30 को मनाली का दौरा करेंगे रामस्वरूप

पतलीकूहल। भारतीय जनता पार्टी मनाली मंडल की बिशेष बैठक शिव मंदिर पतलीकूहल स्थित सामुदायिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मनाली मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद राणा ने की। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद ठाकुर बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्यों ने थलौट हादसे का शिकार हुए हैदराबाद के 24 छात्रों समेत भाजपा कार्यकर्ता कटराईं निवासी भारती उपाध्याय, कन्याल के नाथू राम, बराणी रा ग्रां के सोहन लाल, पनगां की सेवती देवी व छाकी की लुग देई की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन…

Read More

सिग्नल लाइट खराब, जाम हुआ आम

कुल्लू। शहर के अखाड़ा बाजार में लोगों को यातायात की समस्या से आज तक निजात नहीं मिल पाई है। बाजार में सिग्नल लाइट खराब होने से यह समस्या लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। यह लाइट कई दिन से खराब पड़ी है, जिसे आज तक दुरुस्त नहीं करवाया गया है। ट्रैफिक सिग्नल लाइट खराब रहने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में रामशिला से लेकर अखाड़ा बाजार तब सड़क के वन वे होने पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी…

Read More

बर्फ के बीच खूब हो रही मौज-मस्ती

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। देश-विदेश के पर्यटक रोहतांग दर्रे की ठंडी फिजाओं के कायल हो गए हैं। गर्मी भरे मौसम में यहां बर्फ के बीच मौज-मस्ती को पहुंचने वाले पर्यटक इसे नये अनुभव के साथ जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल मान रहे हैं। मैदानी इलाकों में जहां गर्मी से जमीन तप रही है वहीं, जून माह के इस मौसम में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में अभी भी बर्फ का दीदार हो रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक वाहन रोहतांग दर्रे में पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां जाम…

Read More

डेरा संचालन को लेकर भड़का गुस्सा

हरोली/दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के डेरा गिड़गिड़ा साहिब में डेरा संचालन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। रविवार को पूबोवाल गांव की दर्जनों महिलाओं ने डेरे के बाहर धरना-प्रदर्शन कर डाला। इसके चलते माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण हो गया। मामला गरमाता देख पुलिस भी दल-बल सहित मौके पर पहुंच गई थी। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद ग्रामीणों के हक में फैसला हुआ। एसडीएम धनवीर ठाकुर और एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए थे, जिनकी मौजूदगी में विवाद हल करवाया गया। डेरे में मुख्य ग्रंथी…

Read More

रास्ता रोका, मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले

ऊना। हरोली के के एक गांव में तीन लोगों ने मवेशियों के लिए घास लेकर आ रही एक महिला का रास्ता रोकने के बाद उसके साथ मारपीट कर डाली। आरोप है कि उन्होंने महिला के कपड़े भी फाड़ डाले। घटना के दौरान आसपास खड़े लोगों के सिर भी शर्म से झुक गए। महिला को दयनीय हालत में देखकर गांव की कुछ महिलाओं ने उसे तन ढांपने के लिए चादर दे दी। किसी तरह महिला अपने घर पहुंच सकी। मारपीट से महिला को चोटें भी आई हैं। महिला की शिकायत पर…

Read More

अंब के कलरूही में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के कलरूही में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पास से ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि एक स्थानीय दुकानदार के अनुसार वह करीब 15 दिनों से यहीं पर रुका हुआ था और उसकी टांग पर गहरा घाव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को अंब पुलिस…

Read More

खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के तुरंत देर बाद कार चालक को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह टैक्सी चालक था, जो ऊना में सवारी छोड़कर वापस हमीरपुर की…

Read More

चोरी की बस खरीदने के आरोप में दो गिरफ्तार

ऊना। पुलिस ने चोरी की बस खरीदने के आरोप में दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया। न्यायालय से जमानत मिलने पर पुलिस ने दोनों को रिहा कर दिया। जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर 2013 को ऊना नगर के वार्ड चार निवासी दिनेश कुमार ने धोखाधड़ी से बस चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने धारा 379, 420 एवं 406 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद मामले…

Read More

स्कूल प्रमुख जांचें छात्रों के ड्राइविंग लाइसेंस

ऊना। बिना लाइसेंस दोपहिये और चौपहिया वाहन दौड़ाने वाले स्कूली बच्चों के वाहन जब्त हो सकते हैं। अभिभावकों को भी तलब किया जा सकता है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि दोपहिया और चौपहिया वाहन लेकर स्कूल पहुंचने वाले छात्रों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक करें। बिना लाइसेंस किसी भी छात्र-छात्रा को वाहन न चलाने दें। किसी के पास यदि डीएल है तो इस बात का पता लगाएं कि वे यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।…

Read More

75 पंचायतों में जल, जंगल, जमीन का होगा संरक्षण : डीसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में जलागम परियोजना के तहत 64 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है, जिसके अंतर्गत 75 पंचायतों की 43 हजार हेक्टेयर भूमि को 5 वर्षों में कृषि योग्य बनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त विकास लाबरू ने शुक्रवार को यहां जिला में चल रही विभिन्न जलागम परियोजनाओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जलागम परियोजना के तहत 75 पंचायतों में जल, जंगल, जमीन का संरक्षण किया जाएगा। अब तक इस योजना के तहत लगभग 1100 हेक्टेयर भूमि का उपचार किया जा…

Read More