजनी घटना की एकाएक ही आसपास…
Read Moreगुरिल्लों को बंधी नौकरी की आस
बिलासपुर।(सोनू शर्मा)एसएसबी गुरिल्ला संगठन से जुडे़ लोगों को नौकरी मिलने की आस जगी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री सुशील कुमार शिंदे के आश्वासन के अनुसार जल्द ही एसएसबी गुरिल्लों को नौकरी मिलेगी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री से मिले संगठन के प्रतिनिधिमंडल को शिंदे ने आश्वासन दिया है कि 15 राज्य में केंद्रीय फंड से चल रहे विभागों में ऐसे लोगों को नौकरी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बाकायदा इसके आदेश करने की भी बात कही है। गुरिल्ला संगठन की बिलासपुर में संपन्न हुई बैठक में इस मसले पर…
Read More