
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करसोग में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आरएमएसए की पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं कार्यकारी खंड परियोजना अधिकारी बोधराज ने किया गया। कार्यक्रम में बीआरसीसी ओम प्रकाश ने आरएमएसए की कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। ओम प्रकाश और अनिल कुमार ने आरएमएस के लक्ष्यों और स्वयं सिद्ध प्रोजेक्ट, गुलशन चौहान ने थिंक इट ओवर प्रोजेक्ट, काहन सिह ठाकुर तथा हरि सिंह ठाकुर व दलीप सिंह ने पाठ योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्यकारी खंड परियोजना अधिकारी बोधराज, मुख्य स्रोत व्यक्ति हरि सिंह ठाकुर, गुलशन चौहान, विज्ञान स्नातक, ओमप्रकाश, अनिल कुमार, दलीप सिह शास्त्री और काहन सिंह मौजूद रहे।
