मुख्यमंत्री ने फोरलेन परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने फोरलेन परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के लिए भू-अधिग्रहण के मुआवज़े से संबंधित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए संबंधित जिला प्रशासनों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुआवज़ा राशि प्रदान करने में अनावश्यक देरी से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए…

Read More

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकारके बहुआयामी प्रयास

राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र मेंप्रस्तावित निवेश से हिमाचल प्रदेश के अमूल्य पर्यावरण संरक्षण में बहुप्रतीक्षित सुपरिणामसुनिश्चित होंगे। पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण से हरित एवं स्वच्छ हिमाचल की राहप्रशस्त होगी, वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश कोहरित ऊर्जा राज्य बनाने के सपने को साकार करने में भी यह अहम भूमिका निभाएगा।प्रदेश सरकार हिमाचल में सौर ऊर्जा उत्पादन कोनवोन्मेषी प्रयासों से बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं कोसस्ती दरों पर हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करवाने के साथ कार्बन उत्सर्जन को भी कमकरने के…

Read More

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष में छात्र ने दिया अंशदान

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष में छात्र ने दिया अंशदान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया। शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य के लिए भेंट की। शशांक मूल रूप से सोलन जिला के दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंधित हैं और वर्तमान में परिवार के साथ शिमला में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने शशांक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को…

Read More

चिकित्सा खंड स्तर पर स्थापित होंगे आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल : मुख्यमंत्री

चिकित्सा खंड स्तर पर स्थापित होंगे आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल : मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करेगी और प्रत्येक चिकित्सा खंड में आधुनिक तकनीक से युक्त अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों की क्षमता 50-100 बिस्तरों की होगी और इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक, पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ डायग्नोस्टिक लैब उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खंड स्तरीय अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं…

Read More

विभागों ने बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे, असमंजस में वित्त महकमा

विभागों ने बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे, असमंजस में वित्त महकमा

हिमाचल प्रदेश सरकार के कई सरकारी विभागों ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के वार्षिक बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे हैं। इससे वित्त विभाग उलझन में है कि किस तरह बजट प्रबंधन करते हुए इन विभागों की मांगों को पूरा करे। सरकार के वित्त विभाग ने करीब एक महीना पहले सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित मांगों का ब्योरा मांगा था। हालांकि, यह भी कहा था कि सभी विभाग वास्तविक आधार पर ही ये अनुमान भेजें। काल्पनिक आंकड़े प्रस्तुत न करें। बावजूद इसके विभिन्न विभागों ने बिना किसी आधार…

Read More

पेपर लीक मामले में आयोग के बड़े अफसर की संलिप्तता, मुकदमा चलाने के लिए मांगी मंजूरी

पेपर लीक मामले में आयोग के बड़े अफसर की संलिप्तता, मुकदमा चलाने के लिए मांगी मंजूरी

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने प्रदेश सरकार को अंतिम जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के बड़े अफसर की संलिप्तता पाई गई है। इस अफसर पर कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने प्रदेश सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है ताकि मुकदमा चलाया जा सके। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से चार जमानत पर हैं। अभी मुख्य आरोपी आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके दोनों बेटे और दलाल संजीव…

Read More

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा

हिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे और घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मध्य गोवा में रविवार देर सायं आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रणनीति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हिमाचल और गोवा देश के प्रमुख पर्यटन राज्य हैं और दोनों ही राज्यों…

Read More

प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन क्षेत्रों के लिए बेहतर अधोसंरचना निर्मित करने तथा ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था का मुख्य स्रोत पशुपालन है। प्रदेश सरकार पशु पालकों से 80 रुपये प्रति लीटर गाय का दूध और 100 रुपये की…

Read More

मुख्यमंत्री ने हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया। दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डी.के. यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे। मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी आफ द पाइन्ज़ बैंड दल के…

Read More