फर्जी वसीयत बनाने की शिकायत

बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत झंझयाणी में फर्जी वसीयत बनाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता उर्मिला देवी निवासी झंझयाणी ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। पति का भाई सुरेश कुमार लगभग 20 वर्षों से घर नहीं आया। उसके ससुर बांका राम ने उसकी और दोनों बेटों के नाम वसीयत करवा दी। उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि सुरेश कुमार पुत्र बांका राम ने धोखे से एक और फर्जी वसीयत तैयार कर ली। इसके बाद ससुर की मृत्यु हो गई।…

Read More

दियोटसिद्ध मंदिर जा रहे श्रद्धालु की हादसे में मौत

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत हरसौर में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जा रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है। पंजाब के श्रद्धालु बाइक पर बाबा बालक नाथ के दर शीश नवाने जा रहे थे। शनिवार देर शाम कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरविंद्र सिंह पुत्र सुरजीत…

Read More

खाई में गिरी बोलेरो, महिला की मौत

हमीरपुर हमीरपुर के साथ लगते बिझड़ी के पास सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। इन्हें स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू के रहने वाले ये लोग बिझड़ी के पास बने श्रीरामशरणम आश्रम के लिए आए हुए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सभी गाड़ी में वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। चालक बोलेरो गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर सामान लेने चला गया। इसी बीच यह गाड़ी…

Read More

रिक्त पदों की भर्ती का उठा मुद्दा

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला के स्कूल प्रबंधन समिति (पीटीए) की बैठक में स्कूल में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह ने कहा कि कॉमर्स की 11वीं व 12वीं कक्षाओं को एक ही प्रवक्ता पढ़ा रहा है। यहां से जनवरी माह में एक ही प्रवक्ता स्थानांतरण हो गया है। जिसके चलते यह समस्या आई है। भाषा अध्यापक का भी एक पद रिक्त है। अकेले शास्त्रीअध्यापक के भरोसे हिंदी की कक्षाएं चल रही हैं।…

Read More

रंजिश के चलते दो की निर्मम पिटाई

बद्दी (सोलन)। रंजिश के चलते कोटियां गांव में दिन-दिहाड़े दो गुटों में जमकर डंडे चले। इस दौरान एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उसने साथ लगती पीएचसी में शरण ली, जहां चिकित्सक ने उसे हमलावरों से छुड़ाया। गंभीर हालत में युवक को नालागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे कोटियां गांव के आशा राम और उसका चचेरा भाई विक्रम बरोटीवाला बाइक पर आए। जब वह दोनों स्कूल के…

Read More

हर नप को वसूलना होगा गृहकर : वीरभद्र सिंह

साेलन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर नगर पालिका क्षेत्र में हाउस टैक्स लगेगा। यह जिम्मेवारी नगर निकायों की है कि सभी भवन मालिकों से हाउस टैक्स वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नगर निकाय टैक्स वसूली के कार्य को नहीं करेंगे तो उन्हें भंग करने की शक्तियां प्रदेश सरकार के पास है। वह दुर्गा क्लब सोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में उप‌स्थितो लोगों को संबोधित कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिकाओं के…

Read More

परवाणू में तीन करोड़ से बनेगा लेबर होस्टल

परवाणू में तीन करोड़ से बनेगा लेबर होस्टल परवाणू (सोलन)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परवाणू में तीन करोड़ की लागत से लेबर होस्टल का निर्माण किया जाएगा। श्रम विभाग ने इसके लिए जमीन लगभग फाइनल कर दी है। अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। औद्योगिक क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने से जल्द औद्योगिक घरानों की बैठक भी होगी। वे शिमला वापस जाते समय परवाणू में एक निजी होटल में औद्योगिक संगठनों की बैठक में शिरकत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने…

Read More

हिमाचल की कंपनी पर 2100 करोड़ रुपये जुर्माना

साेलन 2100 करोड़ का जुर्माना हिमाचल में सबसे बड़ा वैट (वेल्यू एडिड टैक्स) फर्जीवाड़ा सामने आया है। नाहन पांवटा की इंडियन टेक्नोमेट इंडस्ट्री को आबकारी एवं कराधान की इकानोमिक्स इंटेलीजेंस यूनिट ने 2100 करोड़ रुपये कर व जुर्माना लगाया है। जुर्माना 15 दिन के भीतर भरना होगा। ऐसा नहीं किया तो कंपनी की संपत्ति सीज ‌की जाएगी। परवाणु में ईआईयू टीम की बैठक में आदेश्‍ा जारी हुए। एईटीसी ईआईयू शिमला जीडी ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले कंपनी पर 1700 करोड़ का टैक्स और जुर्माना लगाने की तैयारी…

Read More

पहले बहन बनाया फिर हत्या कर लूटा घर

सिरमौर ज्वैलरी चोरी के लिए की हत्या बद्रीपुर में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ने ज्वैलरी लूटने की नियत से पहले घर में आना-जाना शुरू कर दिया। इसके लिए महजबीन को मुंह बोली बहन तक बना लिया। लड़की की बुजुर्ग मां से भी मिलने घर पर आना शुरू किया। लेकिन आरोपी की असली मंशा घर में ज्वैलरी लूटने की थी। राउरकेला से दबोचा आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पीड़ित परिवार के पांवटा देवीनगर निवासी जहांगीर व अफजाल ने बताया कि आरोपी…

Read More

शर्मनाक! पिटाई कर सरेआम फाड़े महिला के कपड़े

ऊना घर लौट रही थी महिला ऊना के हरोली के एक गांव में तीन लोगों ने मवेशियों के लिए घास लेकर आ रही एक महिला का रास्ता रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। आरोपी गांव के दूसरे लोगों के सामने ही महिला के कपड़े फाड़ते रहे लेकिन किसी की इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। आसपास खड़े लोगों के सिर शर्म से झुक गए। महिला को दयनीय हालत में देखकर गांव की कुछ महिलाओं ने उसे तन ढांपने के लिए…

Read More