ऊना जिला पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर वीरवार एवं शुक्रवार को 160 वाहनों के चालान काटे। इनसे 1 लाख 40 हजार 700 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया। अवैध खनन करते दो वाहनों के चालान काटकर 9320 रुपये का जुर्माना प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते कुल 16 लोगों से 17 सौ रुपये का जुर्माना वूसला। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने पर सात चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, छह चालान निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाने पर,…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बस-कार भिड़ंत में महिला की मौत, दो गंभीर
मैड़ी (ऊना)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 अंब-हमीरपुर सड़क पर लंगयाणा के समीप एक बस की कार से भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को फौरन सामुदायिक चिकित्सालय अंब के बाद ऊना अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को एचआरटीसी की बस एचपी 72ए-1402 ऊहल…
Read Moreकिसान सभा ने रोहड़ू में निकाली रैली
रोहड़ू हिमाचल प्रदेश किसान सभा ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर रोहड़ू में धरना प्रदर्शन किया। सभा ने रोहडू बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय कर रैली निकाली तथा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जनसभा में किसान सभा रोहड़ू इकाई के अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत जनसंख्या गांव में रहती है। 84 प्रतिशत परिवारों के पास पांच बीघा या इससे कम भूमि है। 70 प्रतिशत लोगों की रोजी रोटी खेती व बागवानी से चलती…
Read Moreठियोग में बिजली के कट बने परेशानी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने बिजली के अघोषित कट की समस्या को लेकर कई बार बिजली बोर्ड से शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। आलम यह है कि इस समस्या से शहर के सात वार्डों के सैकड़ों लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी परेशान हैं, लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली बोर्ड खामोश है। शुक्रवार को भी 11:59 से बिजली आपूर्ति बंद रही।…
Read Moreमिल्क चिलिंग प्लांट शिफ्ट करने पर भड़के
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मिल्क चिलिंग सेंटर को गुम्मा से कुमारसैन स्थानांतरित करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। यहां जारी बयान में कलबोग पंचायत के प्रधान कंवर डोगरा, रतनाडी पंचायत प्रधान ज्ञान ठाकुर, बागी पंचायत उपप्रधान मदन बिंटा, नगान पंचायत प्रधान मंजुला, गुम्मा पंचायत प्रधान सुनील चौहान, बखोला पंचायत प्रधान निशा चौहान, महासू पंचायत प्रधान सुनीता, प्रेमनगर पंचायत प्रधान रंजना, पांदली पंचायत प्रधान संतोष, बाग डुमैहर पंचायत प्रधान मोहन चौहान, ग्रावग पंचायत प्रधान महेंद्र, दरकोटी पंचायत प्रधान सुरेंद्र, शीली पंचायत प्रधान राकेश डोगरा, पराली पंचायत प्रधान…
Read Moreपहले मारपीट की और फिर कुत्ते से कटवाया
चंबा (गीता)तीसा के कल्हेल में एक दंपति के साथ तीन लोगों ने बेवजह मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने के बाद दंपति के पीछे अपना कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने भवाला निवासी चमारू राम की दाहिनी टांग को काट लिया है। तीसा थाना में चमारू पुत्र तेजा गांव भवाला डाकघर कल्हेल तहसील चुराह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 मार्च को वह और उनकी पत्नी नीलू मनरेगा की पेमेंट लेकर कल्हेल से घर से वापस जा रहे थे तो खनी गांव के पास रास्ते में नशे…
Read Moreआरएसएस के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही भाजपा
चंबा(गीता)कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के पास अपना कोई एजेंडा नहीं है। पार्टी आरएसएस के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा भाजपा में आरएसएस की ओर से प्रत्याशी थोपे गए हैं। वह चंबा के कमेटी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा में आरएसएस के हस्तक्षेप के कारण भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व सुषमा स्वराज जैसे नेताओं की अनदेखी हुई है। इसके साथ ही भाजपा ने…
Read Moreएक किलो चरस सहित दो गिरफ्तार
चंबा(गीता)पुलिस चौकी खैरी के तहत सलूणी उपमंडल के दो लोगों को एक किलो चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह की अगुवाई में खैरी-सुंडला मार्ग पर चौहड़ा डैम के पास धाई नाला में पुलिस ने नाका लगा रखा था। पण्ताह की ओर से आ रही बाइक को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो बाइक सवार हड़बड़ा गए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनसे एक किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेने सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…
Read Moreई-राशनकार्ड के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार
चंबा(गीता) भले ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कुछ दिन पूर्व 45 दिन के भीतर उपभोक्ताआें को फोटोयुक्त राशनकार्ड उपलब्ध करवाने का दावा किया था, लेकिन इस अवधि के भीतर लोगों के राशनकार्ड नहीं बन पाएंगे। फोटोयुक्त राशनकार्ड के लिए अभी उपभोक्ताओं को और इंतजार करना पड़ेगा। लोकसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से ई-राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया लटक गई है। अब मई माह के बाद ही दोबारा राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग ने राशनकार्ड पर मंत्रियों की फोटो लगाने…
Read Moreप्राइवेट स्कूल के दस्तावेज कब्जे में
बैजनाथ/धर्मशाला(आत्मा राम)बैजनाथ पुलिस ने वीरवार को जेवीएस स्कूल महाकाल में दोपहर बाद फिर दस्तक दी। डीएसपी पुनीत रघु और आईओ थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा ने पेपर आउट प्रकरण के चौथे दिन गहन पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल के समस्त दस्तावेजों और नौवीं, जमा एक के हो चुके पेपरों की जांच की। इस दौरान स्कूल स्टाफ और मान्यता आदि से संबंधित समस्त दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए। पुलिस मामले में समस्त दस्तावेजों और साक्ष्यों को जुटाने के बाद ही न्यायालय की शरण में जाने के पक्ष में है। क्रॉस…
Read More