नई दिल्ली देश में कोराना को हराने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए नए दिशानिर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने ताजा आंकड़े पेश करते हुए कहा कि…
Read MoreMonth: July 2021
सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
देहरादून उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सरकार के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बत दें कि सरकार ने चारधाम यात्रा एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले से शुरू करने का निर्णय लिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके चलते सरकार को भी एसओपी में संशोधन कर नई गाइडलाइन जारी करनी पड़ी थी। कुंभ में जो हुआ वो यात्रा में ना…
Read Moreकेजरीवाल ने शुरू की कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना, खुद पहुंचेगी घर-घर सरकार
नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के लिए पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इसके तहत कोरोना से जिन परिवारों में मृत्यु हुई है उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही परिवारों को 2500 रुपये की पेंशन भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस योजना को लॉन्च करते वक्त इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इस योजना के तहत पोर्टल लॉन्च किया गया है जिस पर पीड़ित परिवार आवेदन कर सकते हैं। केजरीवाल ने ये…
Read Moreसरकार ने मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार, जल्द होगा विभागों का बंटवारा
देहरादून उत्तराखंड के नए मुखिया पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने के बाद से ही एक्शन में हैं। सरकार ने पहले नए मुख्य सचिव को नियुक्त किया और आज सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए हैं। मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन्हें मिली जिलों की जिम्मेदारी सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को चंपावत व…
Read Moreएक और लोकायुक्त होंगे विदा शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद में ही बीता कार्यकाल
चंडीगढ़ हरियाणा के तीसरे लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल की विदाई इसी महीने होने जा रही है। वह भी लोकायुक्त एनके सूद, जस्टिस प्रीतमपाल की तरह ही शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद के बीच विदा होंगे। 19 जुलाई 2016 को एनके अग्रवाल ने लोकायुक्त के पद की शपथ ली थी। 17 जुलाई 2021 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सरकार की ओर से नए लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इच्छुकों से आवेदन तक नहीं मांगे गए हैं। इसलिए उनके कार्यकाल पूरा होने के बाद रजिस्ट्रार, लोकायुक्त…
Read Moreकैप्टन केजरीवाल की तर्ज पर करेंगे मुफ्त बिजली की घोषणा, पहले खरीद समझौतों की होगी समीक्षा
चंडीगढ़ चुनावी वर्ष में पंजाब सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। बिजली संकट से जूझ रहे राज्य के करीब 96 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कैप्टन 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का तोहफा जल्द देंगे। पूर्व अकाली सरकार द्वारा किए गए बिजली खरीद के 139 समझौतों की समीक्षा के बाद कैप्टन यह बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस हाईकमान की 18 सूत्री कार्यसूची में भी राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली की योजना को प्राथमिकता दी गई है। इस सूची के जरिये राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर…
Read Moreसंविधानिक है सुरक्षा का अधिकार, लेकिन कानूनी कार्रवाई में ढाल नहीं बन सकता
चंडीगढ़ अपने पति से अलग होकर प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही एक महिला की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट ने फाजिल्का के एसएसपी को सुरक्षा की समीक्षा का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा का अधिकार संविधानिक है, लेकिन इसे कानूनी कार्रवाई की स्थिति में ढाल बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इस मामले में लड़का कुंवारा है और महिला अपनी इच्छा से अपने पति को छोड़कर लिव…
Read Moreपांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल, 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम
सुन्नी (शिमला) हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण के बसंतपुर ब्लॉक के तहत धरोगड़ा पंचायत के ऐशा भमनोल के प्रगतिशील बागवन ने सेब के पांच महीने पहले पौधे रोपे और अब उसमें फसल भी तैयार कर दी है। सोमवार को बागवान के डार्क बैरोन बैरून गाला सेब को शिमला भट्ठाकुफर फल मंडी में 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हाथों हाथ खरीदा। बागवन जवाहर लाल शर्मा ने इटली से सेब के 700 रुपये के हिसाब से 300 फेदर प्लांट मंगवाए और खेतों में उनकी रोपाई की। समय-समय पर मेहनत करने…
Read Moreहिमाचल के नए राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
शिमला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। वहीं, प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के नए राज्यपाल अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष रह चके हैं। साथ ही गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सोशल मीडिया…
Read Moreकैबिनेट बैठक: इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार सात जुलाई को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होनी प्रस्तावित है। बैठक में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें चलाने के अलावा शिक्षा से संबंधित व अन्य बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। हिमाचल में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें का प्रस्ताव परिवहन विभाग ने तैयार किया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम…
Read More