पूरे माह की हाजिरी लगाएं

चंबा( गीता) वन परिक्षेत्र मसरूंड के अंतर्गत आने वाले मजदूरों की बैठक मसरूंड में आयोजित की गई। इसमें मसरूंड परिक्षेत्र के समस्त मजदूरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद एक मांगपत्र वन मंडल अधिकारी को भेजा गया। मजदूर यूनियन के शाखा सचिव मान सिंह ने बताया कि मजदूरों ने वन विभाग से मांग की है कि समस्त दैनिक भोगी श्रमिकों की वरिष्ठता सूची प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र मसरूंड में तैनात दैनिक भोगी श्रमिक पूरा महीना काम करते हैं, लेकिन मस्टरोल पर 20-22 दिन की हाजिरी भरी जाती है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि उनकी पूरे महीने की हाजिरी लगाई जाए। यहां पर कुछ मजदूर पिछले लगभग 18 से 20 साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने विभाग से इन कर्मियों को नियमित करने की मांग की है।

Related posts