धर्मशाला। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुरजीत भरमौरी ने कहा कि आने वाले समय में छात्र संघ के चुनाव आने वाले हैं। विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति ने बयान दिया है कि छात्र संघ के चुनाव नहीं होंगे। संघ इनके बयान की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसका हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर करवाने के लिए विवि के ईसी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पैराग्लाइडिंग पायलटों को रोजी का संकट
बैजनाथ (कांगड़ा)। साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध कांगड़ा की बिलिंग घाटी में टेंडम उड़ानों पर रोक से स्थानीय पायलटों पर रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। प्रदेश पर्यटन विभाग ने जून माह की शुरुआत में टेंडम उड़ानाें पर रोक लगाने के फरमान जारी किए हैं। वर्तमान में बीड़ में करीब 50 पायलट इस व्यवसाय से सीधे रूप से जुडे़ हुए हैं। करीब दो हजार लोगों की आय इस रोक से किसी न किसी रूप में प्रभावित हुई है। टेंडम उड़ानों पर रोक पर विचार करने को लेकर पायलटों…
Read Moreमनाली में नाले से लाश मिलने से सनसनी
मनाली/पतलीकूहल। पर्यटन नगरी मनाली के वामतट पर एक नाले से लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस केस में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 147 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। डीएसपी पूर्ण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक उन्हें जगतसुख से किसी नागरिक ने लाश मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने पाया कि जगतसुख नाले के बीचोंबीच एक क्षतविक्षत…
Read Moreऊना में दो ने निगला जहर, पीजीआई रेफर
ऊना। जिला के दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवती और बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की हालत काफी बिगड़ गई। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात लोअर अरनियाला निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से फौरन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां…
Read Moreजनशताब्दी में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर
सिर्फ 8 मिनट के लिए रुकेगी स्टेशन पर ऊना से दिल्ली के लिए जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो मिनट कम रुकेगी। पहले ये ट्रेन चंडीगढ़ में 10 मिनट रुकती थी, लेकिन अब ये आठ मिनट ही रुका करेगी। ये बदलाव अगले महीने एक जुलाई से लागू हो रहा है। लिहाजा, इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को थोड़ा जल्दी स्टेशन पर पहुंचना होगा। एक जुलाई से जनशताब्दी और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस की टाइमिंग भी बदली जा रही हैं। सात मिनट लेट आएगी जनशताब्दी एक जुलाई से…
Read Moreस्कूल में पानी की टंकी में मिला दिया जहर
पानी में मिला दिया कीटनाशक किन्नौर जिले के पूह खंड में मिडिल स्कूल सुन्नम के पानी के टैंक में किसी ने मार्शल स्प्रे ऑयल (जहरीला कीटनाशक) मिला दिया। इसी टैंक का पानी स्कूल में पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले कि कोई टैंक के पानी को पीता, इसमें जहर मिलने का पता चल गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूझबूझ से बड़ी घटना होते होते टल गई। घटना के बाद से इलाके के लोग सन्न हैं। पानी के टैंक को सील कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज…
Read Moreफीस वृद्घि पर भड़के छात्र, सभी कॉलेजों मे प्रदर्शन
एसएफआई की राज्य इकाई के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश स्तर पर सभी कॉलेजों में विश्वविद्यालय की प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। राजधानी शिमला के कॉलेजों समेत ठियोग, रामुपर, चंबा, तीसा, चुवाड़ी, मंडी, जोगिंद्रनगर, हमीरपुर और बिलासपुर कॉलेजों में विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेताया है कि यदि फीस में एक रुपये की भी बढ़ोतरी कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डालने की कोशिश की तो इसके खिलाफ प्रदेश भर में एसएफआई आम छात्रों को साथ…
Read Moreडीयू एडमिशन पर यूजीसी का फैसला: अब चार नहीं, तीन साल की होगी स्नातक डिग्री
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके अधीनस्थ कालेजों से केवल 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत दाखिला लेने को कहा और 4 वर्षीय स्नातक के तहत दाखिले लेने से मना किया अन्यथा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। यू.जी.सी का निर्देश आगामी शैक्षणिक सत्र के संदर्भ में तब आया है जब दिल्ली विश्वविद्यालय ने असहमति का नोट जारी किया और 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम से जुड़े विवादास्पद निर्देश को खारिज कर दिया था। आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में दिल्ली विश्वविद्यालय या…
Read Moreमोदी सरकार का 8 जुलाई को रेल बजट, 10 को आम बजट
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार अपना पहला आम बजट 10 जुलाई को और रेल बजट 8 जुलाई को सदन में पेश करेगी, और अगले दिन उसका आर्थिक सर्वेक्षण रखा जाएगा। बजट सत्र स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त तक चलेगा। राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद तारीखों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। एनडीए सरकार बनने के बाद संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की सोमवार को पहली बैठक हुई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता…
Read Moreहमीरपुर महाविद्यालय में खाली रह गई सीटें
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज में शनिवार को पहली कट लिस्ट जारी कर दी गई। आवेदनकर्ता विद्यार्थियों में से 1710 को एडमिशन नहीं मिल पाई है। कॉलेज में 1380 सीटें भरी जानी हैं। 2971 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। महाविद्यालय में 119 सीटें खाली रह गई हैं। विद्यार्थी अपना नंबर देखने के लिए कॉलेज में काफी देर तक इंतजार करते रहे। जब कट लिस्ट लगी तो विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ आया। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी पहली सूची में शामिल छात्रों को 24 जून तक फीस जमा करवानी होगी। छात्र निर्धारित…
Read More