
चंबा। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अंशकालीन तथा पूर्णकालीन वर्ग के कर्मचारी नेताओं की बैठक जिला प्रधान चुनी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा विभाग तथा सरकार से मांग की गई कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1997 से कार्य कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
अन्य विभागों के कर्मचारियों को शिक्षा विभाग में समायोजित न करने की भी मांग की गई है। चुनी लाल ने कहा कि शिक्षा विभाग में अभी भी गई ऐसे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं, जो आठ साल पूरे होने के बावजूद नियमित नहीं किए गए हैं। इन्हें नियमित करने की बजाय सरकार दूसरे विभागों के सरप्लस कर्मचारियों को शिक्षा विभाग में समायोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया बंद की जाए और पहले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
इसके बाद उनका दूसरे विभागों में समायोजन किया जाए। महासंघ ने सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 वर्ष किए जाने की भी मांग की। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शिक्षा के आधार पर पदोन्नति दी जाए। इस अवसर पर महासंघ के उपप्रधान ज्ञान चंद, सचिव रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष जरम सिंह, मुख्य सलाहकार गजिंद्र कुमार, संयुक्त सचिव मदन लाल, प्रेस सचिव तिलक राज तथा कानूनी सलाहकार कालू राम मौजद रहे।
