लूट का आरोपी चालक गिरफ्तार

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)(कमलेश) एक व्यक्ति को कार में लिफ्ट देकर लूटने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति से 34,200 रुपये लूट लिए थे। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी सोम दत्त ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार सैंज पुलिस को दी शिकायत में नेपाली धन बहादुर ने बताया कि उसने कार संख्या एचपी-25ए 1136 पर रामपुर से शिमला की ओर लिफ्ट ली थी। इसी दौरान कार में सवार व्यक्ति ने उसे…

Read More

कर्मचारियों की समस्याओं पर चरचा

रिकांगपिओ (विशेश्वर नेगी) हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशाप में जेसीसी के पदाधिकारियों सहित ड्राइवर यूनियन और पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तकनीकी संगठन के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की वित्तीय हालत का खामियाजा कर्मचारियों कोे भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वित्तीय लाभ कभी भी समय पर बिना सघंर्ष के नहीं दिए गए हैं। कर्मचारियों को उनके परिवार और समाज से काट कर उनका मानसिक, आर्थिक और सामाजिक शोषण…

Read More

रोहड़ू में 25 रुपये लीटर मिलेगा दूध

रोहड़ू(सुंदर औक्टा) लोगों को अब रोहड़ू में दूध पच्चीस रुपये प्रति लीटर मिलेगा। किसान सभा और दूध उत्पादकों के आग्रह पर प्रमुख संगठनों ने प्रशासन के साथ बैठक में दूध के दामों में बढ़ोतरी पर सहमति व्यक्त की है। दूध के नए दाम 10 मार्च से लागू किए जाएंगे। किसान सभा और क्षेत्र के पशुपालकों के साथ मंगलवार को एसडीएम कार्यालय मेें बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू वाईपीएस वर्मा ने की। बैठक में पशुपालकों ने दूध के न्यूनतम दाम 27रुपये करने की मांग उठाई। इस…

Read More

दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

ठियोग (रामपुर बुशहर)(विक्रम विक्की) ठियोग नंगल देवी मंदिर के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया है। एक अन्य हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए ठियोग लाया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नीतीश पुत्र परमानंद निवासी शिमला रामपुर से शिमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तंग सड़क होने के कारण…

Read More

किन्नौर में बढ़ी रिश्वतखोरी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) जनजातीय जिला में रिश्वत लेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि केवल छह माह में विजिलेंस ने जिला में तीन सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरकारी अधिकारियों ने यह रिश्वत छोटे-छोटे काम के लिए मांगी है, जो आने वाले समय के लिए चिंता का विषय है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो पूर्व में 2 सितंबर 2013 को आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार को विजिलेंस ने ठेकेदार से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत…

Read More

वीरभद्र-प्रतिभा सिंह के शपथपत्र सही

शिमला(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग को मुख्यमंत्री और मंडी की सांसद की शिकायत के मामले में अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह के शपथ पत्र को सही पाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट में शिकायत के समय दिए दस्तावेजों को शपथपत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक सही पाया गया है। एक जनवरी को भाजयुमो अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय चुनाव आयोग में चुनावों के…

Read More

आनंद, आस्कर और सोनी कल हिमाचल में

शिमला(सोनिया) इसे लोकसभा चुनाव सिर पर होने का असर ही कहा जाएगा कि बुधवार 5 मार्च को हिमाचल में केंद्र सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री दौरे पर होंगे। केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडीस, आनंद शर्मा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी हिमाचल आ रही हैं। चुनाव आचार संहिता की संभावना को देखते हुए ही सारे कार्यक्रम एक साथ रख दिए गए हैं। अब दुविधा ये है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब एक या दो कार्यक्रमों में ही शामिल हो पाएंगे। सुंदरनगर के नेरचौक में ईएसआई मेडिकल…

Read More

यहां बाहर होता मरीजों का इलाज

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) समय : सुबह 11.26। स्थान : आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भराड़ी। इंडियन बुलेटिन की टीम यहां पहुंचती है। डिस्पेंसरी भवन के बाहर ही लोगों का इलाज हो रहा है। पूछने पर पता चला कि भवन की खराब हालत के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। मरीजों का इलाज जर्जर हालत के चलते डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी डिस्पेंसरी के बाहर बैठकर मरीजों का इलाज करने को मजबूर हैं। बर्फबारी और बारिश में अंदर बैठना खतरे से खाली नहीं। पानी के लगातार हो रहे रिसाव के चलते कभी भी हादसा हो सकता है।…

Read More

स्कूल खुलेंगे या नहीं, असमंजस

शिमला।(वी डी शर्मा) पांच मार्च तक स्कूल बंद होने की घोषणा के बाद भी कई स्कूलों में सोमवार को छात्र और छात्राएं पहुंची। निजी तथा सरकारी स्कूलों में पूर्व निर्धारित प्रैक्टिकल भी हुए। हालांकि, अवकाश घोषित होने के चलते कुछ छात्र परीक्षा नहीं दे सके। अभिभावकों में भी असमंजस रहा। राजधानी के स्कूलों में जो भी छात्र स्कूल पहुंचे। उनमें छोटे बच्चों को घर भेज दिया गया। जमा एक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं हुईं। मंगलवार और बुधवार को स्कूल खुलेंगे या नहीं इसको लेकर असमंजस बरकरार है। उपायुक्त की ओर से…

Read More

चच्योट सामुदायिक भवन को डेढ़ लाख

चैलचौक (मंडी)। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने चच्योट और नौण पंचायत का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं तथा कई समस्याओं का निपटारा किया। उन्हाेंने लोगों से 2014 के चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक लीड दिलाने का आह्वान भी किया। विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, इसके लिए नाचन की जनता में उत्साह है। इस मौके पर उन्हाेंने चच्योट के सामुदायिक भवन के निर्माण को डेढ़ लाख देने की घोषणा भी की। इसके अलावा माता चतुर्भुजा ढगवाहण…

Read More