सीमेंट कंपनी और ट्रक यूनियनों के बीच माल ढुलाई दरों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में माल ढुलाई दरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ट्रक आपरेटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस गतिरोध को इस तरह सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पक्षों को कोई नुकसान न हो। उन्होंने गतिरोध समाप्त करने पर…
Read MoreYear: 2023
आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले संदिग्धों के ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस और अलकायदा से संबंध रखने वाले कुछ संदिग्धों के खिलाफ शनिवार को मुंबई और बंगलूरू में कई स्थानों पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की आतंकी गतिविधियों को फैलाने और देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की साजिश रचने के मामले में यह कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्धों के घरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के…
Read Moreशोधकर्ताओं ने दिए पुरानी इमारतों की समस्याओं के समाधान, पुरानी इमारतें भी बनेंगी भूकंपरोधी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, पुरानी इमारतों को कंक्रीट, पॉलिमर और फाइबर से अतिरिक्त ताकत देकर भूकंपरोधी बनाया जा सकता है। शोधकर्ताओं में शामिल आदित्य सिंह ने आईआईटी रोपड़ के सहयोग से आयोजित एसेसमेंट एंड अपग्रेडेशन ऑफ डिटेरेटिंग रीइन्फोर्स्ड कंक्रीट स्ट्रक्चर्स : ए रिसर्चर्स व्यू वेबिनार के दौरान बताया कि उनके शोध में पुरानी इमारतों में कंक्रीट के स्तंभ बनाने व दीवारों को पॉलिमर व फाइबर से सुदृढ़ बनाने के बाद उनकी भूकंप सहने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कंक्रीट संस्थान, चंडीगढ़ की तरफ से आयोजित वेबिनार…
Read Moreपीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। दिल्ली से दौसा तक 246 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर पांच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली-मुंबई को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,386 किमी है। निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया का सबसे लंबा…
Read Moreक्या हुआ तेरा वादा ? प्रदेश की जनता को 300 यूनिट निशुल्क बिजली का इंतजार
प्रदेश में 300 यूनिट निशुल्क बिजली के इंतजार के बीच हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 22 दिन में बिजली बिल जारी हो रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 90 यूनिट के बिल जारी हो रहे हैं। 88 यूनिट की बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं दिए जा रहे हैं। कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिले में जारी हुए फरवरी के बिजली बिलों ने लोगों को डरा दिया है। प्रतिमाह…
Read Moreसोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, मरीजों को झेलनी पड रही भारी परेशानी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में दोबारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खलनी शुरू हो गई है। वहीं अस्पताल में विभागों में एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक होने से ओपीडी के बाहर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसी के साथ अस्पताल में मनोचिकित्सक और डरमोटोलोजिस्ट न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ रहा है। हालांकि इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को…
Read Moreउद्योगों पर नजर रखेंगे उड़नदस्ते, प्रदूषण पर बोर्ड सख्त
परवाणू (सोलन) प्रदेश में प्रदूषण फैला रहे उद्योगों की अब खैर नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम अब उद्योगों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह निर्णय प्रदूषण को लेकर मिल रही शिकायत के आधार पर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण फैला रहे उद्योगों की अब खैर नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम अब उद्योगों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह निर्णय प्रदूषण को लेकर…
Read Moreकर्मचारी चयन आयोग निलंबित करने से फंसीं भर्तियां, बेरोजगारों का टूटने लगा सब्र का बांध
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का तो अता-पता नहीं, उलटा रोजगार के लिए करीब पांच लाख बेरोजगारों का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि दिसंबर में हुए पेपर लीक की जांच के चलते राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को निलंबित करने से लगभग 4,147 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। इन्हीं पदों पर भर्ती होने के लिए करीब पांच लाख अभ्यर्थी कतार में लगे हैं। कुछ ने आवेदन कर रखा था तो कुछ आवेदन…
Read Moreहिमाचल में निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि का निरीक्षण
कांगड़ा जिले को पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस और आयुष कल्याण के क्षेत्र में प्रमुख केन्द्र (हब) बनाने की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच को मूर्तरूप प्रदान करने की दिशा में उद्योग विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है। उद्योग और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में उद्योग विभाग को राजस्व अधिकारियों के साथ चिन्हित स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके। उद्योग विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन…
Read Moreअमेरिकी कमेटी की पहली बैठक में ही भारत बना चर्चा का केंद्र, चीन पर कही गईं ये बातें
अमेरिका ने दुनिया के बाकी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए नई हाउस फॉरेन रिलेशंस कमेटी बनाई है। इस कमेटी ने भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा गया है कि अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर विशेष रूप से कमेटी की नजर है। खासतौर पर दोनों देशों रक्षा-आर्थिक क्षेत्रों, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसी हफ्ते रिपब्लिकन कांग्रेसी माइकल मैककॉल की अध्यक्षता में कमेटी की 118वीं बैठक हुई। इस दौरान…
Read More