कुल्लू(भाग सिंह) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. बलदेव ठाकुर ने कहा कि सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए स्टेट मेडिकल काउंसिल से पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। वे पीसी और पीएनडीटी के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण किए हुए अल्ट्रासाउंड मशीन सुविधाएं लेना गैर कानूनी है, अगर कोई स्वास्थ्य संस्था बिना पंजीकरण किए मशीन का प्रयोग करते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मशीन को…
Read MoreAuthor: ibindiannews
कल कांग्रेस कमेटी बनाएगी रणनीति
केलांग। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति से बाहर रह रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि छह मार्च को भुंतर के ट्राइबल भवन में होने वाली बैठक में भाग लें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के…
Read Moreट्रक से साढ़े आठ लाख का सरिया गायब
कुल्लू(भाग सिंह) सैंज में निमार्णाधीन बिजली प्रोजेक्ट में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सरिया लेकर आ रहे ट्राले से लाखों का सरिया गायब हो गया है। पुलिस ने प्रोजेक्ट प्रबंधन की शिकायत पर भादंसं की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दिए शिकायत पत्र में सैंज प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कहा है कि 27 फरवरी को सरिया से लदा हरियाणा का ट्राला 20 टन लोहे की छड़े लेकर प्रोजेक्ट साइट की ओर ले जा रहा था। जब वह शैंशर में डैम साइट…
Read Moreहोटलों में 30 फीसदी बुकिंग रद
कुल्लू (भाग सिंह) कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद होने पर पर्यटन कारोबारी मायूस हो गए हैं। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। मनाली के बड़े होटलों में 30 फीसदी तक बुकिंग रद हो गई है। इसके अलावा टैक्सी ऑपरेटरों का कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। राज्य टैक्सी महासंघ के सह सचिव जगदीश शर्मा का कहना है कि 20 फरवरी से हवाई सेवाएं बंद होने से टैक्सी चालकों का कारोबार प्रभावित हुआ…
Read Moreबढ़ी पर्यटकों की अठखेलियां
पलचान (मनाली)(सरिता) मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में पूरे साल भर पर्यटकों का खूब जमावड़ा लगा रहता है। इन दिनों भी बर्फ के बीच अठखेलियां करने के लिए सोलंगनाला में काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। देश-विदेश के पर्यटक पैरा ग्लाइडिंग, बर्फ पर स्केटिंग और घुड़सवारी समेत अन्य कई प्रकार की खेलों का आनंद लेते हैं। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटन नगरी मनाली मे मई-जून के महीने में पर्यटकों का भीड़ यहां उमड़ती है और यहां पर विभिन्न प्रकार की साहसिक खेलों का पर्यटक आनंद लेते…
Read Moreलालसिंगी में 20 झुग्गियां जलीं
ऊना(विवेक त्रिपाठी) शहर में पुराना होशियारपुर रोड पर मंगलवार दोपहर 20 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे झुग्गियों के अंदर रखा अधिकतर सामान जल गया। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी केएल बैरी ने कहा कि जांच शुरू…
Read Moreकुलपति के पास जाएगी भटोली कॉलेज की रिपोर्ट
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की एजूकेशन कौंसिल ने भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट को राज्यपाल (कुलपति) के पास भेजे जाने की संस्तुति प्रदान कर दी है। भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट पर अब राज्यपाल ही आगामी कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे। प्रदेश विवि के रजिस्ट्रार एवं ईसी के सदस्य सचिव प्रो एमएल झारटा ने कॉलेज रिपोर्ट को विवि चांसलर को भेजे जाने की संस्तुति किए जाने की पुष्टि की है। प्रदेश सरकार को लंबे समय से एसवीएसडी कॉलेज भटोली की मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रदेश सरकार ने…
Read Moreठेकेदारों को जारी किए नोटिस
मैहतपुर (ऊना)। रेलवे रोड मैहतपुर-संतोषगढ़ के समय सीमा के भीतर टूटने के लिए पीडब्ल्यूडी ने चार ठेकेदारों को नोटिस थमाए हैं। नोटिस में कहा है कि रोड की तुरंत मुरम्मत की जाए। लोक निर्माण विभाग के मैहतपुर उपमंडल में तैनात एसडीओ बीके सोनी ने खबर की पुष्टि की। संपर्क मार्ग की हालत दयनीय हो चुकी है। मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे पड़े हैं। मार्ग तीन साल पहले भाजपा सरकार के समय बना है। इस पर पौने तीन करोड़ की लागत आई है। तय समय सीमा के भीतर मार्ग की मार्ग…
Read Moreरिश्वत लेने का आरोपी रिमांड पर
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने वीरवार तक रिमांड पर भेज दिया है। जहां विजिलेंस आरोपी एसडीओ से पूछताछ कर रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की पुष्टि विजिलेंस के डीएसपी गुरदयाल सिंह ने की है। लोनिवि के टापरी कार्यालय में तैनात एसडीओ सुरेश शर्मा निवासी लताव डाक घर फतेहपुर सरकाघाट ने ठेकेदार मंगल दास निवासी चगांव से उरनी और चगांव में लगाए गए डंगे की मेजरमेंट पर साइन करने के बदले दस हजार रुपये की मांग की थी,…
Read Moreवन विभाग ने उखाड़े सेब के पौधे
रोहड़ू(सुंदर औक्टा) वन विभाग की वन भूमि पर सेब के बगीचे तैयार करने वालों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने मंगलवार को शरोग और अढ़ाल बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए सेब के करीब सौ पौधों को उखाड़ा है। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को पहले कार्रवाई के दौरान शरोग वन बीट के डीपीएफ कारगाड़ जंगल में तीन बीघा भूमि पर से अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान उन्होंने सेब के करीब 70 पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया। उसके बाद वन विभाग…
Read More