धर्मशाला। जोनल अस्पताल में आउटसोर्स 40 कर्मियों की सेवाएं समाप्त होते ही अब स्टाफ की कमी हो गई है। इसका खामियाजा स्टाफ और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मौजूदा समय में अस्पताल में स्टाफ नर्सों के 13 पद खाली हैं जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 16 पद खाली पड़े हैं। इसके चलते अस्पताल के कई काम प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल में रोजाना विभिन्न ओपीडी में उपचार और जांच करवाने के लिए एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। वहीं स्टाफ की कमी कहीं न कहीं मरीजों की सेहत…
Read MoreMonth: October 2023
देश का नंबर एक संस्थान बनेगा ऊना का ट्रिपल आईटी : मुकेश अग्निहोत्री
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना का द्वितीय संस्थान दिवस मंगलवार को कॉलेज परिसर सलोह में मनाया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ट्रिपल आईटी को देश का नंबर एक संस्थान बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए। ताकि ट्रिपल आईटी ऊना संस्थान का नाम विश्व मानचित्र पटल पर अंकित हो सके। उन्होंने कहा कि संस्थान में सभी बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद हैं और अपने विषयों में पारंगत हैं। यह संस्थान जिस विधानसभा क्षेत्र में निर्मित किया गया, वहां…
Read Moreआईटीबीपी में पुरुष और महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती रैली कल से शुरू
आईटीबीपी की ओर से पांच से आठ अक्तूबर तक द्वितीय वाहिनी आईटीबीपी बबेली में लाहौल-स्पीति के पुरुष और महिला आवेदकों के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 43 पदों पर खुली रैली के माध्यम से भर्ती की जाएगी। भर्ती सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। आवेदक की आयु 1-08-2023 को 18 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। भर्ती में पंजीकरण करवाने के लिए आवेदकों का स्वयं भरा हुआ निर्धारित आवेदन प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों…
Read Moreमौसम : इन हिस्सों पर वापस लौट सकता है अभी मानसून, बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, राजस्थान के शेष हिस्सों तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। इसके और सक्रिय होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय…
Read Moreभारत में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक कैंसर मरीज, निगरानी की कमी को दूर करने ICMR बनाएगा नीतियां
अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर मरीज भारत में है। 2020 में 1.93 करोड़ नए कैंसर मरीज सामने आए हैं, जिनमें 14 लाख से अधिक भारतीय हैं। इतना ही नहीं, भारत में सालाना बढ़ते कैंसर मामलों के चलते 2040 तक इनकी संख्या में 57.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की आशंका है। यह जानकारी साझा करते हुए नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि देश के अधिकांश क्षेत्रों में कैंसर की सही निगरानी नहीं हो पा रही है, जिसका गंभीर परिणाम…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के लोगों को 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस का दर्जा, अब कोने कोने तक होगा सामान रूप से विकास : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर ने विकास और प्रगति में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान एक और उल्लेखनीय उपलब्धि में जम्मू-कश्मीर ने 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस मॉडल का दर्जा हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई। पीएम नरेंद्र…
Read Moreभारत सरकार ने कनाडा की सरकार से उसके 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा, भारत के प्रति पीएम ट्रुडो की गलत बयानबाज़ी का है नतीजा
भारत कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद गहराता दिख रहा है। दरअसल भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से कहा है कि वह अपने 40 से ज्यादा राजनयिकों को वापस बुलाए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है। कनाडा के भारत में अभी 62 राजनयिक काम कर रहे हैं। भारत ने अब कनाडा से उसके 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। क्या है भारत के इस कदम की वजह भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक स्टाफ,…
Read Moreहिमाचल में मेडिकल व्यवस्था का यह है आलम 1 बिस्तर पर चार बच्चो का हो रहा उपचार
मेडिकल कॉलेज चंबा के शिशु रोग वार्ड में एक बिस्तर पर कहीं चार तो कहीं तीन बच्चे लेटाए गए हैं। इससे अभिभावक और बीमार बच्चे काफी परेशान हैं। सोमवार सुबह 11:00 शिशु रोग वार्ड के एक बिस्तर पर चार बीमार बच्चे लेटे हुए हैं। उनके अभिभावक बिस्तर के चारों तरफ स्टूल पर बैठे हैं। चार बच्चों को एक बिस्तर पर लेटना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते बच्चे बिस्तर पर चौकड़ी माकर बैठे हैं। वहीं, वार्ड में कुछ बिस्तर ऐसे भी हैं जहां तीन-तीन बच्चे लेटाए गए हैं जबकि अन्य…
Read Moreनर्सिंग संस्थानों दवारा नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की तैयारी : प्रदेश सरकार
हिमाचल में नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को नर्सिंग संस्थानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अगर इन निजी संस्थानों में आधारभूत ढांचा, प्रयोगशाला और अध्यापन स्टाफ पूरा नहीं होगा तो इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन संस्थानों की मान्यता भी रद्द हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग स्कूलों और कॉलेजों के लिए गाइडलाइन तैयार की है। इसमें आधारभूत ढांचा, सीट और टीचिंग फैकल्टी, लैब आदि शर्तों को अनिवार्य किया गया है। जिन…
Read Moreसरकार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ने लौटाई फॉर्च्यूनर गाड़ी, सियासी गलियारों में चर्चा शुरू
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी फॉर्च्यूनर कार सरकार को वापस कर दी है। उन्होंने अचानक ही यह फैसला लिया है। जहां एक ओर कांगड़ा जिला से संबंधित एक मुख्य संसदीय सचिव नई फॉर्च्यूनर की मांग रहे हैं। वहीं सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटाकर सियासी गलियारों में एक अलग तरह की चर्चा शुरू कर दी है। यह उल्लेखनीय है कि सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू से कांग्रेस के विधायक हैं। वह मंत्री पद के लिए भी पात्र बताए जा रहे थे, मगर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू…
Read More