चंडीगढ़ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 28186 हुई, मरने वालों का आंकड़ा 372 पहुंचा प्रदेश में संक्रमण की दर और रिकवरी रेट दोनों बढ़े, 190 की हालत बेहद गंभीर विस्तार हरियाणा में कोरोना संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा अब 372 पहुंच गया है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़कर 28186 हो गई है। 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 724 नए केस दर्ज किए गए। जबकि 745 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण की दर बढ़कर 5.97 प्रतिशत…
Read MoreYear: 2020
छह डिग्री तापमान गिरा : 10 जिलों में अधिक तो 11 में सामान्य से कम बारिश
रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा) हरियाणा में चौथे दिन भी कई जिलों में सावन की झड़ी लगी रही। इससे प्रदेश की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। अब 10 जिलों में सरप्लस तो 11 जिलों में सामान्य से कम बारिश है। अच्छी बारिश होने से उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश में बुधवार सुबह…
Read Moreनीति में फेरबदल की मंजूरी, अब जमीन के बदले जमीन देगी सरकार
चंडीगढ़ गमाडा की लैंड पूलिंग नीति में फेरबदल को दी मंजूरी भूमि अधिग्रहण पर नगद मुआवजा नहीं दिया जाएगा यह नीति औद्योगिक सेक्टर में भी की जाएगा लागू विस्तार पंजाब में विकास परियोजनाओं के लिए स्वेच्छा से अपनी जमीन देने वालों को अब जमीन के बदले जमीन मिलेगी। पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी में फेरबदल करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही औद्योगिक सेक्टर में भी ऐसी ही नीति लागू होगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कैबिनेट ने बुधवार को ग्रेटर…
Read Moreनेहरू की यादों से जुड़ा किला हुआ धराशायी, राजीव और राहुल कर चुके हैं किले का दौरा
जैतो (पंजाब) पंजाब सरकार की अनदेखी व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते नाभा रियासत का हिस्सा रहे जैतो मंडी का ऐतिहासिक किला लगभग मिट्टी में मिल गया है। बारिश के कारण पहले से जर्जर यह किला मलबे में तब्दील हो गया है। किले की इमारत का भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से भी खास रिश्ता रहा है। साल 1923 में नाभा रिसायत के महाराजा रिपुदमन सिंह को ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा सत्ता से हटाए जाने के खिलाफ सिख संगत ने संघर्ष शुरू किया था। इसका समर्थन करने…
Read Moreलॉकडाउनः सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल में आज से
जम्मू/श्रीनगर कोरोना वायरस को तेजी से फैलते देख कश्मीर संभाग के सभी 10 जिलों में बुधवार शाम से 27 जुलाई तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। बागवानी-कृषि गतिविधियों और जरूरी सामान की आपूर्ति वाले वाहनों को इससे छूट रहेगी। वहीं, जम्मू संभाग के सांबा जिले में जिला प्रशासन ने विजयपुर के बाद सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल तहसील में वीरवार से लॉकडाउन घोषित कर दिया है। सांबा जिले की तीन तहसीलों में आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं को छोड़ सभी गतिविधियां 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग…
Read Moreआम आदमी पार्टी का दिल्ली के बाद हिमाचल में पार्टी को स्थापित करने का काम शुरू
सरकाघाट (मंडी) दिल्ली में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी स्वयं को स्थापित करने में जुट गई है। हिमाचल में होने वाले पंचायत चुनावों में भी पार्टी बीडीसी और जिला परिषद में अपने उम्मीदवार उतारेगी। अगर कोई प्रत्याशी पंचायत और पंच का चुनाव भी पार्टी के नाम से लड़ना चाहेगा तो उसे भी इजाजत दी जाएगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के अनुसार पार्टी ने प्रदेश में जनाधार बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रदेश, जिला, खंड से लेकर पंचायत स्तर तक कमेटियां…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से ठगी की मंशा, नाइजीरियरन भेज रहा है लोगों को ई-मेल
शिमला सीएम जयराम ठाकुर के नाम से नाइजीरिया से कोई हिमाचल में कई लोगों को ई-मेल भेज रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद हिमाचल पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। इस सेल को ठगी के प्रयास का संदेह है कि कोई नाइजीरियन ऐसा कर रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से यह मेल अलग-अलग आईडी से आ रही हैं। हालांकि, इन आईडी का सीएम की आईडी से कोई…
Read Moreप्रदेश सचिवालय में कोरोना संक्रमण का भय, जांच पर उठने लगे हैं सवाल
शिमला हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कोरोना से बचाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठने लगे हैं। सचिवालय परिसर में प्रवेश से पहले सिर्फ सुबह के समय थर्मल स्कैनिंग ही होती है। इसके बाद भीतर जाने वालों की कोई जांच नहीं की जाती। यही स्थिति बुधवार को भी देखी गई। इस मसले को सचिवालय प्रशासन के ध्यान में अधिकारी और कर्मचारी समय-समय पर लाते रहे लेकिन, इस दिशा में आज दिन तक कोई कड़े और कारगर कदम नहीं उठाए गए। सचिवालय के गेट में तैनात सुरक्षा कर्मी अगर सचिवालय…
Read Moreदुनियाभर के वैज्ञानिकों ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर जताया पूरा भरोसा
नई दिल्ली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन पर भारतीय व विदेशी वैज्ञानिकों ने भरोसा जताया है। हालांकि वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी बहुत दूर जाना है। कोलकाता सीएसआईआर की वायरोलॉजिस्ट प्रो. उपासना राय ने कहा, एंटीबॉडीज और टी-सेल्स के उत्सर्जन से ये सिद्ध हुआ है कि लंबे समय तक सुरक्षित रहा जा सकता है। दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यनुलोलॉजी के प्रो. सत्यजीत रथ का कहना है कि कोई गंभीर साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला ये सबसे बड़ी बात है। सिरदर्द और थकान के कुछ मामले थे जो पैरासिटामॉल से ठीक…
Read Moreजोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष की 13 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त की
नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कमल मेहता की लगभग 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि जब्त संपत्तियों में जयपुर, जोधपुर और दिल्ली में 12 फ्लैट, 3 प्लॉट, एक भवन और 31 बीघा कृषि भूमि शामिल हैं। बैंकों में जमा नकदी भी जब्त की गई है। बयान में बताया गया कि यह मामला फर्जी डिग्री और मार्कशीट जारी करने से संबंधित है। इस संदर्भ में केंद्रीय…
Read More