चोरी के दोषियों को जेल

ठियोग (रामपुर बुशहर)। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन रघु की अदालत ने वीरवार को चोरी का आरोप सिद्ध होने पर तीन लोगों को चार-चार माह की सजा और एक-एक हजार रुपये जुर्माना किया है। वहीं, जुर्माना अदा न करने की सूरत में 15-15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतान होगा। मामले की पैरवी उपजिला न्यायवादी नवीन चंद्र गौतम ने की। 14 फरवरी 2008 को तीन लोग रामपुर से शिमला की ओर ट्रक में आ रहे थे। ठियोग के प्रेम घाट के पास पुलिस नाके के दौरान ट्रक नंबर एचपी 63-3637 के…

Read More

रोहड़ू में अक्षम बच्चों का स्कूल बंद

रोहड़ू। शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए रोहड़ू में चल रहा स्कूल बंद हो गया है। स्कूल बंद होने से करीब दो दर्जन अक्षम बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक परेशान हैं। स्कूल का संचालन एक समाजसेवी संस्था कर रही थी। शिमला की उड़ान संस्था की ओर से रोहडू में अस्तित्व के नाम से अक्षम बच्चों के लिए दस साल पहले स्कूल शुरू किया गया था। यहां बच्चों के मानसिक विकास को देख अक्षम बच्चों के अभिभावक खुश थे। तीस अप्रैल को प्रबंधन की ओर से रोहडू में चल…

Read More

जल्द बहाल हो जाएगा रोहतांग दर्रा!

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन के पास रोहतांग दर्रे को बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का काम सिर्फ चार किलोमीटर शेष रह गया है। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख सीमा सड़क संगठन ने दर्रे कोे चुनाव से पहले बहाल करने का लक्ष्य रखा है। लाहौल के हजारों मतदाता कुल्लू में रोहतांग बहाली क ी राह ताक रहे हैं, जिन्हें लाहौल पहुंचते ही अपने प्रत्याशियों को वोट करना है। मौसम के साथ देते ही रोहतांग दर्रे के आरपार सीमा सड़क संगठन ने कार्य युद्धस्तर पर छेड़ दिया है। रोहतांग टॉप…

Read More

कुल्लू। घाटी में बार-बार बदलता मौसम का मिजाज लोगाें की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार तथा खांसी के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। करीब 500 ओपीडी वाले क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों उपचार के लिए मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अस्पताल में भरती मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। जिला अस्पताल के अलावा जिला के बंजार, सैंज, जरी, मनाली, निरमंड तथा आनी के सरकारी अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में…

Read More

15 दिन मेें परीक्षा परिणाम न निकला तो आंदोलन

रामपुर बुशहर। एसएफआई की रामपुर इकाई ने प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसएफआई ने विवि की रूसा प्रणाली को पूरी तरह से छात्रों के साथ खिलवाड़ करार दिया है। छात्र संगठन का कहना है कि रूसा के तहत 45 दिन में छात्रों का परीक्षा परिणाम निकाला जाना था, लेकिन अभी तक पहले सेमेस्टर का ही परीक्षा परिणाम नहीं आ सका है। इसके चलते छात्रों को परेशानी हो रही है। छात्र संगठन ने साफ कर दिया है कि अगर 15 दिन में परीक्षा परिणाम नहीं निकाला गया…

Read More

टेंडर के डेढ़ साल बाद भी नहीं हुई मैटलिंग

रोहडू। नावर क्षेत्र की थाना भैधार सड़क पर मैटलिंग का कार्य टेंडर होने के बीस माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि इन दिनों मैटलिंग के लिए मौसम अनुकूल है। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि शीघ्र ही सड़क पर कार्य शुरू किया जाए, ताकि बरसात से पहले सड़क पक्की हो जाए। थाना भैधार सड़क पर करीब आठ लाख रुपये की लागत से होेने वाली मैटलिंग का टेंडर सितंबर 2012 को हुआ था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने…

Read More

स्वां स्कीम भाजपा की देन : धूमल

दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर में चुनावी जनसभा में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के लाखों फौजियों का दर्द है कि शहीद हेमराज का सिर काटा गया लेकिन भारत की कमजोर सरकार कुछ भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पूरा देश प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि इंडियन आयल का डिपो भंजाल में स्वीकृत हुआ था, वह कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व की वजह से शिफ्ट हो गया और गगरेट के हजारों लोग मिलने वाले रोजगार से वंचित रह गए।…

Read More

एक्साइज की जीप में शराब का धंधा

अंब (ऊना)। एक्साइज कांट्रेक्ट की जीप में शराब के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्र में रोज शाम के समय जीप में सवार लोग बेखौफ शराब की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो रहा है। शराब माफिया को किसी का डर नहीं है। पुलिस का खौफ इन पर नहीं। उपमंडल के बेहड़ जस्वां, चक और आसपास के इलाक ों में अवैध शराब का गोरखधंधा जोरों पर है। चुनावी माहौल में सुरक्षा घेेरे को भेदकर अवैध तरीके से शराब बेचकर…

Read More

100 वाहनों के चालान, 22 हजार जुर्माना

ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नाकाबंदी के दौरान 100 वाहनों के चालान काटकर 22 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि आठ चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, तीन चालान निर्धारित गति से तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर, दो चालान निजी वाहन को टैक्सी के रुप में प्रयोग करने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, 10 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर,…

Read More

अति संवेदनशील केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स

ऊना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को लोकसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी अनुपम शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि ऊना में 54 अति संवेदनशील, 112 संवदेनशील तथा 342 सामान्य चुनाव मतदान केंद्र हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों एवं होम गार्ड के जवानों, संवेदनशील एवं सामान्य मतदान केंद्रों पर हिमाचल पुलिस एवं होम गार्ड के जवानों की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। चुनावों…

Read More