कुल्लू। एनडीपीएस के एक मामले में अभियोग साबित हो जाने पर न्यायालय ने एक व्यक्ति को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को छह माह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला उप न्यायवादी खूब राम शर्मा ने पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित कर दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य के न्यायालय ने शनिवार को दिए…
Read MoreAuthor: ibindiannews
रोपा में ट्रैकिंग पर गए सैलानी की मौत
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के रोपा में सेंक्चुरी एरिया में ट्रैकिंग पर गए एक सैलानी की अचानक मौत गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार 14 जून को सैंज के रोपा से बंगलूरू से आए चार ट्रैकर सेंक्चुरी एरिया की तरफ निकले थे। गाइड और पोटर मिलाकर ये दल कुल नौ लोगों का था। 18 जून को डेलथाज नामक स्थान पर श्रीआनंद ए राव निवासी बंगलूरू कर्नाटक की अचानक तबीयत खराब हो गई। दल के लोग श्रीआनंद को…
Read Moreदिल्ली की टीमों का दबदबा
कुल्लू। ढालपुर मैदान मे चल रहे आठवें हिलटॉप चैलेंज कप में शुक्रवार को दो मैच हुए। पहला मैच एलवी शास्त्री दिल्ली और यूवीसीए दिल्ली के बीच खेला गया। यूवीसीए दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में एलबी शास्त्री दिल्ली की टीम ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरव ने 82 गेंद में 74 रन की पारी खेली। एक अन्य मैच में पेलिकन दिल्ली ने मंडी इलेवन पर एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर मंडी इलेवन ने फील्डिंग करने का…
Read Moreप्रभु को याद करने से मिलेगा सुख : मोरारी बापू
कुल्लू। ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में रामकथा के आठवें दिन संत मोरारी बापू ने रामचरित मानस के राम विवाह के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि जिस समय राम सीता को ब्याह कर अयोध्या लेकर आ रहे थे तो यह क्षण राजा जनक के लिए बहुत ही पीड़ा जनक था। बडे़-बडे़ महापुरुषों को भी बेटी को विदा करते समय मोह हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास अपनी विचारधारा हो उसे जीवन में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हो जाती है। संत मोरारी बापू ने कहा कि हमें…
Read Moreकेवीएस के छात्रों ने बांधा खूब समां
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम की ओर से 37वें वर्षगांठ उत्सव में कुल्लू वैली स्कूल के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताआें में भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र समूह गान, फिल्मी गीत, पहाड़ी गीत, लघुनाटिका, मूक अभिनय, फैंसी ड्रेस (परिधान प्रदर्शन), ग्रुप डांस, पेंटिंग, फोक डांस, भंगड़ा तथा विभिन्न वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति में भाग ले रहे हैं। बारहवीं की छात्रा अदिति कपूर ने फिल्मी गीत, जबकि श्रेया ने पहाड़ी गीत प्रस्तुत किया। लघुनाटिका का शीर्षक है ‘दामिनी’ जिसमें नारी के अदम्य साहस का परिचय दिया गया…
Read Moreदिल्ली-लेह मार्ग पर बस सेवा शुरू
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लेह-लद्दाख की हसीन वादियाें को निहारने के लिए पर्यटकों को टैक्सियों के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा। सबसे लंबे रूट दिल्ली-लेह (1015 किलोमीटर) पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो की बस सेवा शुरू हो गई है। बर्फबारी के चलते इस मार्ग पर बसों की आवाजाही सितंबर में बंद हो गई थी। करीब नौ माह बाद बस सेवा शुरू होने से लेह-लद्दाख जाने वाले पर्यटकों खुशी की लहर है। बस दिल्ली से दोपहर बाद पौने चार बजे लेह के लिए चलेगी। कुल्लू पहुंचने पर सुबह साढे़ छह…
Read Moreदिनदहाड़े नकदी और जेवर साफ
अंब (ऊना)। उपमंडल के चुरड़ू में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर दहशत फैला दी। चोर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य खेतों में गए थे। जब घर के मुखिया का बेटा खेत से घर खाना लेने पहुंचा तो पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गुरदयाल सिंह निवासी चुरड़ू अपने परिवार के साथ खेतों में काम करने गए थे। शनिवार को करीब साढ़े…
Read Moreइराक में फंसे ऊना के आधा दर्जन युवक
ऊना। संघर्ष से जूझ रहे इराक में ऊना जिले के भी पांच युवक फंस गए हैं। ऊना के इन युवकों के साथ हिमाचल के विभिन्न इलाकों के भी अन्य करीब बीस लोग वहां फंसे हुए बताए जा रहे हैं। ऊना के भड़ोलियां कलां निवासी सन्नी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, पनोह निवासी देसराज, नंगड़ा निवासी नरेश कुमार, बढेड़ा हरोली निवासी दारा सिंह पुत्र गुरवचन सिंह, पंजावर निवासी दीपक पुत्र गुरवचन सिंह इराक के आतंक प्रभावित क्षेत्र करबला में हैं। दारा सिंह के भाई संजीव ने बताया कि दारा सिंह का शुक्रवार…
Read Moreसंदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के चक्क सराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दवाई की ओवरडोज को मौत की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह कसी बीमारी से पीड़ित था और कई दिनों से तनाव में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे रहे…
Read Moreऊना में अंधड़ ने मचाई तबाही
ऊना/संतोषगढ़/गगरेट। जिले में शुक्रवार मध्य रात्रि चली तेज आंधी ने खूब कोहराम मचाया। तेज आंधी के साथ भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। कई जगहों पर विद्युत लाइनों को भी क्षति पहुंची है। कहीं पूरी रात बिजली ठप रही। इससे लोगों को भयंकर गर्मी में पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। तेज आंधी के कारण जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। संतोषगढ़ बस अड्डे में कई दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी तेज हवा…
Read More