चंबा। स्थानीय पुलिस थाना के तहत बालू में पुलिस ने छापेमारी के दौरान जमाखोरी कर अवैध तौर पर रखे गए मिट्टी के तेल के सात ड्रम बरमाद किए हैं। इनमें से छह ड्रम भरे और एक ड्रम आधा शामिल है। इनमें कुल 1540 लीटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी ड्रम कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में करोड़ी स्थित सस्ते राशन के डिपो के डिपो होल्डर सुरजीत कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधियम की धारा, 7 और आईपीसी की धारा 379 के…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सिहुंता के डिपुओं से तेल गायब,500 उपभोक्ता परेशान
सिहुंता (चंबा)। भटियात उपमंडल के करीब एक दर्जन डिपुओं में सरसों तेल की सप्लाई नहीं पहुंची है। इस कारण करीब 500 उपभोक्ताओं को दुकानों से महंगे दाम पर तेल खरीदना पड़ रहा है। भटियात उपमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुल 25 डिपो हैं। इनमें लगभग आठ हजार राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से करीब एक दर्जन डिपुओं में इस माह का सरसों तेल का कोटा नहीं पहुंचा है। स्थानीय उपभोक्ता चमन सिंह, बलदेव, प्रताप सिंह, जगदेव, सुभाष कुमार, बलवंत सिंह, अजय कुमार ने बताया कि वे रोज रोज डिपो…
Read More20 कब्जाधारियों को नोटिस जारी
तीसा (चंबा)। भंजराडू बस स्टैंड से अवैध खोखे हटाए जाएंगे। एचआरटीसी ने निगम की भूमि पर कब्जा करके बैठे 20 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके अलावा पांच दिन के भीतर जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि के बीच अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते हैं, तो एचआरटीसी खुद अवैध कब्जे हटाएगी। इसके अलावा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। भंजराडू बस स्टैंड पर लगभग 50 लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है और खोखे बना दिए…
Read Moreट्रेनिंग प्रोगाम के लिए दिया अंतिम मौका
चंबा। जिले के करीब 200 स्कूलों के लिए साइंस इंस्पायर अवार्ड स्कीम को ऑनलाइन करने का एक और मौका है। इन स्कूलों के लिए 23 जून को जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को साइंस इंस्पायर अवार्ड स्क ीम को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन नहीं होगा। अगर किसी स्कूल के शिक्षक प्रशिक्षण पाने से वंचित रह जाते हैं, तो संबंधित स्कूल में इंस्पायर अवार्ड स्कीम ऑनलाइन नहीं हो…
Read Moreझटका:एपीएल परिवारों के राशन में कटौती
चंबा। बढ़ती महंगाई की मार के बीच प्रदेश सरकार ने मध्यम वर्गीय परिवारों को दिए जाने वाले सस्ते राशन की मात्रा में कटौती करके एक और झटका दिया है। इसके चलते डिपुओं के माध्यम से सस्ता राशन लेकर गुजारा करन वाले एपीएल परिवारों को महंगाई की और मार झेलनी होगी। प्रदेश सरकार ने एपीएल परिवार के राशन में भारी कटौती कर दी है। हालांकि कटौती करने का निर्णय पहले ही लिया गया था, मगर इसे उस समय लागू किया जा रहा है जब महंगाई अब तक के सबसे ऊपरी स्तर…
Read Moreदो जगह सरकारी राशन लेने पर 420 का केस
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ दो अलग-अलग पंचायतों में राशन कार्ड बनाकर सरकारी राशन हड़पने के आरोप में 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सिद्धपुर घाड़ निवासी चैन सिंह ने आरटीआई के तहत सूचना लेकर बीडीओ फतेहपुर के पास शिकायत की थी कि अमर सिंह ने पंचायत सिद्धपुरघाड़ में अपने नाम पर राशन कार्ड बनवाया है। वहीं, पंचायत जगनोली में अपनी पत्नी उषा देवी के नाम पर राशनकार्ड बनवा रखा है। दो पंचायतों में राशन…
Read Moreससुर को मारने वाले दामाद को उम्रकैद
धर्मशाला। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने ससुर को डंडों से पीट पीटकर मारने वाले दामाद को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी को अब दस हजार जुर्माना भी करना होगा। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी सुभाष चंद के खिलाफ सास और ससुर ने 26 जुलाई 2010 को पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज करवाया था। तुलसी राम निवासी निवासी सलेहरा बैजनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 जुलाई 2010 वह पत्नी विमला देवी, भतीजा दिनेश कुमार के साथ ग्राम…
Read Moreफिटर से दुर्व्यवहार किया तो कटेगा कनेक्शन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि भविष्य में जो भी व्यक्ति फिटर या फिर आईपीएच कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करेगा, उसका पानी का कनेक्शन दो माह के लिए अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा। शनिवार को काजल ने आईपीएच कार्यालय में पहुंच कर रोष जता रहे कर्मचारियों को शांत करवाया और उन्हें दोबारा काम पर लौटने को कहा। इनके रोष की वजह से शहर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विधायक के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। बैठक के दौरान थाना प्रभारी…
Read More30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में सत्र 2014-15 और 2014-16 में प्रवेश पाने के लिए प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो गए हैं। आईटीआई में इस प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को काफी संख्या में संस्थान में प्रोस्पेक्टस लेने वाले युवक-युवतियों की भीड़ लगी रही। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि 3 जुलाई तक कार्यालय में फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य श्रेणी के 350 रुपये और एससी, एसटी तथा ओबीसी के लिए 250 रुपये प्रोस्पेक्टस की कीमत रखी गई है। वहीं, प्रोस्पेक्टस लेते समय विद्यार्थियों…
Read Moreमिड-डे मील वर्कर यूनियन का तीन को धरना
कुल्लू। मिड-डे मील वर्कर यूनियन सीटू की जिला क मेटी ने शहीद अशोक भवन में बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करुणा ठाकुर ने की। इस दौरान कमेटी ने निर्णय लिया कि मिड-डे वर्कर्स ने तीन जुलाई को देश भर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिले में भी 11 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष करुणा ठाकुर ने कहा कि कई स्कूलों से शिकायतें आ रही हैं कि मिड-डे मील वर्कर्स से जबरदस्ती खाना बनाने के लिए अपने…
Read More