सु्न्नी। देवीधार के समीप एक मारूति कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से एक गोपाल निवासी संधोहा पंचायत धरोगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। पुलिस के मुताबिक , कार शिमला की ओर जा रही थी। हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस संदर्भ में थाना सुन्नी में मुकदमा कायम…
Read MoreAuthor: ibindiannews
यहां पर संपूर्ण स्वच्छता के कोई मायने नहीं
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 में भी समस्याएं कम नहीं हैं। वार्ड के पैदल रास्ते और सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। सुलभ शौचालय की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। यहां आने वाले लोग खुले में शौच को मजबूर हैं। वहीं, कूड़ादान के नाम पर कुछ नहीं है। लोगों को मजबूरन खुले में कूड़ा फेंकना पड़ रहा है। इस कारण संपूर्ण स्वच्छता अभियान की भी पोल खुल रही है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। लेकिन, वार्ड की समस्याएं चुने हुए प्रतिनिधियों को नजर नहीं आ…
Read Moreचुनाव का बहिष्कार करेंगे बमटा के ग्रामीण
चौपाल (शिमला)। चौपाल तहसील की बमटा पंचायत के लोगों ने विकास में हो रही अनदेखी के कारण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लोगों में पंचायत की अनदेखी पर राजनीतिक दलों के प्रति रोष है। लोगों का आरोप है कि वर्ष 1985 में बनी बमटा पंचायत की सड़क आज भी कच्ची है। किसी भी राजनीतिक दल ने सड़क को पक्का करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए। बरसात और सर्दियों के मौसम में सड़क बंद रहती है। यहीं नहीं पंचायत में करीब दो दशक पहले प्राथमिक…
Read Moreओलावृष्टि से झड़े फलदार पौधों के फूल
डंसा (रामपुर बुशहर) । क्षेत्र की नोगवैली और 12/20 में बुधवार रात हुई भारी ओलावृष्टि से क्षेत्र के बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। सेब, बादाम, खुमानी और पलम के पौधों से फूल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। ओलावृष्टि से बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस कारण क्षेत्र के बागवानों को अब आर्थिकी का संकट सता रहा है। लगभग आधे घंटा हुई इस ओलावृष्टि से नोगवैली और 12/20 के दर्जनों गांवों डंसा, जगुनी, कराली, सनेई, शंदल, थाना, पनोली और 12/20 की देवठी पंचायत के मटैना, लटेला,…
Read Moreकलाकारों के शेड्यूल में किसने किया बदलाव?
रोहड़ू। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों को पांच मिनट कार्यक्रम देने के लिए दस से बीस हजार रुपये दिए गए। वहीं, सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में अंतिम समय में भारी फेरबदल हुआ। मेला कमेटी ने पांच दिन पहले कलाकारों के कार्यक्रम की सूची तैयार की थी। अब सवाल उठ रहा कि अंतिम समय में कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसने फेरबदल किया। कल्चर कमेटी के प्रभारी को इसकी भनक नहीं है। रोहड़ू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम शाम करीब पौने आठ बजे शुरू किए गए। जबकि…
Read Moreएसबीआई के प्रबंधक से मारपीट
रोहडू। एसबीआई की रोहडू शाखा के प्रबंधक के साथ एक सुरक्षा कर्मी की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह एसबीआई की रोहडू शाखा के प्रबंधक जगदीश चंद के साथ एसबीआई की चौपाल शाखा के एक सुरक्षा कर्मी मोहन लाल ने मारपीट की है। इससे पहले वह रोहडू शाखा में भी कार्य कर चुका है। पुलिस थाना प्रभारी अमर चंद ने बताया कि इससे पहले रोहडू एसबीआई की शाखा में इसी सुरक्षा…
Read Moreहोली-उतराला सुरंग बनाने का दिया आश्वासन
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भरमौर-पांगी हलके के लिल्ह व भरमौर में जनसभा कर लोगों से वोट मांगे। भरमौर के हैलीपैड में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीते वर्ष उपचुनाव में भरमौर से मिली बढ़त के लिए लोगों को आभार प्रकट किया। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल है। कांग्रेस पार्टी…
Read Moreबिजली बोर्ड के फेर में फंसी लैब
चंबा। जिला अस्पताल में 24 घंटे समस्त टेस्ट करवाने की सुविधा देने वाली रेनबैक्सी एसआरएल लैब बिजली का कनेक्शन न मिलने के कारण शुरू नहीं हो पा रही है। हैरानी की बात है कि यह लैब पिछले चार माह से बिजली बोर्ड के फेर में फंसी हुई है और सरकार व प्रशासन कुछ नहीं कर पाया है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड के अड़ियल नियमों के कारण लैब को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार की योजना के तहत शुरू हो रही इस लैब के…
Read Moreलावारिस मरीज को दिनभर भटकाया
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन चल रहे एक लावारिस मरीज को बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भेजा गए, लेकिन टीएमसी में उसको दाखिल नहीं किया गया। यह कहकर वापस भेज दिया गया कि इसका जो इलाज यहां होना है, धर्मशाला में भी हो जाएगा। टांडा के डाक्टर मंगलवार को मरीज को परिसर में भटकाते रहे और शाम को वापस धर्मशाला भेज दिया। हालांकि, टीएमसी में 10 के करीब सर्जन हैं और धर्मशाला अस्पताल में एक ही सर्जन है। बेहतर सुविधाएं देने का दम भरने वाले टीएमसी में…
Read Moreहजारों गृहरक्षकों को परिवार चलाना मुश्किल
पपरोला (कांगड़ा)। प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्षों से सेवाएं दे रहे गृहरक्षक अनदेखी का दंश झेलने पर मजबूर हैं। इन्हें आज तक पेंशन सहित अन्य वित्तीय लाभ मिलना तो दूर, वेतन भी समय पर नहीं मिलता है। हिमाचल प्रदेश गृहरक्षक कल्याणकारी संगठन जिला कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पालमपुर कंपनी के प्रधान रंजन कटोच ने कहा कि वर्ष 1968 से गृह रक्षा विभाग के तहत हजारों गृहरक्षक प्रदेश के विभिन्न सरकारी महकमों में नि:स्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार या राजनीतिक दल ने इनकी आज…
Read More