पीएम को लिखा पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के विरोध में अब यूजीसी और डीयू के बीच की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंची है। डीयू में दाखिला संकट और गतिरोध के खिलाफ जामिया, जेएनयू और इग्नू के शिक्षक संगठन भी उतर आए हैं। इस विवाद में कॉर्डिनेशन कमेटी एंड एसोएशिन ऑफ टीचर्स इन दिल्ली ने डूटा के समर्थन� और डीयू प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वीसी का पुतला फूंका…
Read MoreAuthor: ibindiannews
शिमला में जोरदार बारिश, ठंडा हुआ मौसम
राजधानी शिमला में बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। यहां बुधवार दोपहर 1 बजे के बाद से बारिश हो रही है। दोपहर करीब दो बजे से जोरदार बारिश शुरू हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच यहां करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां 10 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश के चलते तापमान एक बार फिर लुढ़क गया है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। यह 12.9 डिग्री…
Read More‘अच्छे दिन’ का सपना दिखाकर किया गुमराह : राणा
ब्यूरो बुधवार, 25 जून 2014 राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा ने मोदी सरकार के नाम पर जनता को गुमराह किया और उसकी हकीकत केवल एक माह के कार्यकाल में ही सामने आ गई है। जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया था, महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन एक माह में रेल किरायों में भारी बढ़ोतरी की, चीनी की मिठास कड़वी होने लगी और अब गैस की कीमतें बढ़ाकर एक और झटका देने की तैयारी की जा रही है। रेल…
Read Moreपढ़िए, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का नया शेड्यूल
ब्यूरो बुधवार, 25 जून 2014 20 जुलाई को ली जाएगी परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा सेल ने बीएससी नर्सिंग के नए सत्र 2014-15 के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा बीस जुलाई को होगी। इस परीक्षा के लिए पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने परीक्षा और आवेदन की तिथि बदले जाने की पुष्टि की है। पहले बीएससीए नर्सिंग की परीक्षा छह जुलाई को तय की गई थी, मगर पंजाब बीएएमएस और एम्स…
Read Moreहिमाचल में बिक रहे दिल्ली बोर्ड के सर्टिफिकेट!
पैसे लेकर बांट रहे थे दिल्ली बोर्ड के सर्टिफिकेट हिमाचल के ऊना में पैसे लेकर दिल्ली के पंजीकृत बोर्ड के सर्टिफिकेट बांटने का मामला सामने आया है। दो लोग हजारों रुपयों में दिल्ली के इस बोर्ड के प्रमाणपत्र दिलाते थे। इस बोर्ड का एक केंद्र नवांशहर (पंजाब) में भी चल रहा है। जिले के नैहरियां और टकारला में ये धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपियों के घरों से डेढ़ दर्जन प्रमाणपत्र बरामद किए हैं। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों…
Read Moreखुद को आग लगाने वाले किसान की मौत
चंडीगढ़ के एक अस्पताल में तोड़ा दम हिमाचल प्रदेश में कर्ज नहीं चुका पाने के कारण खुद को आग लगाने वाले किसान ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। किसान समिति ने इसके लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण खुद को आग लगाने वाले किसान की चंडीगढ़ के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह दो दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। मंगलवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि किसान ने ग्रीन हाउस लगाने…
Read Moreघर में सोए हुए को मौत बनकर आई आग
कुल्लू में आटो चालक, उसका दोस्त जिंदा जले हिमाचल में मंगलवार को दो घरों में हुए अग्निकांड में तीन लोग जिंदा जल गए। दोनों ही वारदातों में लोग उस समय हादसे का शिकार हुए जब वह सो रहे थे। पहला मामला कुल्लू जिला का है जहां पर दो युवक घर में लगी आग में झुलकर मौत का शिकार हुए। वहीं बिलासपुर में घर के भीतर सोए हुए श्ाख्सस की मौत हो गई। पहली घ्ाटना कुल्लू शहर में शीतला माता मंदिर के समीप की हैं। जहां देर रात करीब 10.15 खोखानुमा…
Read Moreप्रथम सेमेस्टर के छात्रों से न लें लेट फीस
प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से न लें लेट फीस चंबा। डिग्री कॉलेज में एनएसयूआई इकाई ने प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों से लेट फीस न वसूले जाने की मांग उठाई है। इकाई ने संगठन की लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र कॉलेज की कार्यकारी प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा को सौंपा। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चंदन नरूला की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या को कॉलेज में छात्र वर्ग को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष और परिसर अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में…
Read Moreलंबित मांगें पूरी न होने पर बोला हल्ला
चंबा। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्करज एवं हेल्पर्ज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहर में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त चंबा संदीप कदम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी वर्क रज और हैल्पर्ज को नियमित किया जाए। इसके अलावा केंद्रों में विभाग द्वारा खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाए, वर्करज को…
Read Moreछात्रों को व्यवहारिक ज्ञान अवश्य दें : बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में शिक्षा पर 4282 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। यह वह पल होता है, जब हम अपना आकलन करते हैं। प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में वार्षिक उत्सवों का आयोजन अनिवार्य…
Read More