महंगा होगा कालका शिमला टॉय ट्रेन का सफर

शिमला रेल किराये में बढ़ोतरी के बाद कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेन का सफर महंगा हो गया है। रेल किराये में 14.2 फीसदी बढ़ोतरी के बाद पैसेंजर ट्रेन का किराया 20 रुपये से बढ़ कर 22 रुपये 84 पैसे हो जाएगा। वहीं, शिवालिक डीलक्स में सफर करने पर यात्रियों को अब 465 की जगह 531 रुपये चुकाने होंगे। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पांच ट्रेनें चलती हैं। पैसेंजर ट्रेन के अलावा मेल एक्सप्रेस, चेयर कार, शिवालिक डीलक्स और रेल कार में यात्री सफर करते हैं। किरायों में बढ़ोतरी के बाद…

Read More

फोरलेन के खिलाफ गांववालों का प्रदर्शन

परवाणू से शिमला एनएच-22 के फोरलेन को लेकर विरोध शुरू हो गया है। फोरलेन के विरोध में भट्टाकुफर में छकड़याल के लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। चमयाणा पंचायत की जन कल्याण संघर्ष समिति छकड़याल ने रविवार को भट्टाकुफर में बैठक भी की। समिति के प्रधान राजीव चौहान, महासचिव संतोष कुमार ने एनएच अथारिटी पर सर्वे बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 5 मई 2014 की अधिसूचना में एनएच-22 को चौड़ा करने/फोरलेन करने की बात थी, मगर परवाणू से शिमला तक जगह जगह एनएच के सर्वे को बदल दिया…

Read More

पीली नहीं, लालबत्ती ही चाहते है विधायक

शिमला हिमाचल में चुने हुए विधायक पीली नहीं, लाल बत्ती ही चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद वापस ली गई लालबत्तियों के बाद पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने अपने यहां विधायकों को रेड लाइट के बजाय एंबर लाइट दी है। हिमाचल में फर्स्ट टाइमर एमएलए एसोसिएशन विधायकों के लिए लाल बत्ती बहाल करने की मांग करती रही है। इस चर्चा के बीच सरकार की ओर से प्रस्ताव था कि पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर यहां भी एंबर लाइट देने पर विचार किया जा सकता है,…

Read More

ब्यास का तटीकरण भी करवाए सरकार

मंडी। सिटीजन काउंसिल मंडी ने जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती से ब्यास नदी के तटीकरण की मांग उठाई है। काउंसिल की रविवार को मंडी के आर्य समाज मंदिर में आयोजित बैठक में मंडी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के अध्यक्ष वाईएन वैद्य ने की। काउंसिल के महासचिव हरीश चंद्र बहल ने एजेंडा पेश किया। बैठक में कार्यकारिणी ने ब्यास नदी में फैले रहे प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि विभिन्न परियोजनाओं से ब्यास नदी प्रभावित हुई है। इससे…

Read More

आरएमएसए लागू करने की दी जानकारी

करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करसोग में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आरएमएसए की पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं कार्यकारी खंड परियोजना अधिकारी बोधराज ने किया गया। कार्यक्रम में बीआरसीसी ओम प्रकाश ने आरएमएसए की कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। ओम प्रकाश और अनिल कुमार ने आरएमएस के लक्ष्यों और स्वयं सिद्ध प्रोजेक्ट, गुलशन चौहान ने थिंक इट ओवर प्रोजेक्ट, काहन सिह ठाकुर तथा हरि सिंह ठाकुर व दलीप सिंह ने पाठ योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर…

Read More

आंगनबाड़ी कर्मियों की हो रही है अनदेखी

मंडी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने सरकार पर महिला कर्मचारियाें की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। राज्य प्रधान इंदिरा ठाकुर ने कहा कि बाल विकास परियोजना को वर्ष 1975 में शुरू किया था। लेकिन कार्यरत महिला वर्कर्स और हेल्पर को आज भी सुविधाओं से महरूम रखा जा रहा है। यूनियन की मांगाें को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। हस्ताक्षरित ज्ञापन जुलाई में पीएम को भेजा जाएगा। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की रविवार को मंडी में बैठक हुई। इसमें यूनियन की मांगों को लेकर…

Read More

चक्का जाम पर 60 के खिलाफ मुकदमा!

नेरचौक (मंडी)। नेरचौक में कार चालक को मौत के घाट उतारने के बाद भड़के परिजनों को नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने की कीमत चुकानी पड़ेगी। पुलिस ने चक्का जाम के दौरान वहां मौजूद लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब उन सभी लोगाें के खिलाफ मामला चलेगा जो चक्का जाम में शामिल थे। एसएचओ बल्ह मदन धीमान ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक कार चालक राकेश कुमार के पक्ष में चक्का जाम करने वाले उसके परिजनों और लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज…

Read More

कमरूनाग मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक

गोहर (मंडी)। जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग के मंदिर में 28 जून के बाद लगातार पांच दिन महिलाओं का मंदिर परिसर में प्रवेश निषेध रहेगा। यह बड़ा देव कमरूनाग का फरमान है। पांच दिन तक कमरूनाग मंदिर परिसर में महिलाएं और युवतियां प्रवेश नहीं कर सकती। श्रद्धालु अगर जातर लेकर बड़ा देव कमरूनाग के मंदिर में आएंगे तो उनकी जातर भी देवता स्वीकार नहीं करेंगे। बड़ा देव कमरूनाग में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह बुरी खबर है लेकिन बड़ा देव की ऐतिहासिक पवित्र झील की…

Read More

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के फैसले का विरोध

सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के लीड न दिलवा पाने वाली ब्लॉक कमेटियों को भंग करने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशाध्यक्ष के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है। ब्लॉक कमेटी को भंग करने के फैसले को कमेटी ने पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना और अलोकतांत्रिक करार दिया है। कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष से ब्लॉक कमेटी को भंग करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है। ब्लॉक कमेटी का कहना है कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई कमेटी…

Read More

दांव पर लगा दिया 170 छात्रों का भविष्य

मसरूंड (चंबा)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल मसरूंड से शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेज दिया है। इससे अभिभावक भड़क गए हैं। अभिभावकों ने शिक्षकों को जल्द वापस स्कूल में तैनात न करने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष तिलक राज, किरपा राम, अजय कुमार, रूप सिंह, सरोज कुमारी, नीमो देवी, मजीद खान, नरेंद्र कुमार, नंद लाल, संजीव कुमार, गणेश कुमार तथा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से मसरूंड स्कूल से दो शिक्षकों को हाल ही में अपग्रेड हुए सीनियर…

Read More