दौलतपुर में एटीएम से उड़ाए 70 हजार

दौलतपुर चौक / अंब(ऊना)। संतोषगढ़ में एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले तीन आरोपी युवकों के कारनामों की परतें खुलने लगी हैं। आरोपियों ने माह महीने में दौलतपुर चौक में भी एक महिला से ठगी कर 70 हजार की वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को ठगी का शिकार हुई महिला ने समाचार पत्रों में छपी फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की ओर दो युवकों के खिलाफ गगरेट थाने में मामला दर्ज करवाया। सुंकाली निवासी विजय जसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक…

Read More

बच्चों ने किया दुर्लभ पांडुलिपियों का अध्ययन

आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक दिवसीय पांडुलिपि प्रचार शिविर का आयोजन किया गया। हिम संस्कृति के प्रबंधक दीवान राजा ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को प्राचीन शिक्षा पद्धति और 200 साल पुरानी हस्तलिखित पुस्तकों की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। ज्योतिष, कर्मकाण्ड, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथ टांकरी लिपि में लिखे गए हैं। इनका अुनवाद हिंदी में किया जा रहा है। कुल्लू के टांकरी विद्वान खूबराम खुशदिल की अगुवाई में प्रदेश भर के विद्वान काम कर रहे हैं।…

Read More

कलाकारों के चयन पर सवाल

रोहड़ू। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों ने के चयन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि कई माह से मेले के नाम पर चंदे के रूप में जुटाए लाखों रुपये सिफारिशी कलाकारों को कार्यक्रम देने के लिए लुटाए जाते हैं। संगीत की जानकारी से दूर कार्यक्रम देने के लिए मंच पर खड़े बेसुरे कलाकार क्षेत्र सांस्कृतिक पहचान को खतरा पैदा कर रहे हैं। रोहड़ू के राज्य स्तरीय मेले में लोक कलाकारों के नाम पर लाखों रुपये बहाए जाते हैं, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का…

Read More

सावड़ा कुड्ड़ू में मजदूरों का आंदोलन टला

रोहड़ू। सावड़ा कुडडू परियोजना में आंदोलन पर उतरे मजदूरों ने बुधवार को चक्का जाम के निणर्य को बदल दिया है। श्रम अधिकारी ने हिमाचल पावर कारपोरेशन को भुगतान करने के लिए जिम्मेवारी तय की है। मजदूरों के साथ अगली बैठक 29 अप्रैल को श्रम अधिकारी कार्यालय में तय की गई है। सावड़ा कुड्डू वर्कर यूनियन के प्रेस सचिव देविंद्र कुमार ने बताया कि कोस्टल कंपनी ने परियोजना का निर्माण कार्य छोड़ दिया है। कंपनी में काम कर रहे करीब सवा चार सौ मजदूरों को तीन माह का वेतन नहीं मिला…

Read More

स्ट्रीट लाइटें खराब, खुले में बह रहा सीवरेज

कोटखाई। नगर पंचायत कोटखाई के वार्ड नंबर दो अभी भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। हालत यह है कि लोगों के घरों में बने शौचालयों की गंदगी सड़क पर बह रही है। सड़क किनारे पसरी गंदगी की बदबू ये लोगों को यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वहीं, वार्ड की स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। वहीं, वार्ड में सफाई व्यवस्था भी चरमराई गई है। पूरे वार्ड में कचरे को ठिकाने लगाने के लिए कोई कूड़ादान नहीं है। इस वार्ड एक भी शौचालय…

Read More

किन्नौर के चौरा में 365 ग्राम चरस पकड़ी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस ने चौरा के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार दो लोगों को 365 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भावानगर थाना प्रभारी प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि मुख्य आरक्षी सुखदेव, मानक मुख्य आरक्षी हेम चंद और कांस्टेबल सुनील कुमार किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा में आचार संहिता के चलते चेकिंग पर थे। इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर एचपी 25 ए 0594…

Read More

कुल्लू के बंजार में भीषण अग्निकांड

बंजार (कुल्लू)। कुल्लू के बंजार में भीषण अग्निकांड में 14 दुकानों समेत 13 मकान जलकर राख हो गए हैं। सोमवार रात को बंजार बाजार में लगी इस आग से 31 परिवार प्रभावित हुए हैं। चार परिवार बेघर हो गए हैं। लगभग पौने दो करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। बाजार में आग की भेंट चढ़े 13 मकानों में ही 14 दुकानें थीं। आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। फिलहाल, इसे शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सोमवार रात करीब साढे़ बारह बजे बंजार के…

Read More

खराब मौसम से नाशपाती को नुकसान

खराहल (कुल्लू)। मौसम की बेरुखी बागवानों पर भारी पड़ गई है। पहले प्लम की फसल पर मौसम का कहर बरपा है और अब नाशपाती की फसल पर भी संकट छा गया है। नाशपाती के पेड़ों में फ्लावरिंग के दौरान बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फ बारी होने से भारी नुकसान हुआ है। एकाएक पारा लुढ़क जाने के कारण नाशपाती की साठ फीसदी तक फ सल को नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही है। बागवानी विभाग ने आकलन शुरू कर दिया है। कुल्लू में गत साल नाशपाती की फ…

Read More

मांगों की अनदेखी पर पेंशनर्स खफा

कुल्लू। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ ने लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया है। संघ ने यह निर्णय मंगलवार को हुई बैठक में लेते हुए कहा कि अगर पेंशनरों की मांगों को मतदान से पहले पूरा नहीं किया गया तो सूबे के करीब 4000 पेंशनर सरकार के विरोध मेें वोटिंग करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ भारी रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

अंब (ऊना)। उपमंडल में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अठवां निवासी शबनम की शादी 2012 में पंजोआ निवासी नजीर खान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। शबनम का कहना है कि उसके माता पिता ने अपने हैसियत के अनुसार उसकी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ससुराल के पक्ष के लोग उसे दहेज…

Read More