7 से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय गणित कांफ्रेंस

मनाली।(सरिता) जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के गणित विभाग की ओर से सात से नौ मार्च तक अंतरराष्ट्रीय गणित कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कांफ्रेंस अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में आयोजित की जाएगी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पीपी कायस्था ने बताया कि कॉलेज लगातार दूसरी बार गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस करवा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में कॉलेज में गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया था। 2012 में गणित और हिंदी विषयों पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया था। सात मार्च को होने वाली कांफ्रेंस का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेंद्र वर्मा पर्वतारोहण संस्थान मनाली में करेंगे। कांफ्रेंस के संयोजक डॉ. संजय कानगो ने बताया कि कार्यक्रम में चार देशों से 11 विश्वविद्यालयों, 2 आईआईटी, तीन एनआईटी तथा 40 कॉलेजों के 140 प्रोफेसर, वैज्ञानिक तथा शोधकर्ता भाग लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कनाडा से सीआर वेक्टर, यूएई से जीपी राव, भावा एटोमिक रिसर्च सेंटर से एके कुलकर्णी व अनिल वाजपेयी, हिप्र विश्वविद्यालय से आरपी और वीना शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्व से रजनीश कुमार, अनिल वशिष्ठ, कोलकाता विवि से उमा वसु तथा एनआईटी हमीरपुर से जेएन शर्मा भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए हरिपुर कॉलेज के प्राचार्या डॉ. पीपी कायस्था के नेतृत्व में आयोजन समिति का गठन किया गया है।

Related posts