मशीनरी खराब, सड़के खस्ताहाल

तीसा (चंबा)। उपमंडल में सड़कों की हालत खस्ता है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी खराब है। ऐसे में मरम्मत में अड़चनें पेश आ रही हैं। तीसा उमंडल में लोक निर्माण विभाग के पास एक डोजर, एक कंप्रेशर तथा एक जेसीबी है। तीनों एक साल से खराब पड़े हुए हैं, विभाग ने अब तक मशीनरी को ठीक नहीं करवाया है। इससे खस्ताहाल सड़कों की रिपेयर नहीं हो पा रही है। मार्ग बंद होने पर इसे बहाल करने में काफी समय लग रहा है। बर्फबारी के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी चट्टाने…

Read More

दैनिक भोगियों को नियमित करो

चंबा। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अंशकालीन तथा पूर्णकालीन वर्ग के कर्मचारी नेताओं की बैठक जिला प्रधान चुनी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा विभाग तथा सरकार से मांग की गई कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1997 से कार्य कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अन्य विभागों के कर्मचारियों को शिक्षा विभाग में समायोजित न करने की भी मांग की गई है। चुनी लाल ने कहा कि शिक्षा विभाग में अभी भी गई ऐसे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं, जो आठ साल पूरे होने के बावजूद…

Read More

ऐन वक्त पर खाद गायब

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में खाद नहीं मिल रही है। इससे 42 पंचायतों में किसानों की मक्की की फसल पर संकट पैदा हो गया है। मक्की की फसल को खाद देने का यह उपयुक्त समय है, लेकिन हिमफैड की ओर से क्षेत्र की 42 पंचायतों के लिए खाद की सप्लाई नहीं की गई है। इससे किसान टेंशन में आ गए हैं। किसान किशू राम, सूरत सिंह, रूप लाल, संजय कुमार, नरेश, राकेश कुमार, विपन, दिनेश, ज्ञान चंद, विजय कुमार, प्रदीप, अशोक तथा सुरेंद्र ने बताया कि वे रोज डिपो के…

Read More

टेलेंट है तो हो जाइए तैयार

चंबा। स्कूली बच्चों के लिए प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। वन विभाग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाने जा रहा है। अव्वल रहने वालों को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। जिले के 283 स्कूलों में चित्रकला, नारा लेखन और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। सबसे पहले स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं सभी स्कूलों में 31 जुलाई तक करवाई जाएंगी। इसके बाद ब्लॉक लेबल की प्रतियोगिताएं 31 अगस्त और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 30 सितंबर से पहले होंगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता…

Read More

हेल्पलाइन से जोड़ा जाएगा हर हिंदू : तोगड़िया

(कांगड़ा) विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंधन समिति के दूसरे दिन के कार्यक्रम में ज्वालामुखी की अग्रवाल सराय में चल रही बैठक में कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश के हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने कर प्रयास किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसमें हिंदुओं को जोड़ने के लिए तीर्थ, पर्यटन, स्वास्थ्य, कानून, शिक्षा ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि देश का हर हिंदू एकजुट…

Read More

अनुज और कृतिका ने बांधा समां

धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-2014 का रविवार को समापन हो गया। समारोह की अंतिम संध्या में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने एक के बाद एक हिट गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। अनुज ने हम तेरे बिन जी नहीं पाते…, सुन जरा… गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। कृतिका तनवर ने कजरा मोहब्बत वाला…, बेबी डोल…गाना गाया। इसके बाद अनुज और कृतिका ने नॉन स्टाप पंजाबी गानों इश्क मेरा, जट यमला पगला दिवाना… गाने गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद गायिका निधि कोली ने एक के…

Read More

अब आंगनबाड़ी बच्चों का होगा चेकअप

धर्मशाला। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चाें का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। जुलाई माह से यह प्रक्रिया आरंभ होगी। प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्रों के हजारों बच्चाें को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएंगी। स्वास्थ्य चेकअप से छोटी आयु वाले बच्चों को होने वाली बीमारियों का भी पता चल सकेगा। सरकारी स्कूलाें के बाद इस योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों को जोड़ा गया है। इन केंद्रों में 0 से 5 साल के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पहले योजना के तहत सरकारी स्कूलों…

Read More

कर्मचारियों के लंबित मसले हल कराएंगे : यूनियन

धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन की बैठक प्रधान पवन चौधरी और महासचिव विशाल महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूनियन कार्यकारिणी का एक साल पूरा होने पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी गई। साल के भीतर हुए कार्यों एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। महासचिव विशाल महाजन ने कहा कि पिछला वर्ष यूनियन के लिए कई मायनों में बेहतर रहा है। कर्मचारियों से संबंधित मांगों और समस्याओं को दूर करने में यूनियन सफल रही है। बैंक प्रबंधन ने उनके आग्रह को मानकर इन मांगों को…

Read More

स्थाना में सुनार की दुकान के ताले तोड़े

फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस स्टेशन फतेहपुर के अंतर्गत गांव स्थाना में चोरों ने सुनार की दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने शनिवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई आज्ञा राम ने कहा कि करीब 55 हजार रुपये नकद और 35 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण दुकान से चुराए गए हैं। दुकानदार गुलशन कुमार सुबह जैसे ही दुकान पर पहुंचे तो उसने दुकान का शटर खुला…

Read More

ज्वालामुखी में पुलिस के नाक तले चोरी

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी से महज 100 मीटर की दूरी पर नगर परिषद कार्यालय के सामने घर से लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। घर के मालिक बुजुर्ग दंपति सेवानिवृत्त एक्सईएन बीके शर्मा अपनी पत्नी किरण शर्मा के साथ इलाज के लिए चंडीगढ़ गए थे। शनिवार रात को उनके घर में चोरों ने 32 इंच की एलसीडी और अन्य सामान चोरी किया है। बीके शर्मा ने बताया कि उन्हाेंने अपने पड़ोसी को शाम के समय घर की लाइट जगाने और सुबह बंद करने के लिए कहा था। सुबह…

Read More