बैजनाथ : उपमंडल के गांव मढेड़ में गत रात्रि शादी समारोह में गए युवक का कत्ल कर दिया गया। राजकुमार (37) पुत्र मुंशी राम शनिवार रात शादी समारोह में भाग लेने गया था लेकिन वहां से वह घर नहीं लौटा। युवक की लाश रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक युवक के पिता मुंशी राम ने बताया कि राजकुमार मेहनत-मजदूरी करता था व उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया…
Read MoreAuthor: admin
राष्ट्रीय नेताओं का रुख हिमाचल की तरफ
धर्मशाला : प्रदेश में नामांकन वापस लेने की तारीख गुजरते ही राष्ट्रीय नेताओं ने भी हिमाचल प्रदेश की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जहां सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को प्रदेश में चुनावी रैलियों के लिए बुलाया है वहीं भाजपा ने भी अपने आला नेताओं को प्रदेश में रैलियां करने का न्यौता भेज दिया है। कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी सोमवार को मंडी में रैली को संबोधित करने आ रही हैं, वहीं लाल कृष्ण अडवानी, अरुण जेतली और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी भी इसी…
Read More7 केंद्रों पर होगी मतगणना
धर्मशाला : जिला के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती 20 दिसम्बर को 7 मतगणना केन्द्रों पर की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा केआर भारती ने बताया कि नूरपुर व इंदौरा (आरक्षित) हलकों के मतों की गिनती क्रमश: बचत भवन नूरपुर एवं राजकीय महाविद्यालय नूरपुर में की जाएगी। फतेहपुर व ज्वाली निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती संयुक्त कार्यालय भवन ज्वाली में होगी। देहरा, जसवां-परागपुर व ज्वालामुखी के मतों की गिनती उपमंडल मुख्यालय देहरा की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में की जाएगी। केआर भारती ने बताया कि…
Read Moreचौगान में मृत मिला व्यक्ति
चम्बा : रविवार सुबह जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया जिसकी पहचान पुतिन पुत्र श्याम लाल निवासी सैक्टर 69 मोहाली चंडीगढ़ (मकान नम्बर-30) के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार उक्त मृतक व्यक्ति के बारे में लोगों ने पुलिस को सुबह करीब पौने 8 बजे सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत व डीएसपी कुलभूषण वर्मा मौके पर पहुंच गए और उपरोक्त अधिकारियों ने इस मामले के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने जब मामले की जांच…
Read Moreकार दुर्घटना में एक की मौत, 2 घायल
भरमौर : एक आल्टो कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार सिरड़ी सुप्पा मार्ग पर पुलिन गांव के निवासी बाप व बेटे घर से सुबह 7 बजे अपनी दुकान जो गुरमुई में है, के लिए आल्टो कार (नं. एच.पी.46-1031) में सवार होकर आ रहे थे कि घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी के खाई…
Read More8 थानों में 2304 हथियार जमा
चम्बा : विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने जो रुख अख्तियार किया है उससे न सिर्फ राजनेता घबराए हुए हैं बल्कि आयोग के आदेशों को अमल में लाने के लिए लोग भी पीछे नहीं हैं। यह पहला अवसर है जब विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने लाइसैंस धारकों को चुनावी प्रक्रिया के चलते अपने हथियार संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। जिला चम्बा के तमाम 8 पुलिस थानों में शुक्रवार दोपहर बाद तक 2304 लाइसैंस हथियार जमा हो चुके थे। सूत्रों की मानें…
Read Moreकांग्रेसियों को खिलाएंगे जेल की हवा : शांता
संधि : इस बार के प्रदेश विधानसभा चुनावों में भ्रष्टाचार ही मुख्य मुद्दा है जिसको लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार ने संधि में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस के एक नेता भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जेल की हवा खा चुके हैं तो अब उनके रिश्तेदारों की बारी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक के दामाद ने अरबों रुपए की सम्पत्ति बना ली तो एक की पत्नी ने…
Read Moreबड़सर भाजपा विधायक बलदेव शर्मा ने भरा नामांकन
बड़सर : बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व लोकप्रिय विधायक बलदेव शर्मा ने बुधवार को नामांकन पत्र भरा, वहीं जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष माया शर्मा को सह प्रत्याशी बनाया गया। इस मौके पर उनके साथ 15 हजार मतदाता उपस्थित थे। नामांकन भरने से पहले बलदेव शर्मा ने मैहरे बाजार से बड़सर बाजार तक भारी जनसमूह के साथ रैली निकाली। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने विशाल जनसमूह को देखकर कहा कि इस बार फिर प्रदेश में धूमल सरकार ही बनेगी। उन्होंने यह भी कहा…
Read Moreपंजाब के व्यापारी से साढ़े 3 लाख की नकदी बरामद
नादौन : थाना क्षेत्र नादौन के तहत मसेह खड्ड सीमा पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार लगाए गए नाके के दौरान एक मारुति कार से अवैध तौर पर ले जाई जा रही साढ़े 3 लाख रुपए की नकदी पकड़ी गई। मिड हिमालयन परियोजना अधिकारी युद्धवीर सिंह जिन्हें मैजिस्ट्रेट की शक्तियां दी गई हैं, अपने दल-बल के साथ नादौन सीमा मसेह खड्ड पुल पर खड़े थे कि नादौन से आ रही मारुति कार में पटियाला (पंजाब) का एक व्यापारी बलजीत सिंह पुत्र जैमल सिंह जा रहा था को जांच के लिए रोका…
Read Moreविकास के झूठे आंकड़े पेश कर रही धूमल सरकार : वीरभद्र
हमीरपुर : प्रेम कुमार धूमल आंकड़ों का मायाजाल फैलाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने लगाया। वीरभद्र शनिवार को बिझड़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने हिमाचल में हुए विकास के भ्रमित आंकड़े देकर उपलब्धियों के गलत विज्ञापन राष्ट्रीय न्यूज चैनलों पर प्रसारित किए। उन्होंने आरोप लगाया कि धूमल सरकार ने इस तरह से विज्ञापन देकर जनता की कमाई पर पानी फेरा है। वीरभद्र ने कटाक्ष किया कि जैसे हिमाचल में धूमल…
Read More