ऊना : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कोटला खुर्द में देर रात 2 रिहायशी मकानों को अचानक आग लग गई। इस घटना में कोटला खुर्द निवासी दर्शन लाल पुत्र दौलत राम और भजन सिंह पुत्र संत राम का लाखों रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर…
Read MoreAuthor: admin
3.57 लाख मतदाता करेंगे फैसला
ऊना : डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी जेआर कटवाल ने बताया कि जिला ऊना में 3 लाख 51 हजार 492 सामान्य वोटरों व 5 हजार 783 सर्विस वोटरों समेत 3 लाख 57 हजार 275 वोटर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट डालेंगे। सामान्य वोटरों में जिनमें 1 लाख 80 हजार 550 पुरुष व 1 लाख 70 हजार 942 महिला वोटर होंगे जबकि 5 हजार 783 सर्विस वोटरों में 4 हजार 328 पुरुष व 1 हजार 455 महिला वोटर हैं। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 71…
Read Moreउपचुनाव आयुक्त आलोक शुक्ला पहुंचे ऊना
ऊना : चुनाव आयोग के उपचुनाव आयुक्त डा. आलोक शुक्ला ने शनिवार को ऊना में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र चौहान, डी.सी. एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जेआर कटवाल, चुनाव पर्यवेक्षक राजेश्वर सिंह, चुनाव व्यय पर्यवेक्षक एसके सिन्हा, एसपी सुमेधा द्विवेदी, एडीएम राकेश शर्मा और सहायक आयुक्त (विकास) यूनुस ने भी भाग लिया। चुनाव आयोग के उपचुनाव आयुक्त डा. आलोक शुक्ला ने जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की और उचित दिशा-निर्देश भी…
Read Moreअब करीबी नजर आने लगे दूर के भी रिश्ते
ऊना : ज्यों-ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है त्यों-त्यों कैंडीडेट्स की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। वोटरों का डर ऐसा सता रहा है कि अब तो दूर-पार की रिश्तेदारी भी निकट की नजर आने लगी है, अब तो रिश्ते भी दिखाई देने लगे हैं। दूर की चाची, ताई, फूफी और दादी की बहन इत्यादि तमाम रिश्तेदारों की खोज होने लगी है, इनसे लिंक निकाले जा रहे हैं। रिश्तेदारी का वास्ता देकर वोटों की फसल काटने की तैयारी चल रही है। कई प्रकार के वास्ते देकर रिश्तेदारी के हवाले…
Read Moreपर्स चोरी का आरोपी न्यायिक हिरासत में
अम्ब : महिला का पर्स उड़ाने के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी को रविवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को 1 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में ऊना जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि गत 12 अक्तूबर को बस अड्डा परिसर में प्रवासी बच्चियों द्वारा महिला का पर्स उठाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पर्स जालंधर में बरामद किया है। पुलिस रिमांड के दौरान राजगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले…
Read Moreमाता चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
5 नवरात्रों में चढ़ा 44.74 लाख चढ़ावा चिंतपूर्णी : आसूज नवरात्रों के चलते रविवार के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की डबल लम्बी-लम्बी लाइनें मेन बाजार को पार कर गई थीं। मंदिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे जिसके चलते लाइन व्यवस्था बेहतर बनी रही। मां के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में ज्यादातर पीले वस्त्र पहने यूपी के श्रद्धालु ही दिखे। उधर, श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची के जरिये ही माथा टेकने के लिए दर्शनों को…
Read Moreअतिसंवेदनशील बूथों में सीआरपीएफ जवान संभालेंगे मोर्चा
पालमपुर : चुनाव के दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के जवान संभालेंगे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए लगभग अद्र्ध सैनिक बल के 150 जवानों की तैनाती की जा रही है। विदित रहे कि उपमंडल के अंतर्गत पालमपुर व सुलह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 16 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील व 20 संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 मतदान केंद्रों को…
Read Moreकार से 30 हजार के मोबाइल बरामद
ज्वाली : पुलिस की विशेष निगरानी टीम ने शनिवार को कैहरियां चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी में 30 हजार के मोबाइल बरामद किए। कार मालिक इन मोबाइल का कोई भी बिल नहीं दिखा सका। आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार मालिक को 12 हजार रुपए जुर्माना किया है। ज्वाली के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कैहरियां चौक पर नायब तहसीलदार एसएस पठानिया के नेतृत्व में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान धर्मशाला की ओर से आई कार (नं. एच.पी.…
Read Moreरीजनल सैंटर में शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार
धर्मशाला : धर्मशाला क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में शनिवार को एससीए के शपथ ग्रहण का छात्रों ने बहिष्कार कर दिया। समारोह को प्रयास भवन के हाल में आयोजित न होने की वजह से एबीवीपी व एनएसयूआई के सदस्यों और प्राचार्य के बीच नोक-झोंक हो गई। क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के छात्रों का कहना था कि उक्त समारोह प्रयास हाल में आयोजित होना चाहिए था लेकिन रीजनल सैंटर प्रशासन द्वारा इससे इंकार करने पर छात्रों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। दूसरी ओर एससीए उपाध्यक्ष भावना व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया…
Read Moreघर बैठे ही वोटर कार्ड की पुष्टि
धर्मशाला : मतदाता सूचियों को भी ऑनलाइन किया गया है जिससे मतदाता अपने वोटरकार्ड की पुष्टि घर बैठे भी कर सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र चौहान ने बताया कि वोटर स्लिप को प्रत्येक मतदाता को उपलब्ध करवाने के लिए बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सम्बन्धित मतदान केन्द्र के प्रत्येक मतदाता को स्लिप पहुंचाना सुनिश्चित करें। इससे पहले उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग आलोक शुक्ला ने आज गग्गल एयरपोर्ट पर कांगड़ा जिला में विधानसभा चुनाव के लिए किए गए प्रबन्धों की समीक्षा बैठक…
Read More