पहले मारपीट की और फिर कुत्ते से कटवाया

चंबा (गीता)तीसा के कल्हेल में एक दंपति के साथ तीन लोगों ने बेवजह मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने के बाद दंपति के पीछे अपना कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने भवाला निवासी चमारू राम की दाहिनी टांग को काट लिया है। तीसा थाना में चमारू पुत्र तेजा गांव भवाला डाकघर कल्हेल तहसील चुराह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 मार्च को वह और उनकी पत्नी नीलू मनरेगा की पेमेंट लेकर कल्हेल से घर से वापस जा रहे थे तो खनी गांव के पास रास्ते में नशे में धुत प्रकाश पुत्र कसरा, देसो पुत्र राधा, बलदेव पुत्र भागणु गांव खनी तहसील चुराह ने वेबजह उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की और जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी प्रकाश ने उनके पीछे अपना कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने चमारू की दाहिनी टांग काट ली। इससे वह घायल हो गए। मारपीट से भी उनको चोटें आई हैं।
उधर, पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 289, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts