शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 7.90 लाख विद्यार्थियों को 25 सितंबर से स्मार्ट वर्दी मिलना शुरू हो जाएगी। इस दौरान तक अगर स्कूल बंद ही रहे तो मिड डे मील की तर्ज पर अभिभावकों को स्कूलों में बुलाकर वर्दी का आवंटन किया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई पहुंचना शुरू हो जाएगी। स्कूल स्तर पर वर्दी के सैंपलों की जांच करवाने के बाद ही वितरण किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सभी जिला अधिकारियों को इस बाबत दिशा…
Read MoreMonth: August 2020
सीनियर-जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टर भिड़े, रैगिंग का केस दर्ज
शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला के ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार देर रात सीनियर और जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई। मंगलवार को जब इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को मिली तो उन्होंने मामले की छानबीन के लिए जांच कमेटी बना दी। वहीं, जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भी मारपीट और रैगिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक 2015 और 2017 बैच के सीनियर और जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच किसी बात को…
Read Moreहिमाचल आ सकेंगे सैलानी, सरकार ने नियमों में दी बड़ी छूट
शिमला हिमाचल में सैलानियों की एंट्री के लिए बनाए कड़े नियमों में सरकार ने बड़ी छूट दी है। अब सैलानी रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट रिपोर्ट लेकर भी आ सकेंगे। रिपोर्ट 40 मिनट से एक घंटे के भीतर मिल जाती है। यह रिपोर्ट पूर्व में होने वाली जांच रिपोर्ट के मुकाबले सस्ती भी है। पुरानी जांच रिपोर्ट के लिए सैलानियों को 2500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ रहे थे। यह रिपोर्ट भी एक दिन बाद मिलती थी। इसके चलते सैलानियों की आमद बीते कुछ समय में प्रदेश में नहीं बढ़ी है।…
Read Moreकोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे टेट
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली टेट परीक्षा में हिमाचल के कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इन अभ्यर्थियों को बोर्ड दिसंबर माह में प्रस्तावित टेट परीक्षा में मौका दिया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को न तो कोई फीस भरनी पड़ेगी और न ही टेट परीक्षा के लिए बोर्ड के पास दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में 25 अगस्त से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की टेट परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इन परीक्षाओं में सूबे के 50 हजार…
Read Moreआईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने इमेज की गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीक ईजाद की
मंडी सैटेलाइट से देश की निगरानी करने का रक्षा तंत्र अधिक मजबूत होगा। चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने गणित मॉडल का इस्तेमाल कर सैटेलाइट और विभिन्न इमेजिंग सिस्टम के इमेज की गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीक ईजाद की है। इसमें इमेज एक इलास्टिक शीट के रूप में दिखाई देगी। इसे दबाने पर स्पेकल्स यानी जूम या अंधेरे में आने वाले धब्बे दूर होंगे। इमेज काफी हद तक साफ दिखेगी। इस कार्य के परिणाम सोसायटी फॉर इंडस्ट्रियल एंड एप्लाइड मैथेमेटिक्स (एसआईएएम) जर्नल ऑफ इमेजिंग…
Read Moreसागर पर कब्जा करना चाहता है ‘ड्रैगन’, वियतनाम ने दी भारत को जानकारी
नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के अडिग रुख के कारण कोई गतिविधि नहीं कर पा रहे चीन ने अब दक्षिण चीन सागर में अपना हस्तक्षेप और बढ़ा दिया है। वहीं वियतनाम ने चीन के इस कदम के बारे में भारत को जानकारी दी है। वियतनाम ने बताया कि कीमती जल संसाधनों से भरपूर दक्षिणी चीन सागर में कई देशों की तरफ से संयम की अपील के बावजूद चीन लगातार बड़ी संख्या में अपने युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों की तैनाती कर सैन्य उपस्थिति को बढ़ा रहा है। वियतनामी राजदूत…
Read Moreचीन ने सात सीमावर्ती जिलों में नेपाल की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया, केपी शर्मा ओली मौन
काठमांडो चीन की विस्तारवादी नीति नेपाल में अनियंत्रित होती जा रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मौन समर्थन के साथ चीन कई स्थानों पर धीरे-धीरे नेपाली भूमि पर अतिक्रमण कर रहा है। नेपाल के कृषि मंत्रालय के सर्वेक्षण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने सात सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों पर नेपाल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग तेजी से आगे बढ़ रहा है और अधिक से अधिक भूमि का अतिक्रमण कर नेपाली सीमाओं को आगे…
Read Moreचार विवादित विधायक तलब, भाजपा और प्रदेश सरकार चिंता में
देहरादून पार्टी के कुछ विधायकों की गुस्ताखियां और विवाद ने भाजपा और सरकार को चिंता में डाल दिया है। कोरोनाकाल में जब संगठन और सरकार अपनी छवि चमकाने की कोशिशों में जुटी है, ऐसे में पार्टी के कुछ विधायकों की बयानबाजी और हरकतों से सरकार और संगठन को रक्षात्मक और असहज होना पड़ा है। नतीजा यह है कि अब प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने चार विधायकों को 24 अगस्त को पार्टी कार्यालय में तलब किया है। इनमें से एक निष्कासित विधायक भी हैं। अपने जवाबों से वे पार्टी नेतृत्व को…
Read Moreभारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की पगडंडियों पर चौकसी बढ़ी, आतंकी घुसपैठ की आशंका
गोरखपुर आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर भारत-नेपाल की सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। दिल्ली में पकड़े गए आईएसआईएस आतंकी से पूछताछ के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। पगडंडियों पर विशेष नजर है। शनिवार की सुबह निर्देश मिलने के बाद सतर्कता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पिछले कुछ साल में इंडो-नेपाल बार्डर पर संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते आतंकी घुसपैठ की…
Read Moreप्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में नई शिक्षा नीति को लेकर दी जाएगी प्रस्तुति : मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
शिमला नई शिक्षा नीति को लेकर सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति को हिमाचल में किस प्रकार से लागू किया जाना है? इस नीति के तहत प्रदेश में पहले से क्या किया किया गया है? इसको लेकर अब मंत्रिमंडल को अवगत करवाया जाएगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में हिमाचल प्रदेश देशभर में बेहतरीन कार्य करेगा। नई शिक्षा नीति को लागू करने…
Read More