नयनादेवी (बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की जनता फसल की कटाई कर चुकी है। अब सात मई को प्रदेश से कांग्रेस की सफाई होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सात मई को इस कार्य को भी पूरा कर देगी। भारत युवाओं का देश है। युवा ही इस देश का भविष्य तय करेंगे। देश को कांग्रेस मुक्त बनाने में देश के युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस ने देश को गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और झूठे वादे दिए हैं।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
रेप के आरोपी ठेकेदार को तीन दिन का रिमांड
चंबा। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में एक महिला की आबरू लूटने के आरोपी ठेकेदार को वीरवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी सोमदत्त निवासी पुंग सुंदरनगर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। राजपुरा क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने इस ठेकेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी थी। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सुंदरनगर के ठेकेदार सोमदत्त को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा…
Read Moreदेश लुटता रहा प्रधानमंत्री सहन करते रहे
चुवाड़ी (चंबा)। लोकसभा चुनावों के चलते कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर में चुनाव प्रचार किया। यहां पर आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सात मई को अपने-अपने बूथ पर सतर्क रहें व अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, सत्ता परिवर्तन के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन के खिलाफ चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले 10 साल तक देश लुटता रहा और प्रधानमंत्री…
Read Moreआचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस
भरमौर (चंबा)। भरमौर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सीपीआईएम और बीजेपी के प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी भरमौर डा. जितेंद्र कंवर ने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा व सीपीआईएम प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज को नोटिस जारी किए हैं। भरमौर विस क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने रोजाना चेकिंग के दौरान अब तक 16 लाख, 15 हजार 609 रुपये की नकदी पकड़ी थी। इस संबंध में पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करने पर राशि को वापस लौटा दिया गया है। सहायक निर्वाचन…
Read Moreशरीफ का विवादित बयान, कहा-कश्मीर पाक के गर्दन की नस
नई दिल्ली: पाकिस्तान सेना प्रमुख रहील शरीफ ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कश्मीर पाकिस्तान के गर्दन की नस है। पाक गृहमंत्री निसार अली खान के बयान के कुछ देर बाद ही पाक सेना प्रमुख रहील शरीफ ने भी कश्मीर का राग फिर से अलापना शुरु कर दिया। पाक सेना प्रमुख ने कश्मीर को पाकिस्तान की जगलर वेन (गर्दन की नस) बताया और कहा है कि मामले का हल कश्मीरियों की आकांक्षाओं और इच्छा के मुताबिक ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति के लिए…
Read Moreदूरदर्शन पर मोदी का साक्षात्कार संपादित, कांग्रेस-भाजपा में ठनी
दूरदर्शन | नरेंद्र मोदी | नई दिल्ली: सरकारी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन को लेकर गुरुवार को एक राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि दूरदर्शन ने उसके नेता नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार से प्रियंका गांधी वाड्रा से संबंधित टिप्पणी को निकाल बाहर कर दिया है। भाजपा ने इस मामाले में सरकार से उत्तर मांगा है, जबकि कांग्रेस ने इस मुद्दे को भाव नहीं दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए संपूर्ण साक्षात्कार का प्रसारण किया जाए और…
Read More‘जो मुस्लिम सपा को वोट न दे उसका DNA टेस्ट कराओ’
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, उसका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सपा की रैली को बुधवार रात संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा काम और संघर्ष मुसलमानों के लिए किया। आजमी ने कहा कि जो मुसलमान…
Read Moreआजम कीे चुनाव आयोग को चेतावनी, कहा…
लोकसभा चुनाव 2014 | आज रामपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने कहा है कि चुनाव आयोग ने उनके विरुद्ध कार्रवाई कर देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी मुसलमानों की आवाज बन्द की है। खां ने इस कार्रवाई की निन्दा करते हुए आयोग को चेतावनी दी कि ‘वह खुद को खुदा न समझें।’ उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग जो भी कर सकता हो कर ले। वह चाहे तो उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त कर दे लेकिन उनके साथ जितनी नाइंसाफी होगी जनता के बीच उनकी…
Read Moreआईटीबीपी जवान का अंतिम संस्कार
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जरोट के गांव बझेरा निवासी आईटीबीपी जवान शशि कुमार पुत्र जगदीश चंद का वीरवार को पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशि कुमार आईटीबीपी में उत्तराखंड में तैनात थे। मंगलवार को गश्त के दौरान अचानक भूस्खलन से पहाड़ी से पत्थर गिरे और शशि उनकी चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई। वीरवार सुबह जैसे ही जवान का शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। पांच माह की बच्ची को…
Read Moreछात्र से दुराचार के दोषी को कैद
कांगड़ा। पांचवीं कक्षा के छात्र से अप्राकृतिक दुराचार मामले में वीरवार को कांगड़ा की अदालत ने दोषी को एक साल सात माह की कठोर सजा और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभय मंडियाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। मामला तीन मार्च 2007 का है। मामले की पैरवी कर रहे सहायक न्यायवादी अनिल अवस्थी ने बताया कि घटना के दिन पांचवीं कक्षा का छात्र शाम करीब छह बजे आरोपी के घर से ट्यूशन पढ़कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी…
Read More