
चंबा(गीता) नवोदय विद्यालय सरोल चंबा की छठी कक्षा की चयन परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें जिला भर के 2800 विद्यार्थी भाग लेंगे। चयन परीक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों ने अक्तूबर व नवंबर माह में नवोदय में आवेदन किया था। उन विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित बीपीईओ कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। समस्त विद्यार्थी संबंधित बीपीईओ कार्यालय में जाकर चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड अपना नाम बताकर प्राप्त कर सकते हैं। इस बार नवोदय विद्यालय में 80 सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए चयन मेरिट आधार पर होगा। यानी 2800 विद्यार्थियों में से मेरिट में आने वाले 80 विद्यार्थियों को ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल चंबा की प्राचार्य डा. अर्चना मिश्रा ने बताया कि छठी कक्षा की चयन परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बच्चों के एडमिट कार्ड बीपीईओ ऑफिस में भेज दिए गए हैं। समस्त अभिभावको से आह्वान किया है कि वहां से अपने एडमिट कार्ड ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय में इस दफा 80 सीटें भरी जाएगी। परीक्षा के संबंध में समस्त जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड बीपीईओ कार्यालयों में नहीं मिलते हैं, तो वे इस संबंध में नवोदय स्कूल में संपर्क कर सकते हैं।
