जमीन की खरीद फरोख्त के झांसे में सेवानिवृत्त फौजी शहर के जालसाजों के चंगुल में फंस गए। उनसे जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि पहले एक जमीन दो के नाम करके धोखाधड़ी की गई और बाद में सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कराकर फर्जीवाड़ा किया गया। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पूर्व सैनिक बालक रामभट् निवासी आमवाला तरला रायपुर देहरादून की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दंपती नीरज शर्मा, आशू शर्मा के अलावा ज्योति पंवार निवासी शिव गंगा डांडा…
Read MoreMonth: March 2024
चारधाम यात्रा के लिए मार्च अंतिम सप्ताह में शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण
श्रदालुओ के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा। बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपार्ट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण…
Read Moreभाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा, अब करेंगे कांग्रेस ज्वाइन
इन दिनों देश की राजनीति में बड़ी उथल -पुथल मची है । नेता लोग जनभावनाओं का अनादर कर रहे है । अपने निजी हितो को साधने के लिए तितलियों की तरह इधर -उधर इतरा रहे है । हिमाचल में मचे सियासी बबाल के बाद अब हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी किरतपुर – नेरचौक फोरलेन का 11 मार्च को करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
पंजाब के किरतपुर से हिमाचल आने वाली फोरलेन का पुंग तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को नई दिल्ली से करेंगे वर्चुअल लोकार्पण । इस फोरलेन को बनाने में 4,759 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 69 किलोमीटर लंबे फोरलेन को बनाने में कंपनी को करीब चार साल लगे। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ अथॉरिटी ने इसे 2012 में शुरू किया था, लेकिन बीच में निर्माण कंपनी दिवालिया घोषित हुई और काम रुक गया। वहीं, 2019 में इसका काम नई कंपनी को आवंटित किया गया। पहले इस नेशनल हाईवे की लंबाई…
Read Moreलोकसभा चुनाव से पूर्व आखिर क्यों दिया चुनाव आयुक्त ने पद से इस्तीफा ? राष्ट्रपति ने किया स्वीकार
लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियों के बीच चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। सरकार की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। अरुण गोयल का इस्तीफा तब सामने आया है, जब हाल ही में लोकसभा चुनाव होने हैं। हालांकि उनके इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है। सरकार ने अधिसूचना में बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023…
Read Moreभारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दे कर सीरीज़ पर किया कब्ज़ा, क्रिकेट प्रेमियों ने टिकट की उपलब्धता पर प्रवंधन को कोसा
धर्मशाला में चल रही क्रिकेट टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने इंग्लैंड को ढाई दिन में एक पारी और 64 रन से चित कर दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड आर अश्विन के शुरुआती झटकों से नहीं उभर सका और पूरी टीम 195 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत ने 4-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ सीरीज चुना गया। कुलदीप यादव को दोनों पारियों में सात विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। तीसरे दिन भारत…
Read Moreपहली वंदे भारत बस सेवा शुरू, पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगो को भी मिलेगी इस बस सेवा कि सुविधा
पर्यटकों कि सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बस सेवा शुरू कि गई है । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से पालमपुर के लिए एचपीटीडीसी की वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया। वंदे भारत ट्रेन में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को इस वोल्वो बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। शनिवार को उन्होंने बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुकेश और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विधिवत पूजा-अर्चना की। हालांकि, जानकारी के अभाव में पहले दिन…
Read Moreकांग्रेस के बागी विधायकों से ऋषिकेश में नहीं कर पाएगा कोई मुलाकात, होटल पर पुलिस की कड़ी निगरानी
जनता हैरान है कि आखिर यह क्या नौटंकी चल रही है ? जिन्हे सेवा के लिए चुना गया था आज वो खुद कड़े पहरे में कैद होकर रह गए । क्या देश का लोकतंत्र खतरे में है या जनता द्वारा चुने विधायकों को पार्टी में ही निष्क्रीय किये जाने का ख़मयाज़ा है । उत्तराखंड के एक होटल में ठहराए गए हिमाचल कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। होटल को चारों ओर से सील किया गया है। सीआरपीएफ होटल के भीतर, जबकि…
Read Moreआपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए शीघ्र जारी होगी चार- चार लाख की दूसरी किश्त : सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रदेश सरकार ने 2,968 परिवारों को अब तक 3-3 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। 4-4 लाख की दूसरी किस्त भी जल्द जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार की ओर से जारी विशेष राहत पैकेज से अब तक 22 हजार आपदा प्रभावितों की वित्तीय सहायता दी गई है। प्रदेश सरकार राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज से मदद कर रही…
Read Moreकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, कौन कहाँ से है प्रत्याशी जाने पूरी रिपोर्ट
कांग्रेस हाई कमान ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। जहां राहुल को एक बार फिर वायनाड से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं बघेल राजनांदगांव से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रह चुके ताम्रध्वज साहू को भी पार्टी ने महासमुंद से मौका दिया है। पार्टी के 39 बड़े नामों में से 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं, एससी एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक…
Read More