
चंबा। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में एक महिला की आबरू लूटने के आरोपी ठेकेदार को वीरवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी सोमदत्त निवासी पुंग सुंदरनगर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। राजपुरा क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने इस ठेकेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी थी। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सुंदरनगर के ठेकेदार सोमदत्त को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
