दो ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत स्थिर

ऊना। जिला के दो अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी 38 वर्षीय निशा ने वीरवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं क्षेत्र के देहलां में एक 40 वर्षीय हरजीत ने सुबह कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या…

Read More

अस्पताल के बाहर दोस्त को तड़पता छोड़कर हो गए फरार

सीढ़ियों से गिरकर हुआ था गंभीर रूप से घायल पंजाब के होशियारपुर का निवासी युवक नवी सिंह अपने चार दोस्तों के साथ पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। इसी बीच सभी दोस्त पीरनिगाह में बने तालाब में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय नवी का सीढ़ियों से पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दोस्त उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए। उसके दोस्त उसे आटो रिक्शा में अस्पताल तक लेकर पहुंचे और उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए। कुछ लोगों ने इन युवकों से…

Read More

बच्चों से भरी बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर के ज्यूरी के समीप स्कूली बच्चों से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए। ऐसे में बस में सवार 50 बच्चों की जान सांसत में पड़ गई। लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचा लिया और बस को पहाड़ी से टकरा दिया। अगर बस दूसरी ओर खाई में गिरती तो इस हादसे में बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि इस दौरान छह बच्चे घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

Read More

दो पर झपटा तेंदुआ, भागकर बचाई जान

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी क्षेत्र के लोगों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुए के यहां पंचायत समिति के सदस्य और एक बच्ची पर हमला किया है। हालांकि दोनों किसी तरह बच गए। लेकिन क्षेत्र के लोगों में अब भी दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। झाकड़ी में वीरवार की रात को तेंदुए ने दो जगह हमले किए। करीब नौ बजे झाकड़ी से पंचायत समिति सदस्य गोपी चंद नेगी…

Read More

जल रक्षकों को नहीं मिला वेतन

रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लॉक के तहत आने वाली पंचायताें में कार्यरत करीब 32 जल रक्षकों को सोलह माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। जल रक्षकों का कहना है कि आईपीएच विभाग ने उनके कार्य की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। इसके चलते उन्हें अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। जल रक्षकों की समय सीमा सुबह नौ से एक बजे तक की गई है। इसके बावजूद भी ये कर्मचारी दिन भर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं सात साल पूरा कर…

Read More

पिता ने गंवाई जान, बेटा घायल

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के पूह खंड में पूह संपर्क मार्ग पर कोरो नामक स्थान पर शुक्रवार को एक गाड़ी के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले की पहचान मोहिंद्र सिंह 45 वर्ष निवासी डुबलिंग जिला किन्नौर के रूप में हुई है। जबकि मृतक मोहिंद्र सिंह का बेटा युवराज इस हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने…

Read More

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के कीठ गांव में एक कार अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे उस समय पेश आया जब दोनों शिमला के केल्टी में एक शादी में भाग लेने जा रहे थे। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज…

Read More

4 जुलाई को होगी तुलसी राम प्रजापति मामले की सुनवाई

4 जुलाई को होगी तुलसी राम प्रजापति मामले की सुनवाई

मुंबई:  मुंबई में केन्द्रीय जांच ब्यूरों (सी.बी.आई.) की एक अदालत ने तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अतिम शाह के अदालत में हाजिर होने से छूट मांगने संबंधी एक याचिका पर उनके वकील की खिंचाई की। सी.बी.आई. के न्यायाधीश जे. टी. उटपाट ने शाह के वकील से कहा, “आप हर बार बिना कोई कारण बताए अदालत में हाजिर होने से छूट मांगने संबंधी आवेदन देते रहते है।” हालांकि अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 04 जुलाई मुकर्र…

Read More

कहीं आपके शौक कैंसर को बढ़ावा तो नहीं दे रहे

कहीं आपके शौक कैंसर को बढ़ावा तो नहीं दे रहे

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) आज प्रत्येक राष्ट्र में भले ही सिगरेट के पैकेटों पर यह वैधानिक चेतावनी प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन वास्तविकता यह है कि धूम्रपान प्रेमी इससे कैंसर होने की संभावनाओं के बारे में सब कुछ जानते हुए और अन्य रोगों के पनपने की पूरी जानकारी होने के बाद भी धूम्रपान से तौबा नहीं करना चाहते। कुछ शौकिया तौर पर धूम्रपान करते हैं तो बहुत से लोग इसके आदी हो चुके हैं। पिछले दिनों एक महत्वपूर्ण शोध के…

Read More

यात्री किराया बढ़ाना चिताजनक : जयललिता

यात्री किराया बढ़ाना चिताजनक : जयललिता

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने आज यात्री किराया और माल भाड़े में अत्यधिक बढ़ौतरी करने पर निराशा जाहिर की। यहां जारी बयान में  जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किराया और माल भाड़ा बढ़ौतरी  को वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस  बढ़ौतरी  से समाज के गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को रेलवे के राजस्व समस्या समाधान के लिए वैकल्पिक स्रोतों को ढ़ूढना चाहिए। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मोदी सरकार द्वारा रेलवे यात्री किराया और मालभाड़ेे में  बढ़ौतरी  को गरीब और…

Read More