एक किलो चरस सहित दो गिरफ्तार

चंबा(गीता)पुलिस चौकी खैरी के तहत सलूणी उपमंडल के दो लोगों को एक किलो चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह की अगुवाई में खैरी-सुंडला मार्ग पर चौहड़ा डैम के पास धाई नाला में पुलिस ने नाका लगा रखा था। पण्ताह की ओर से आ रही बाइक को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो बाइक सवार हड़बड़ा गए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनसे एक किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेने सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिंद्र सिंह पुत्र राजू गांव फुलकुंड पण्ताह व राजेंद्र पुत्र व्यास देव गांव अलहा पण्ताह तहसील सलूणी बाइक वीरवार को बाइक नंबर एचपी 73-4305 में सवार होकर पण्ताह से बनीखेत की तरफ जा रहे थे और पुलिस नाके में तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक किलो चरस पकड़ी गई है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts