धर्मशाला। शांता कुमार ने कहा कि एचपीसीए मामले में कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। इसकी हम निंदा करते हैं। एचपीसीए के खिलाफ जांच सामान्य प्रक्रिया में होनी चाहिए। वहीं, सीबीआई मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में सीएम को तुरंत त्यागपत्र देना चाहिए। यह शब्द शांता ने धर्मशाला में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने जोधमल सराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि यह आम चुनाव नहीं हैं। यह चुनाव देश को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मानदेय न बढ़ा तो बोर्ड के पेपर नहीं करेंगे चेक
नगरोेटा बगवां (कंागड़ा)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थल मूल्यांकन केंद्रों पर दसवीं और जमा दो के पेपर मूल्यांकन कार्य का शुक्रवार को सांकेतिक विरोध किया। संघ के जिला प्रधान और अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज मेहता ने बताया कि संघ की बैठक 11 फरवरी को स्कूल बोर्ड के साथ हुई थी। इसमें बोर्ड ने सभी प्रकार का मानदेय बढ़ाने पर सहमति जताई थी। अब पेपर मूल्यांकन के मानदेय में केवल पचास पैसे की बढ़ोतरी की है जो अध्यापकों के साथ मजाक…
Read Moreपेपर आउट मामला पांच छात्रों को धर्मशाला ले गई पुलिस
बैजनाथ (कांगड़ा)। जमा एक कक्षा के पेपर आउट मामले के पांचवें दिन बैजनाथ पुलिस पांच छात्रों को धर्मशाला ले गई। यहां पुलिस ने मामले के संबंध में कानूनी राय ली। छात्रों के साथ एसएचओ बैजनाथ भी गए थे। वहीं, डीएसपी पुनीत रघु ने जांच रिपोर्ट जिला पुलिस अधीक्षक को भेज दी है। मामले में कुल आठ छात्रों से पूछताछ कर जांच की गई थी। इनमें से पांच छात्रों की संलिप्तता को देखते हुए पुलिस इनको धर्मशाला में कानूनी राय जानने के लिए ले गई। अन्य तीन छात्रों को फिलहाल राहत…
Read Moreलोसर हेलीपैड के लिए उड़ान की मांग
केलांग। जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल से जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गटुग आंगमों, सलाहकार परिषद सदस्य सोहन सिंह और दोरजे छोपेल के अलावा स्पीति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार ने भी अतिरिक्त उपायुक्त काजा के माध्यम से सामान्य प्रशासन शिमला को पत्र भेज कर लोसर हेलीपैड के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ानें शुरू करने की मांग की है। स्पीति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि काजा से लोसर के बीच अभी तक बर्फ के कारण सड़क मार्ग नहीं खुल पाया है। इसके चलते लोसर…
Read Moreमनाली की मनु मार्केट में चोरी
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान में सेंध लगा दी। चोरों ने सोने-चांदी से बने करीब साढे़ चार लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनाली की मनु मार्केट में गणपति ज्वेलर की मालकिनज्योति ने पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि गत रात उनकी दुकान के शट्टर…
Read Moreआठ घंटे बाद खुला मनाली-सोलंगनाला मार्ग
पलचान (कुल्लू)। मनाली-सोलंगनाला को जोड़ने वाला मार्ग आठ घंटे बाद आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ ने बारिश के बीच मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद खोला है। नेहरू कुंड के पास एक विशालकाय चट्टान आने से बंद हुआ मनाली-सोलंगनाला मार्ग से सोलंगनाला घूमने गए सैलानियों को घंटों परेशान होना पड़ा है। वीरवार दोपहर बाद से यहां फंसी सैलानियों की करीब एक दर्जन बसें रात आठ बजे के बाद ही मनाली की ओर रवाना हो सकी हैं। ऐसे में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड में सैलानियोें को…
Read Moreप्रचार के लिए खूब बहाना होगा पसीना
केलांग (लाहौल स्पीति)। करीब 33 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले देश के सबसे दुर्गम संसदीय क्षेत्रों में शुमार मंडी लोकसभा क्षेत्र में बर्फ बारी से चुनाव प्रक्रिया के साथ ही प्रचार अभियान पर भी असर पड़ सकता है। मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले दोनों विधानसभा क्षेत्रों लाहौल-स्पीति और पांगी-भरमौर में कई दिन से बारिश के साथ ही हिमपात का क्रम भी जारी है। इससे चुनाव के मद्देनजर रोहतांग दर्रा को समय पर बहाल करने के अभियान को झटका लग सकता है। शुक्रवार को भी रोहतांग समेत…
Read Moreकांग्रेस ने किया गुमराह : रामस्वरूप
कुल्लू। मेरा मुकाबला राज परिवार और प्रदेश सरकार से है। यह कहना है कि भाजपा से मंडी संसदीय सीट के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा का। कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मंडी सीट पर राज परिवार का दबदबा रहा है। कांग्रेस सरकार बताए कि 40 साल में उन्होंने मंडी के लिए कौन-कौन सी बड़ी योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंडी के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल…
Read Moreलाहौल स्पीति में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की कमी से मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। वहीं, यहां के अस्पतालों को दी गई अल्ट्रासाउंड मशीनें भी धूल फांक रही हैं। कई वर्ष पहले पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीनें तो दे रखीं है, लेकिन रेडियोलॉजिस्टों के न होने से ये मशीनें बेकार साबित हो रही हैं। घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी…
Read Moreजमीन विवाद को लेकर मारपीट, एक गंभीर
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की नयेउली पंचायत में जमीन विवाद को लेकर दो गुट भिड़ गए। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की हालात काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत नयेउली के कोषनाला गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर हमला…
Read More