सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी

जम्मू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पुलवामा के त्राल के नागबेरान तारसर के जंगल में आतंकी छिपे हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। आतंकियों ने…

Read More

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

शिमला जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 अस्थाई तौर पर बंद है। मंडी पुलिस का कहना है कि हाईवे की बहाली का काम जारी है।  मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि बीती रात से हाईवे बंद है। पत्थर की चपेट में आने से सड़क पर खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। नेशनल हाईवे-3 पर वाहनों की लंबी कतार है और वैकल्पिक मार्ग से कटौला होते हुए यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।  इसके अलावा, राजधानी शिमला में…

Read More

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी सहारनपुर से गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी सहारनपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की असफल कोशिश की थी। गैंगस्टर जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम है।  गैंगस्टर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। वहीं जठेड़ी के गैंग में 200 से ज्यादा शूटर शामिल हैं। इसके ज्यादातर शूटर विदेश में है और विदेश में बैठकर शूटर इस गिरोह को चला…

Read More

कॉलेज और विश्वविद्यालय 2 अगस्त से खुलेंगे, सरकार ने नहीं किया कोई आदेश जारी

कॉलेज और विश्वविद्यालय 2 अगस्त से खुलेंगे, सरकार ने नहीं किया कोई आदेश जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 2 अगस्त से स्टाफ का आना जाना शुरू हो जाएगा। लेकिन, संस्थानों में विद्यार्थियों को कक्षाओं में पढ़ाने का सरकार ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। कक्षाएं, परीक्षाएं, कार्यशालाएं, इत्यादि गतिविधियां संस्थानों में ऑनलाइन चल रही हैं। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के तमाम कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद किया गया था। कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं। स्टाफ रोस्टर पर काम कर रहा था। लेकिन, अब 2 अगस्त से स्टाफ संस्थानों में जाकर नियमित रूप से काम करेगा। शोधार्थी भी अनिवार्य…

Read More

बादल फटने के बाद लापता हुए 19 लोगों का कोई सुराग नहीं

बादल फटने के बाद लापता हुए 19 लोगों का कोई सुराग नहीं

किश्तवाड़ तहसील दच्छन के होंजड़ गांव में बादल फटने के दो दिन बाद भी 19 लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बारिश के चलते शुक्रवार को बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। दोपहर में कुछ देर बारिश रुकी, लेकिन फिर भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। हालांकि कई एनजीओ सदस्य अलग-अलग जगह  पुलिस व सेना के साथ लापता लोगों की तलाश में मदद कर रही हैं।    जानकारी अनुसार शुक्रवार को कश्मीर से एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम दच्छन पहुंच गई है। एनडीआरएफ की 23 लोगों की…

Read More

हरियाणा में कोरोना के मामले हुए कम, 17 माह बाद डॉक्टरों को छुट्टी मिलनी शुरू

हरियाणा में कोरोना के मामले हुए कम, 17 माह बाद डॉक्टरों को छुट्टी मिलनी शुरू

चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना के मामले कम होने के चलते अब 17 माह बाद डॉक्टरों को छुट्टियां मिलनी शुरू हो गई हैं। रोस्टर के हिसाब से 30 दिन के बजाय 10-10 दिन की छुट्टी दी जा रही है। काफी लंबे अरसे के बाद मिली छुट्टी के बाद डॉक्टरों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश में मार्च 2020 में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी। इसके बाद से सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। तब से लेकर कोरोना की लहर के बाद…

Read More

फतेहाबाद जिले में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

फतेहाबाद जिले में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़/फतेहाबाद/हिसार हरियाणा में तीसरे दिन भी शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। कुछ जिलों में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। फतेहाबाद जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहां बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।  मानावाली में मकान की छत गिर गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक दुकान, मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। शहर की सड़कों…

Read More

हैवानियत : 11 साल तक युवती से दुष्कर्म, अब दुबई बेचने की थी तैयारी, 14 की उम्र से झेला ये नर्क

हैवानियत : 11 साल तक युवती से दुष्कर्म, अब दुबई बेचने की थी तैयारी, 14 की उम्र से झेला ये नर्क

जीरकपुर (पंजाब) एक युवती से 11 साल तक दुष्कर्म होता रहा। पहले तो डर के कारण वह बर्दाश्त करती रही लेकिन अब आरोपियों ने उसे दुबई बेचने की तैयारी कर डाली थी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनकी पहचान कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर सभी निवासी गांव भोकड़ा गोनियाना मंडी जिला बठिंडा के रूप में हुई है।  सूत्रों का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता…

Read More

स्कूलों में वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद आएंगे मिड-डे मील वर्कर

स्कूलों में वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद आएंगे मिड-डे मील वर्कर

शिमला कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद ही मिड-डे मील वर्करों को स्कूलों में बुलाया बुलाया जाएगा। शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 80 फीसदी मिड-डे मील वर्करों को पहली डोज लग चुकी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 94 फीसदी शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका है। जल्द सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। 75702 शिक्षकों में से 71064 शिक्षकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बताया कि दो अगस्त…

Read More

कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, रैली में आने वाले लोगों की होगी रैंडम सैंपलिंग

कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, रैली में आने वाले लोगों की होगी रैंडम सैंपलिंग

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभाओं और कार्यक्रमों में आने वाले लोगों की अब रैंडम सैंपलिंग होगी। कोरोना फिर से विकराल रूप धारण न करे, इसके चलते प्रदेश सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है। जिला मंडी में कोरोना के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिला कांगड़ा दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग रैली या सभा स्थल पर कोरोना के रैपिड टेस्ट के काउंटर लगाएगा। यहां लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी। प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और मंडी संसदीय क्षेत्र में…

Read More