नौकरी चाहिए तो शाहपुर आईटीआई आइए

धर्मशाला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में मई माह में एक नहीं तीन-तीन नामी कंपनियों की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर बेरोजगार और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इंटरव्यू में विभिन्न आईटीआई में अंतिम वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे और एनसीवीटी डिप्लोमा होल्डर अपना भाग्य आजमा सकते हैं। आईटीआई के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बाबू राम ने बताया कि 13 मई को राजस्थान भिवाड़ी की हल्ला विस्टियन क्लाइमेट सिस्टम इंडिया लिमिटेड में ट्रेनी और आईटीआई अप्रेंटशिप के 50 पदों पर इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिसमें…

Read More

सड़क हादसों में 7 जख्मी

देहरागोपीपुर/ हरिपुर/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिले में दो सड़क हादसों में महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए हैं। वनखंडी के बगलामुखी मंदिर के निकट एक तीखे मोड़ पर तेल टैंकर और गुड्स कैरियर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप में घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए टांडा रेफर कर दिया गया है। हरिपुर पुलिस ने तेल टैंकर चालाक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। टैंकर चालक धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रहा था,…

Read More

राष्ट्र स्तर पर दमखम दिखाएंगे ग्रामीण छात्र-छात्राएं

कुल्लू। जिला से 14 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्र स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 24 से 26 अप्रैल तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली इस नेशनल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह प्रतिभागी बुधवार को रवाना हुए हैं। 16 वर्ष की कम आयु के ग्रामीण छात्र-छात्राएं कोच नीरत के नेतृत्व में रवाना हुए हैं। जिला युवा एवं सेवाएं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने उन्हें रवाना करते हुए कहा कि 14 छात्र-छात्राओं का चयन 11 अप्रैल को जिला स्तर पर आयोजित एथलीट प्रतियोगिता से हुआ है। इसमें सात…

Read More

प्रतिभा सिंह का चुनाव जीतना तय : रवि

केलांग। विधायक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर स्पीति घाटी में पिछले सप्ताह भर से चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि मंगलवार को लोसर, हंसा, हल आदि दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद उन्होंने किब्बर, चिचम तथा कीह गांव का दौरा किया। चुनाव प्रचार के दौरान विधायक रवि ठाकुर ने जनता से कहा कि प्रदेश की कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हर क्षेत्र का समान विकास करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा…

Read More

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें कर्ण : भाजयुमो

सैंज (कुल्लू)। बंजार भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बंजार के विधायक कर्ण सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। बंजार भाजयुमो अध्यक्ष हरिराम चौधरी और महासचिव सुभाष ठाकुर ने कहा कि बंजार में अग्निकांड से प्रभावित महिलाओं से किए गए दुर्व्यवहार के बाद विधायक को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रहता। उन्होंने कहा कि एक तो विधायक बंजार में अग्निशमन केंद्र खोलने में नाकाम रहे हैं और दूसरी ओर प्रभावितों पर अभद्र भाषा प्रयोग कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया…

Read More

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

कुल्लू। लगवैली निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उक्त व्यक्ति ने सीएमओ कुल्लू और उपायुक्त कुल्लू से भी मामले की शिकायत की है। लगवैली निवासी दलीप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का 12 अप्रैल को हाथ टूट गया था। 12 अप्रैल को वह अपनी बेटी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लेकर आए। दलीप सिंह ने बताया कि इस दौरान चिकित्सकों ने उनकी बेटी के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया। लेकिन उनकी बेटी का हाथ ठीक से नहीं जुड़…

Read More

तिंदी के लिए जल्द शुरू हो बस सेवा

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तांदी-संसारीनाला सड़क यातायात के लिए बहाल होते ही लाहौल के अंतिम गांव तिंदी के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भारी बर्फबारी के चलते यह मार्ग दिसंबर से बस सेवा के लिए ठप पड़ा था। अब मार्ग खुल जाने से तिंदी पंचायत के लोगों ने निगम प्रबंधन से बस सेवा शुरू करने की मांग की है, जिससे उस क्षेत्र के लोगों को टैक्सियों के मंहगे सफर से निजात मिल सके। तिंदी पंचायत प्रधान चंपा देवी, पूर्व उपप्रधान दर्शन लाल, स्थानीय ग्रामीण खुशाल ठाकु…

Read More

अग्निपीड़ितों से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष

बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का दुखदर्द बांटने बंजार पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि इस दुखद घड़ी में समूचे कुल्लू जिला के कांग्रेसी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद बीएस ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यालय में बंजार घाटी में चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार की समीक्षा भी की। उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अग्निकांड के बाद बंजार की भोली भाली जनता को विधायक के…

Read More

न बिजली न पानी; कैसे ठहरें सैलानी

कुल्लू। पर्यटन के लिए देश-विदेश में विख्यात कुल्लू घाटी में सालाना लाखों टूरिस्ट सैरसपाटे के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, जिले में गिने-चुने पर्यटन स्थलों को छोड़ दिया जाए तो 90 फीसदी स्थल ऐसे हैं जो कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव में विकसित नहीं हो पाए हैं। सरकार, प्रशासन तथा पर्यटन विभाग की अनदेखी का शिकार ये पर्यटक स्थल आजादी के बाद भी विकसित नहीं हो सके हैं। घाटी में सालाना लाखों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में इन पर्यटक स्थलों का स्तर पर भी…

Read More

वर्कशॉप शाखा का रिकार्ड राख

ऊना। स्थानीय परिवहन निगम का कार्यालय आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी में दफ्तर का सारा रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गया है। घटना में लगभग हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आगजनी की घटना के बाद आरएम विवेक लखनपाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार मध्य रात्रि…

Read More