समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर एक करोड़ से ज्याद सुझाव मिले हैं। विधि राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कहा, आखिर दिन तक आयोग को यूसीसी पर एक करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले। आयोग अब इन सुझावों का अध्ययन करेगा, जिसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। मेघवाल ने कहा, सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति के सुझाव को सुनने को तैयार रही है। यही वजह है कि सुझाव आमंत्रण की मियाद को इसी वजह से 28 जुलाई तक बढ़ाया गया था। हालांकि, अब आयोग इसे और आगे नहीं बढ़ाना चाहता…
Read MoreYear: 2023
राज्य सरकार की बीबीएमबी में हिस्सेदारी के मामले की सुनवाई अगस्त में निर्धारित
सुप्रीम कोर्ट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में राज्य सरकार की हिस्सेदारी के मामले की सुनवाई अगस्त के अंतिम सप्ताह में निर्धारित की है। 26 और 27 जुलाई को अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए लगातार सूचीबद्ध रहे मामले पर समय के अभाव के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। हालांकि, केंद्र सरकार ने अदालत से इस मामले पर मध्यस्थता करने का आग्रह किया था। राज्य सरकार के महाधिवक्ता ने केंद्र सरकार के आग्रह का विरोध किया और अदालत को बताया कि इस मामले में कई बार मध्यस्थता विफल हो…
Read Moreसेब : ग्रेडिंग-पैकिंग केंद्रों का होगा निरीक्षण, 24 किलो से अधिक न हो वजन
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से तय किया गया 24 किलो वजन के हिसाब से सेब कारोबार करने के लिए ग्रेडिंग-पैकिंग केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। सरकार ने उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम और तहसीलदारों को निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। सरकार ने बागवानों से भी मंडियों में 24 किलो से अधिक सेब एक पेटी में न भेजने और पेटी पर वजन अवश्य लिखने का आग्रह किया है। सेब उत्पादक क्षेत्रों में करीब 80 फीसदी सेब ग्रेडिंग-पैकिंग केंद्रों में पैक हो रहा है। सरकार…
Read Moreहिमाचल में बैंक खाते से आधार नहीं जोड़ने पर 13 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोकी
बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर हिमाचल प्रदेश के 13,091 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी होने पर रोक लग गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन विद्यार्थियों को फिलहाल वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति राशि देने से इनकार कर दिया है। अनुसूचित जाति के प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से ने विद्यार्थी वंचित रह सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों के आधार नंबर जल्द बैंक खातों से जुड़वाने के निर्देश…
Read Moreफार्मा कारोबारी को नकली दवा से मौत पर होगी उम्रकैद
नकली दवाओं को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन चर्चाओं का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार ने जन विश्वास विधेयक के जरिये फार्मा कारोबारियों को राहत दी है और वे जुर्माना भरकर कानून से बच सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 27 का हवाला देते हुए बताया कि इसके तहत चार तरह के दंड का प्रावधान है। 27(ए) के तहत नकली दवाओं से रोगी की मौत या गंभीर चोट पर आजीवन कारावास तक…
Read Moreमहिला पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व जज के खिलाफ केस, पोस्ट का हुआ काफी विरोध
केरल में सोशल मीडिया पोस्ट में एक महिला टीवी पत्रकार पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्व उप-न्यायाधीश एस सुदीप ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट के जरिये महिला पत्रकार के साप्ताहिक टीवी शो की आलोचना करते हुए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मलयालम भाषा में लिखे पोस्ट का व्यापक स्तर पर विरोध हुआ। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की यौन संबंधी टिप्पणी से जुड़ी धारा और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर…
Read Moreभाजपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी विवादित टिप्पणी
कर्नाटक के चर्चित उडुपी मामले में बंगलुरू पुलिस ने भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप है कि उसने कर्नाटक कांग्रेस के एक पोस्ट पर जवाब देते हुए विवादित पोस्ट किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कार्यकर्ता की पहचान शकुंतला के रूप में हुई है। क्या है मामला दरअसल कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 25 जुलाई को एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस ने भाजपा पर उडुपी मामले पर राजनीति…
Read Moreचंडीगढ़-मनाली फोरलेन का निर्माण अब ऐसे डिज़ाइन में होगा कि बाढ का भी नहीं होगा कोई असर
उद्घाटन से पहले ही ब्यास नदी की बाढ़ की चपेट में आने से तबाह होने वाले चंडीगढ़-मनाली फोरलेन का निर्माण अब कुछ इस तरह किया जाएगा कि नदी के पानी सड़क तक पहुंच जाए तो भी उसका असर न पड़े। इसके लिए फोरलेन को अब एक नए डिजाइन में बनाया जाएगा। इसके लिए फोरलेन के विशेषज्ञों, मंत्रालय और प्रशासन के बीच नए डिजाइन को लेकर मंथन हो रहा है। इस प्रकार का डिजाइन तैयार करने के आदेश मंत्रालय ने जारी किए हैं कि एक तो फोरलेन को नदी से उचित…
Read Moreसरकार से किसान खफा, खाद के लिए काट रहे चक्कर, लौटना पड़ता खाली हाथ
प्रदेश में खाद की कमी से जूझ रहे किसान हाल ही में डेढ़ माह बाद पांवटा साहिब में खाद की खेप तो पहुंची लेकिन साढ़े तीन घंटे में स्टाॅक खत्म होते ही कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई किसान खाद पहुंचने की भनक लगते ही वाहन लेकर पहुंचे। इफ्को के बिक्री केंद्र के बाहर किसानों की लाइनें लग गईं। देखते ही देखते साढ़े तीन घंटे के भीतर खाद का स्टॉक खत्म हो गया। कई किसानों ने दो-दो बैग खरीदे तो कोई एक भी नहीं खरीद सका। किसानों बाइक…
Read Moreवाणिज्यिक प्रतिष्ठान मानदंडों का कड़ाई से करे पालन : मानसी सहाय
शिमला के मिडिल बाजार के हिमाचली रसोई रेस्तरां में हुए धमाके को श्रम एवं रोजगार विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति की जान चली गई थी, जबकि 10-12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। श्रम विभाग को आशंका है कि यह घटना वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम में दिए गए प्रावधानों का पालन न करने के कारण हुई है। श्रम आयुक्त मानसी सहाय ने कहा कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 और इसके नियम 1972 के तहत आग और धुएं के मामले में निकासी से संबंधित मानदंडों…
Read More