आगरा मिशन शक्ति के तहत सुबह 10 से 11 बजे होगा आयोजन जिन मामलों में कार्रवाई हो चुकी है उन्हें ही बुलाया जाएगा आगरा के हरीपर्वत थाने में होगा वर्चुअल संवाद का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे तक आगरा के हरीपर्वत थाने में महिलाओं एवं बालिकाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपराध पीड़ित महिलाओं, महिला सशक्तीकरण पर काम रहे एनजीओ और थानों की महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से फीडबैक लेंगे।…
Read MoreMonth: October 2020
चुनाव मे 54 फीसदी गंभीर अपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों को टिकट
पटना चुनाव के दूसरे चरण में सियासी दलों ने 54 फीसदी दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अधिकांश पर गंभीर अपराधिक मामले हैं। कई सीटों पर आपराधिक छवि वाले साफ छवि के उम्मीदवारों पर भारी पड़ रहे हैं। दूसरे चरण में 94 सीटों पर कुल 1464 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजद के दानापुर से उम्मीदवार रीतलाल राय पर सर्वाधिक14 मामले दर्ज हैं। बख्तियारपुर से राजद के उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार पर ग्यारह मुकदमे दर्ज हैं। जदयू के उम्मीदवार भी पीछे नहीं हैं। मटिहानी सीट से जदयू उम्मीदवार बोगो सिंह पर 13…
Read Moreकोविडशील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल
चंडीगढ़ 25 सितंबर को तीन स्वयंसेवकों को डोज देकर शुरू किया गया था परीक्षण 27वें दिन स्वयंसेवकों की जांच के बाद आई रिपोर्ट में संतोषजनक रहा परिणाम विस्तार पीजीआई चंडीगढ़ में ऑक्सफोर्ड की कोविडशील्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल रहा है। परीक्षण में 25 सितंबर को जिन तीन स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी, उनकी स्थिति संतोषजनक है। गुरुवार को उन स्वयंसेवकों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि उन्हें शनिवार को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी…
Read Moreतलाशी अभियान में 300 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, पांच लोगों को किया गिरफ्तार
जम्मू पाकिस्तान से भेजी गई 300 करोड़ रुपये की हेरोइन के मामले में पुलिस ने वीरवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरनिया आरएसपुरा, अखनूर और पड़ोसी राज्य पंजाब के दो लोग शामिल हैं। दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए जम्मू भेज दिया गया है। एसपी हेडक्वार्टर राजा आदिल का कहना है कि जल्द इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों के रहने वाले आरोपी पंजाब के तस्करों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। 20 सितंबर को सीमा पार से नशे…
Read Moreपंचायत चुनाव के चलते जल्द ली जाएंगी परीक्षाएं
शिमला प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेकेंड टर्म की असेसमेंट परीक्षाएं एक से 15 दिसंबर के बीच होंगी। पंचायत चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने परीक्षा की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का फैसला लिया है। जिला अधिकारियों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में अगर दिसंबर में स्कूल खुल गए तो ऑफलाइन नहीं तो दोबारा से ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी। पहले चरण में पहली से आठवीं और दूसरे चरण में नौवीं से जमा दो कक्षाओं की परीक्षाएं होंगी। अगस्त और सितंबर में समग्र शिक्षा अभियान के…
Read Moreबरसात कम होने से गहरा गया बिजली संकट, उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट
शिमला हिमाचल में सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट आ गई है। इस साल बरसात कम होने से बिजली संकट गहरा गया है। पड़ोसी राज्यों पंजाब और दिल्ली को गर्मियों में दी बिजली को हिमाचल ने वापस लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश की अपनी बिजली परियोजनाओं में अभी 43 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सामान्य तौर पर इन परियोजनाओं में 90 से 100 लाख यूनिट बिजली का रोजाना उत्पादन होता है। प्रदेश में बिजली की डिमांड 280…
Read Moreभाजपा के बन गए दो धड़े, बगावत के सुर तेज
शिमला अब कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह के हलके में भाजपा के दो धड़े बन गए हैं। शिमला, कांगड़ा और मंडी के बाद अब सोलन भाजपा में भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल को कोऑपरेटिव फेडरेशन का अध्यक्ष बनाने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। उपेक्षा के बीच अर्की के पूर्व भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा के समर्थक अंदरखाते सक्रिय हो गए हैं। गोविंद राम शर्मा का पिछले विधानसभा चुनाव में अर्की का विधायक…
Read Moreदुनियाभर में जाएंगी 8.5 करोड़ नौकरियां, 9.5 करोड़ नई मिलेंगी
नई दिल्ली/जिनेवा दुनियाभर में 2025 तक ऑटोमेशन के कारण करीब 8.5 करोड़ नौकरियों पर संकट के बादल मंडराएंगे। विश्व आर्थिक मंच की नौकरियों से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण यह संकट कुछ ज्यादा तेजी से आया है। हालांकि इसमें एक अच्छा संकेत भी है, ऑटोमेशन से नौकरियां सिर्फ जाएंगी नहीं बल्कि 9.5 करोड़ नई नौकरियां मिलेंगी भी लेकिन इनके लिए विशेष तकनीकी कौशल पहली और अनिवार्य शर्त होगी। विश्व आर्थिक मंच ने रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि भारत दुनिया भर में सबसे तेजी…
Read Moreकरोड़ों मील दूर एस्ट्रॉयड बेन्नू पर रखे कदम, नासा को मिली बड़ी कामयाबी
वाशिंगटन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्पेसक्राफ्ट ने अंतरिक्ष में एक एतिहासिक मुलाकात को अंजाम दिया। इसी दिशा में अब वो एक नए छुद्र ग्रह बेन्नू के करीब पहुंचकर वहां से नमूने लेने की कोशिश कर रहा है। यह पृथ्वी से करीब 200 करोड़ मील की दूरी पर है। नासा का यह भी कहना है कि लगभग 150 साल के बीच ये ग्रह धरती के बेहद करीब आ जाएगा, उस दौरान ये धरती को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन नासा इन चीजों को ध्यान में रखते हुए…
Read Moreसैनिक स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, 10 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
देहरादून उत्तराखंड सहित देश के 33 सैनिक स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू उत्तराखंड सहित देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इनमें दाखिले के लिए अगले साल 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के लिए आप 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय ही परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। जनरल, ओबीसी के लिए 550 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क…
Read More