रोहडू। चिड़गांव के रोहल जंगल में भेड़-बकरियां चराने गए गडरिये पर भालू ने हमला कर दिया। गडरिये की मौके पर हो मौत हो गई। दो अन्य भेड़पालकों ने इसे बचाने की कोशिश की, लेकिन ये कामयाब नहीं हो सके। इन दोनों को भी भालू ने बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इनमें से एक को आईजीएमसी रेफर किया गया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की राहत देने की बात कही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर रोहल डंडा जंगल में चुंता…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सुनील ने भारत की झोली में डाला गोल्ड
रोहडू। क्षेत्र के करासा निवासी सुनील विक्टर ने मिक्सड मार्शल आर्ट विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। 20 से 22 जून तक रूस में हुई प्रतियोगिता में 17 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुनील ने फाइनल में रूस के फाइटर को हराया। सुनील की इस उपलब्धि से उनके परिजन और प्रशिक्षक भी उत्साहित हैं। मिक्सड मार्शल आर्ट विश्व चैंपियनशिप रूस के टैगनरौग शहर के रोस्टव रीजन में हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुनील विक्टर ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम में…
Read Moreछात्रा पर गरम दाल फेंकने वाली हॉस्टल वार्डन सस्पेंड
शिमला हॉस्टल वार्डन सुनीता को किया निलंबित सिस्टर निवोदिता नर्सिंग कालेज में छात्रा पर गरम दाल फेंकने के आरोप में फंसी लेक्चरर/ हॉस्टल वार्डन सुनीता वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन के दौरान इन्हें डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च शिमला कसुम्पटी में हाजिरी भरनी होगी। स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक डा. जय श्री ने निलंबन पर मुहर लगाने के बाद इसकी जानकारी फैक्स के जरिए स्वास्थ्य सचिव, प्रिंसिपल आईजीएमसी, प्रिंसिपल सिस्टर निवोदिता कालेज और लेक्चरर सुनीता वर्मा को दी। वार्डन पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और एक छात्रा पर…
Read Moreछह दिन बाद भी शुरू नहीं हुई कक्षाएं
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर बीटीए, बीबीए, बीसीए कक्षाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा 21 जून को कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की गई थी। छह दिन अतिरिक्त बीत चुके हैं। इसके बाद भी कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इसका खामियाजा स्टूडेंट्स को ही भुगतना पड़ रहा है। बिलासपुर स्टूडेंट एसोसिएशन की बैठक वीरवार को कालेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता परिसर अध्यक्ष अजय वात्स्यान ने की। उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन ने 21 जून से कक्षाएं शुरू करने घोषणा की थी। पांच दिन…
Read Moreकार्यकर्ता, हेल्पर्स को नियमित करे सरकार
बिलासपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर्स ने केंद्र, प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर्स ने नियमित करने के अलावा सरकार से हरियाणा राज्य की तर्ज पर 75 सौ और 75 सौ रुपये मानदेय देने की भी मांग की है। गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर्स यूनियन ने सीटू के बैनर तले बिलासपुर शहर में मांगों को लेकर रैली निकाली। रैली लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। रैली की अगुवाई यूनियन सचिव सरोज…
Read Moreस्टाफ कमी से घटा बिरोजा उत्पादन
बिलासपुर। बिरोजा एवं तारपीन कारखाना बिलासपुर में कर्मचारियों की कमी से कारखाने के उत्पाद में भारी कमी आने लगी है। वर्ष 1969 में स्थापित इस कारखाने के उत्पादन में साल दर साल कमी आ रही है। कारण है कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद पदों को नहीं भरा जाना। वर्तमान में उत्पादकता का स्तर इतना गिर चुका है कि कारखाने में अब सिर्फ दो ही शिफ्टों में उत्पादन हो पाता है। बिरोजा एवं तारपीन कारखाना वर्कर यूनियन इंटक के प्रधान बाबू राम, सचिव श्याम लाल, सह सचिव विनोद कुमार ने कहा…
Read Moreमांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन
चुवाड़ी (चंबा)। डिग्री कॉलेज चुवाड़ी में एसएफआई ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य सुरजीत पटियाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इकाई ने कॉलेज में शिक्षक व गैर शिक्षकों के रिक्त पड़े हुए पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। एसएफआई के कैंपस सचिव विवेक शर्मा ने बताया कि पहली जुलाई से कॉलेज में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन कॉलेज में काफी संख्या में शिक्षक व गैर शिक्षकों के पद रिक्त पड़े…
Read Moreजलवाहकों को नियमितीकरण का इंतजार
चंबा। शिक्षा विभाग में 17 वर्ष सेवाएं देने के बाद भी जलवाहकों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इससे सैकड़ों अंशकालिक जलवाहकों में सरकार के प्रति रोष है। जिला चंबा में दर्जनों जलवाहक वर्ष 1997-98 से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंशकालिक जलवाहक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 में अधिसूचना जारी की थी कि नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके जलवाहकों को नियमित कर दिया जाएगा, लेकिन इस वर्ष की लिस्टें सरकार द्वारा अभी तक जारी…
Read Moreअब नहीं हटाए जा सकते रेहड़ी वाले
चंबा। रेहड़ी फड़ी यूनियन का सम्मेलन में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष व रेहड़ी फड़ी यूनियन के राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश में चार करोड़ से अधिक रेहड़ी फड़ी के माध्यम से आजीविका कमाने वाले लोगों के लिए संसद द्वारा गत वर्ष स्ट्रीट वैंडर्ज एक्ट 2013 बनाया है। इसके तहत किसी भी रेहड़ी फड़ी वाले को शहर की सुंदरता व बढ़ती भीड़ के नाम पर नहीं हटाया जा सके गा। प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्रों में कुल आबादी की अढ़ाई प्रतिशत संख्या तक रेहड़ी फड़ी लगाई जा सकेंगी। इसके…
Read More15 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा पर न जाएं श्रद्धालु
भरमौर (चंबा)। इस समय पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाना खतरे से खाली नहीं है। इसके चलते देश विदेश से भरमौर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों को प्रशासन ने हिदायत दी है कि 15 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा पर न जाएं। मौजूदा समय में मणिमहेश जाने के लिए बने रास्ते में जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। इसके अलावा ग्लेशियर गिरने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रा व ट्रैकिंग करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं हड़सर से डल झील मार्ग की हालत भी काफी खराब खराब है।…
Read More