शरीफ का विवादित बयान, कहा-कश्‍मीर पाक के गर्दन की नस

शरीफ का विवादित बयान, कहा-कश्‍मीर पाक के गर्दन की नस

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान सेना प्रमुख रहील शरीफ ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कश्‍मीर पाकिस्‍तान के गर्दन की नस है। पाक गृहमंत्री निसार अली खान के बयान के कुछ देर बाद ही पाक सेना प्रमुख रहील शरीफ ने भी कश्मीर का राग फिर से अलापना शुरु कर दिया।


पाक सेना प्रमुख ने कश्मीर को पाकिस्तान की जगलर वेन (गर्दन की नस) बताया और कहा है कि मामले का हल कश्मीरियों की आकांक्षाओं और इच्छा के मुताबिक ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की तर्ज पर कश्मीर मसले को हल होना चाहिए।


रावलपिंडी में जीएचक्यू पर शहीद दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जनरल शरीफ ने कहा कि कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय तौर पर मान्य विवाद है। शरीफ ने कहा, कश्मीरियों की अनगिनत शहादत बेकार नहीं जाएगी। सउदी अरब के अपने आधिकारिक दौरे से लौटे शरीफ ने कहा, पाकिस्तान की सेना शांति के पक्ष में है लेकिन किसी भी आक्रमण का जवाब उचित तरीके से देने के लिए भी हमेशा तैयार है।  भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो दाऊद को पाकिस्तान से वापस लाएंगे।

Related posts