पतलीकूहल (कुल्लू)। ब्यास नदी ने फिर एक शव उगला है। पतलीकूहल के समीप खारूनाला में ब्यास नदी के बीच एक शव को फंसा देखा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को कड़ी मशक्कत के साथ बाहर निकाला। शव पुराना होने के चलते क्षतविक्षत हो चुका है। लिहाजा, पुलिस ने इस केस में सीआरपीसी की धारा 174 तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम एक…
Read MoreAuthor: ibindiannews
शूटिंग के दौरान बिगड़ी ‘मीठी’ की तबीयत
पतलीकूहल (कुल्लू)। कलर टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक उतरन की यूनिट अब मनाली से मुंबई लौट गई है। हालांकि, यूनिट ने कुछ दिन और कुल्लू-मनाली में रुकना था, लेकिन सीरियल में मीठी का किरदार निभा रहीं टीना दत्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर यूनिट ने भी मुंबई का रुख कर लिया। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर ने पहले ही मनाली के मनोरम स्थलों का कैमरे में कैद कर लिया है। लिहाजा, कहानी के मुताबिक सीरियल के किरदारों से एक्टिंग मुंबई के स्टूडियो में करवाई जाएगी। कंप्यूटर ग्राफिक्स…
Read Moreआध दर्जन मेडिकल स्टोरों पर छापामारी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के बाजार में शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल ने आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग केे अचानक दौरे से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इससे कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने शटर डाउन करके मौके से भागने में भलाई समझी। इस मौके पर उन्होंने तीन दुकानों से दवाइयों के सैंपल भरे एवं स्टोर मालिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं पाया गया एवं उसको कारण बताओ नोटिस…
Read Moreविदेश के चक्कर में लुटाए 15 लाख
ऊना। विदेश भेजने के नाम पर दो भाइयों के साथ 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दोनों भाइयों ने अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए इतनी बड़ी राशि दिल्ली के एक एजेंट को दी थी। लेकिन पैसे लेकर एजेंट अपने वायदे से मुकर गया। इसके बाद दोनों भाइयों को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले के संदर्भ में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार ज्योति प्रकाश पुत्र देवी चंद…
Read Moreछात्रा पर गरम दाल फेंकने वाली हॉस्टल वार्डन सस्पेंड
हॉस्टल वार्डन सुनीता को किया निलंबित सिस्टर निवोदिता नर्सिंग कालेज में छात्रा पर गरम दाल फेंकने के आरोप में फंसी लेक्चरर/ हॉस्टल वार्डन सुनीता वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन के दौरान इन्हें डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च शिमला कसुम्पटी में हाजिरी भरनी होगी। स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक डा. जय श्री ने निलंबन पर मुहर लगाने के बाद इसकी जानकारी फैक्स के जरिए स्वास्थ्य सचिव, प्रिंसिपल आईजीएमसी, प्रिंसिपल सिस्टर निवोदिता कालेज और लेक्चरर सुनीता वर्मा को दी। वार्डन पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और एक छात्रा पर गरम…
Read Moreचंडीगढ़ में डकैती, ऊना में अलर्ट
ऊना। चंडीगढ़ में बैंक डकैती के बाद ऊना में अलर्ट जारी किया गया। ऊना पुलिस ने जगह जगह नाकाबंदी करके पंजाब की ओर से आने जाने वाली सभी गाड़ियों को रोका। इन गाड़ियों की पुलिस ने बारीकी से तलाशी भी ली। रोकी जाने वाली गाड़ियों में टवेरा गाड़ियों पर पुलिस की अधिक नजर रही। चंडीगढ़ से ऊना पुलिस को मिली सूचना के अनुसार बैंक डकैती में तीन टवेरा गाड़ियां शामिल थीं। तीनों टवेरा गाड़ियां हरियाणा नंबर की बताई जा रही हैं। ऊना के मैहतपुर, रक्कड़, अंब, गगरेट, पंडोगा समेत अन्य…
Read Moreसड़क हादसों में चार लोग जख्मी
ऊना। रक्कड़ कालोनी और मैहतपुर में पेश आए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भरती करवाया गया है। पुलिस ने दोनाें मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद उपकार निवासी नालागढ़ अपनी बाइक पर अपने दोस्त राकेश कुमार निवासी हमीरपुर के साथ नालागढ़ जा रहा था। इसी दौरान रक्कड़ कालोनी में बाइक अचानक स्किड हो गई। हादसे में राकेश कुमार की टांग में गंभीर चोटें आई…
Read Moreपंजाब के युवकों ने एचआरटीसी चालक पीटा
अंब (ऊना)। पंजाब से आए लगभग दस युवकों ने एचआरटीसी के बस चालक की बुरी तरह पिटाई कर डाली। बस में सवार सवारियों ने जब युवकों को घेरना चाहा तो युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत नाका लगाया और तीन युवकों को मुबारिकपुर में दबोचा। अन्य युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की बस कांगड़ा…
Read Moreशाम ढलते ही यहां छलकने लगते हैं जाम
रामपुर बुशहर अवैध शराब के कारोबार से लोग परेशान रामपुर शहर के साथ लगते जगातखाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि शाम के समय यहां जगह-जगह पर शराबी आम लोगों तंग करते हैं। शाम ढलते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लगना आम बात हो गई है। हालांकि पुलिस थाना होने के बाद भी यहां अवैध शराब और शराबियों पर कोई नकेल नहीं कसी जा रही है। हालांकि क्षेत्र के लोगों ने कई बार पुलिस को मौखिक और लिखित रूप में…
Read Moreखड़ापत्थर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
जुब्बल (शिमला)। ठियोग-होटकोटी रोहडू सड़क की बदहाली को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़ापत्थर में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़ापत्थर बाजार में रैली निकालकर कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने आरोप लगाया कि ठियोग-हाटकोटी सड़क की स्थिति सुधारने के नाम पर कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। सड़क का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। भाजपा सरकार ने सड़क निर्माण का टेंडर दो चरण में लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस ने दोनों टेंडर एक ही कंपनी…
Read More