कैलाश पंचायत में पेयजल किल्लत गहराई

पंचरुखी (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कैलाशपुर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पंचायत के गांव बड़करी की पाधा बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी शुरू हुई ही है कि उन्हें पानी की समस्या सताने लग पड़ी है। उनकी बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों पंमू, संतोष, राजू, रमेश, कल्याण, हेमा, किरण आदि कई…

Read More

प्रतिभा सिंह को समर्थन का ऐलान

केलांग। एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन लाहौल इकाई ने लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया है। केलांग में वीरवार को बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि वह केंद्र की यूपीए सरकार के वन रैंक वन पेंशन कानून को लागू करने का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होेंने मांग की है यह कानून पैरामिलिट्री फोर्स के लिए भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने वीरवार से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार…

Read More

सोनिया की रैली को लेकर पुलिस अलर्ट

कुल्लू। लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार करने आने वाले वीवीआईपी नेताओं की रैलियों में किसी तरह की गड़बड़ी व शांति भंग न हो, इसको लेकर कुल्लू पुलिस ने अलर्ट होकर घाटी की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। चार मई को प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने ढालपुर आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी केदौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से सूबे की लगती सभी सीमाओं को सील कर दिया है। बजौरा से शुरू होती जिला कुल्लू की सीमा से लेकर कुल्लू-मनाली तक…

Read More

कारोबारी तीन तक आरक्षित करें प्लॉट

सैंज (कुल्लू)। चार मई से शुरू होने वाले जिला स्तरीय सैंज मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत वीरवार को पहले दिन ही दर्जन के करीब व्यापारियों को प्लॉट आवंटित किए गए। लक्ष्मी नारायण मेला मैदान मेले के लिए दुकानों से सजने लगा है। प्लॉट आवंटन समिति के प्रभारी एवं देवता के कारदार जगरनाथ ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ प्लॉट आवंटन हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से ऑफिस कानूनगो को समिति में शामिल किया गया है। कारदार ने…

Read More

देश और प्रदेश में मोदी की लहर : खीमी

कुल्लू। पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा का कहना है कि देश और प्रदेश में मोदी की लहर चल रही है। इसी लहर में कांग्रेस का मंडी किला भी ध्वस्त हो जाएगा। खीमीराम शर्मा ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा को लीड दिलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह जुट गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को यूपीए सरकार और कांग्रेस सरकारी की जनविरोधी नीतियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर…

Read More

एनएच की बदहाली पर प्रदर्शन

पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाइवे पर रायसन कैंपिंग साइट की खस्ताहाल सड़क को पक्का करने को लेकर वीरवार को जनहित मंच कुल्लू के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महज दस मिनट तक सांकेतिक चक्का जाम किया गया। सड़क की हालत से खफा रायसन, डोभी और शिरढ़ की जनता सहित टैक्सी यूनियन, जीप यूनियन और टेंपो यूनियन के सदस्यों ने कैंपिंग साइट पर एनएच-21 के विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। जनहित मंच जिला कुल्लू के संयोजक एवं अधिवक्ता महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा…

Read More

देश को बिकने से बचाएं : मीनाक्षी

ऊना। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वकील भी लोगों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभा सकते हैं। वकील लोगों से मिल सकते हैं और उन्हें कई अहम मुद्दों पर जागरूक करके देश को कांग्रेस के हाथों बिकने से बचा सकते हैं। मीनाक्षी होटल नटराज में वकीलों के कार्यक्रम में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि लोगों को शिकायत रहती है कि पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता हमारे घर चाय पीने नहीं आए, शादी समारोह में नहीं आए और हमारे साथ बात…

Read More

तोल में झोल पर धुने व्यापारी

हरोली (ऊना)। गेहूं के तोल में गोलमाल पर पंजाब से आए तीन व्यापारियों की किसानों ने धुनाई कर दी। इन ठगों वहां से खदेड़ दिया। तीनों व्यापारी गेहूं खरीद के लिए पंजाब के होशियारपुर इलाके से जीप ट्राला लेकर ऊना पहुंचे थे। खेत में ही किसानों से गेहूं खरीदकर यह ठग एक के बाद दूसरे खेत का रुख कर रहे थे। इन्होंने 1500 रुपये क्विंटल के हिसाब से पंडोगा इलाके से गेहूं की खरीद शुरू की। कई जगह 1550 रुपये क्विंटल के हिसाब से मोलभाव किया। हालांकि, खेतों में ही…

Read More

बार-बार ठगे मैहतपुर के वोटर

मैहतपुर (ऊना)। जिले के सरहदी क्षेत्र मैहतपुर को कौन उपतहसील का दर्जा दिलाएगा? यह सवाल पिछले कई सालों से लोग पूछ रहे हैं, लेकिन आज तक सियासी दल के नेता ने इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ सके हैं। विधानसभा चुनाव में भी यह सवाल उछलता रहा है और अब लोकसभा चुनाव में भी यह सवाल गूंज रहा है। 14 साल पूर्व जनसभा में पूर्व सीएम प्रो. धूमल ने मैहतपुर को उपतहसील का दर्जा देने का इलाके के लोगों से वादा किया था, लेकिन यह वादा आज तक वफा नहीं…

Read More

विकास के नाम पर सिर्फ शिलान्यास, काम पूरा कब होगा पता नहीं

रामपुर बुशहर। लोक सभा चुनाव के लिए जहां प्रत्याशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री क्षेत्र में विकास के दावे कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं, कई बड़े नेता जल्द प्रचार करने यहां आने वाले हैं। प्रचार के दौरान सभी मंचों से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की हकीकत क्या है इस संबंध में अमर उजाला ने कुछ सर्वे किया है। पिछले पांच वर्ष में क्षेत्र में कई योजनाओं के शिलान्यास हुए, लेकिन अभी तक कार्य किसी का भी शुरू नहीं हो पाया। इन योजनाओं का…

Read More