धर्मशाला। नादौन-मटौर नेशनल हाईवे निर्माण के लिए सड़क के बीच आने वाले पेड़ बाधा बन गए हैं। मार्ग में वन विभाग के करीब 1800 पेड़ हैं। इन पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग सर्वे भी कर चुका है। मार्ग में आने वाले पेड़ों के कटान को लेकर लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से अनुमति मांगी है। अभी तक वन विभाग की कार्रवाई पूरी न होने के कारण हाईवे का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। नेशनल हाईवे बनाने की कवायद पिछले दो साल से चल रही है।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
हिमाचल के इन क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा!
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट घोषित आगामी दो दिन तक पहाड़ों में तेज बारिश होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट घोषित कर दिया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने उपायुक्त कुल्लू को मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने और विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने उपायुक्त कुल्लू को सोलंग, धूंधी क्षेत्र में विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि गृह मंत्रालय ने तेज बारिश के चलते बाढ़ की…
Read Moreमंडी हादसाः पंडोह डैम से 21वां शव बरामद
ब्यूरो मंगलवार, 1 जुलाई 2014 अमर उजाला, मंडी Updated @ 4:00 PM IST मंडी के पास ब्यास नदी में बहे एक और इंजीनियरिंग छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। इसकी पहचान विश्वराज संदीप के तौर पर हुई है। अब तक सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने कुल 21 शव बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को तलाशी अभियान में जुटी टीम के सदस्यों को यह शव पंडोह डैम में तैरता हुआ मिला। इसके बाद इसे बाहर निकाला गया जहां इसकी शिनाख्त की गई। मृतक छात्र के परिजनों को सूचित…
Read Moreशर्मनाक! सरेबाजार वो उसे पीटते रहे, लोग देखते रहे
अंब बाजार में की मारपीट हिमाचल ऊना जिला के अंब के स्थानीय बाजार में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने राहगीर एक युवती पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते युवकों ने युवती को कई तमाचे जड़ दिए। इस दौरान किसी ने उन्हें नहीं रोका और आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना से युवती काफी सहम गई। इसके बाद दुकानदारों ने युवती को थाने पहुंचाया, जहां युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक…
Read Moreमनरेगा की 41 लाख मजदूरी रुकी
रामपुर बुशहर। किसान सभा की निरमंड इकाई ने क्षेत्र की 14 पंचायतों के लोगाें के साथ मिल कर निरमंड में एक अधिवेशन का आयोजन किया। अधिवेशन में क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही समस्याओं पर चरचा की गई। वहीं मनरेगा के तहत लोगों की ओर से किए गए काम का अभी तक 41 लाख का भुगतान करना शेष है। अधिवेशन में मनेरगा, दूध, बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं पर भी लोगों ने विस्तार से चरचा की गई। किसान सभा की निंरमड इकाई के सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा…
Read Moreशाम ढलते ही यहां छलकने लगते हैं जाम
अवैध शराब के कारोबार से लोग परेशान रामपुर शहर के साथ लगते जगातखाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि शाम के समय यहां जगह-जगह पर शराबी आम लोगों तंग करते हैं। शाम ढलते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लगना आम बात हो गई है। शाम ढलते ही यहां छलकने लगते हैं जाम पुलिस, प्रशासन से लगाई गुहार इसके चलते आए दिन यहां दंगे फसाद और चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। यदि पुलिस विभाग ही शराब के अवैध…
Read Moreसामान लेती बार बिल जरूर लें : संदीप
मनाली। उपमंडल मनाली विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह सिहाग ने कहा कि उपभोक्ता सामान की खरीदारी करते समय बिल जरूर लें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की जागरूकता ही उन्हें ठगी व नकली सामान से बचा सकती है। संदीप सिंह शुक्रवार को नसोगी पंचायत में आयोजित एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी दे रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिल लेने से दुकानदार आपको नकली सामान नहीं देगा, इसलिए सामान का बिल जरूर लें। उन्होंने कहा कि…
Read Moreकुल्लू में 50 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दंडाधिकारी राकेश कंवर ने विभिन्न खाद्य वस्तुओं के दाम निर्धारित कर दिए हैं। इसके बारे में अधिसूचना जारी करते हुए कंवर ने सभी प्रकार के करों सहित ये परचून मूल्य कुल्लू जिले में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए हैं। अधिसूचना के मुताबिक बकरे तथा भेडे़ के मांस की कीमत 280 रुपये प्रति किलो, सुअर का मांस 110 रुपये प्रतिकिलो, चिकन ब्रॉयलर 170 रुपये प्रति किलो, मछली 120 रुपये और…
Read Moreमनाली में विदेशी सैलानी की मौत
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली घूमने आए एक विदेशी पर्यटक की होटल में मौत हो गई। फ्रांस के नागरिक इस पर्यटक को होटल में मृत पाया गया। प्रशासन ने दूतावास को इसकी सूचना भेज दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक विदेशी पर्यटक की पहचान फ्रांस के स्टेफन ऐलाइन लवोरथ (48) के रूप में हुई है। पिछले दिनों फ्रांस का एक नागरिक मनाली घूमने आया था। वह ओल्ड मनाली के टाइगर आई गेस्ट हाउस में 25 जून से ठहरा था। वीरवार देर शाम होटल का कर्मचारी कमरे…
Read Moreछात्रों की आत्मिक शांति को किया धर्म पाठ
थलौट (मंडी)। लारजी डैम से आठ जून को छोड़े गए पानी में बहे 24 छात्रों और एक टूअर लीडर की आत्मा की शांति के लिए थलौट में शुक्रवार को सर्व धर्म शांति पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया। घटना स्थल के समीप आयोजित यह सर्वधर्म शांति पाठ में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के गुरुओं ने मंत्रों उच्चारण से छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। इस कार्यक्रम में सड़क परिवहन जनहित विकास समिति के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।…
Read More