फेसबुक अधिकारियों ने पुलिस को दी सूचना, बच गई युवक की जान

फेसबुक अधिकारियों ने पुलिस को दी सूचना, बच गई युवक की जान

नई दिल्ली फेसबुक अधिकारियों ने आयरलैंड से दिल्ली पुलिस को दी सूचना, दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को दी जानकारी दिल्ली की महिला का था अकाउंट, पति संचालित करता था, पत्नी से लड़ाई के बाद मुंबई चला गया था पति घंटों चली कवायद के बाद युवक को समझाने में कामयाब रही पुलिस, काउंसलिंग कराई गई फेसबुक पर एक युवक ने लाइव आत्महत्या का प्रयास किया। आयरलैंड में बैठे फेसबुक अधिकारियों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने फौरन दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। युवक की जानकारी दिल्ली पुलिस को उपलब्ध…

Read More

अधिकारी जुर्माने के 2.27 करोड़ रुपये नहीं करवा रहे जमा, केस दर्ज

अधिकारी जुर्माने के 2.27 करोड़ रुपये नहीं करवा रहे जमा, केस दर्ज

चंडीगढ़ 1726 जनसूचना अधिकारी जमा नहीं करा रहे जुर्माने के 2.27 करोड़ डिफाल्टरों में कई एचसीएस भी शामिल, वर्षों से जमा नहीं कराई राशि हरियाणा के 1726 जनसूचना अधिकारी जुर्माना राशि के 2.27 करोड़ रुपये जमा नहीं करा रहे हैं। इन्हें वर्षों पहले यह जुर्माना लगाया गया था। अब इन जनसूचना अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त के पास शिकायत पहुंच गई है। राशि न देने वालों में एचसीएस अधिकारी व कई अन्य उच्च अधिकारी शामिल हैं। लोकायुक्त को 24 जुलाई को शपथ पत्र व आरटीआई दस्तावेजों सहित दी शिकायत में आरटीआई…

Read More

राजभवन पहुंची महामारी, प्रशासक बदनौर के प्रधान सचिव समेत मिले पांच संक्रमित

राजभवन पहुंची महामारी, प्रशासक बदनौर के प्रधान सचिव समेत मिले पांच संक्रमित

चंडीगढ़ कोरोना का संक्रमण अब राजभवन तक पहुंच गया है। रविवार को पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के प्रधान सचिव जेएम बालामुर्गन के अलावा राजभवन के चार अन्य कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सलाहकार मनोज परिदा की भी कोरोना जांच की गई। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पंजाब राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि शहर में बढ़े कोरोना वायरस के मामलों के बाद पंजाब राजभवन में एक अभियान चलाकर रैपिड एंटीजन…

Read More

केंद्र सरकार ने खेती संशोधन बिल पर छापी किसान की फोटो, किसान ने एतराज जताया मंत्रालय से हटाने की मांग

केंद्र सरकार ने खेती संशोधन बिल पर छापी किसान की फोटो, किसान ने एतराज जताया मंत्रालय से हटाने की मांग

फरीदकोट किसान बोला- बिना मेरी मंजूरी के क्यों छापी खेती बिल पर फोटो फरीदकोट के किसान ने बिल की कॉपी पर अपनी फोटो छापने पर जताया एतराज पंजाब, हरियाणा के किसान इस बिल का कर रहे विरोध, इस पर लगी फोटो हटाई जाए केंद्र सरकार ने अनाज के मंडीकरण, भंडारण, एमएसपी को लेकर जारी खेती संशोधन बिल पर किसान की फोटो बिना मंजूरी के प्रकाशित कर दी। फोटो प्रकाशित किए जाने पर किसान गुरप्रीत सिंह चंदबाजा ने एतराज जताया है। उन्होंने केंद्रीय खेतीबाड़ी मंत्रालय से इस फोटो को हटाने की…

Read More

आतंकियों द्वारा अपहृत सेना के जवान का नहीं लग पाया सुराग, हत्या कर अज्ञात स्थान पर दफनाने का ऑडियो वायरल

आतंकियों द्वारा अपहृत सेना के जवान का नहीं लग पाया सुराग, हत्या कर अज्ञात स्थान पर दफनाने का ऑडियो वायरल

जम्मू दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से सात दिन पहले आतंकियों द्वारा अपहृत किए गए सेना के जवान का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो में खुद को आतंकी बताने वाले ने जवान की हत्या कर अज्ञात स्थान पर दफनाने का दावा किया है। इस ऑडियो की अभी तक किसी पुलिस या सैन्य अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। उधर, सेना के जवान की तलाश जारी है। टेरिटोरियल आर्मी की 162वीं बटालियन के जवान शाकिर मंजूर का 2 अगस्त की रात…

Read More

कोरोना काल में दलाईलामा ट्रस्ट को विदेशों से 11.60 करोड़ चंदे की रकम मिली

कोरोना काल में दलाईलामा ट्रस्ट को विदेशों से 11.60 करोड़ चंदे की रकम मिली

शिमला कोरोना काल में एक ओर सरकारी और निजी संस्थाओं की हालत खस्ता हो रही है, वहीं तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के ‘द दलाईलामा ट्रस्ट’ को लॉकडाउन के दौरान अप्रैल से जून तक विदेशों से 11.60 करोड़ की रकम मिली है। ट्रस्ट की ओर से विदेशी चंदे की दी गई जानकारी से इसका पता चला है। जानकारी के अनुसार विदेशों से इस रकम को शैक्षणिक कार्य के लिए भेजा दिखाया गया है। इसमें दलाईलामा के जापान और एशिया के लाइजन ऑफिस से 7.61 करोड़ और ताइवान में दलाईलामा के प्रतिनिधि के…

Read More

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को भाजपा के कई नेता कतार में

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को भाजपा के कई नेता कतार में

शिमला बोर्डों-निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को एक अनार सौ बीमार की स्थिति पैदा हो गई है। मंत्रियों की नियुक्ति के बाद अब तैनाती की तैयारी है, मगर यह बड़े स्तर पर नहीं हो पाएगी। भाजपा के कई नेता इसके लिए कतार में लगे हुए हैं। इसमें कई विधायक, पूर्व विधायक और अन्य नेता शुमार भी हैं। राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो खुद के लिए मलाई वाले पद चाह रहे हैं। पूर्व वीरभद्र सरकार में बड़ी संख्या में बोर्डों-निगमों में नियुक्तियां की गई थीं, पर…

Read More

डीसी का कारनामा : क्यों दी मंदिरों के दरवाजे खोलने की मंजूरी? कोरोना फैला तो प्रशासन जिम्मेवार

डीसी का कारनामा : क्यों दी मंदिरों के दरवाजे खोलने की मंजूरी? कोरोना फैला तो प्रशासन जिम्मेवार

शिमला कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंबा के डीसी विवेक भाटिया ने एक और कारनामा कर दिया है। कोरोना के बीच जहां हिमाचल के भक्तों के लिए सरकार ने मंदिरों के दरवाजे बंद कर रखे हैं, वहीं डीसी चंबा ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भक्तों के लिए मणिमहेश यात्रा के लिए मंदिरों के दरवाजे खोल रखे हैं। शनिवार और रविवार को पड़ोसी राज्य से 40 भक्तों का जत्था जन्माष्टमी स्नान के लिए भरमौर पहुंचा है। 11 अगस्त की रात से 12 अगस्त की सुबह जन्माष्टमी स्नान के लिए…

Read More

केंद्र सरकार ने किया आगाह, जैव विविधता को हो सकता है खतरा भूल से भी न बोएं संदिग्ध बीज

केंद्र सरकार ने किया आगाह,  जैव विविधता को हो सकता है खतरा भूल से भी न बोएं संदिग्ध बीज

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने संदिग्ध बीज पार्सलों को लेकर राज्य सरकारों, बीज इंडस्ट्री और अनुसंधान संस्थानों को आगाह किया है। ये पार्सल देश में अज्ञात स्रोतों के जरिए भेजे जा रहे हैं और इनसे देश की जैव विविधता को खतरा हो सकता है। इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान दुनियाभर में ऐसे हजारों संदिग्ध बीज पार्सल मिले हैं। अज्ञात स्रोतों से बिना लेबल वाले संदिग्ध बीज पार्सल अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, जापान और कुछ यूरोपीय देशों…

Read More

ईएफएसएएस थिंकटैंक ने माना भारत चीन से टकराव की स्थिति के लिए मजबूत,सम्मान से पीछे हट जाए चीन

ईएफएसएएस थिंकटैंक ने माना भारत चीन से टकराव की स्थिति के लिए मजबूत,सम्मान से पीछे हट जाए चीन

चीन के साथ 15 जून को गलवां घाटी में सैन्य संघर्ष के बाद अमेरिकी समर्थन के बावजूद भारत ने अकेले के दम पर चीन के विरुद्ध खड़े होने की हिम्मत दिखाई है। भारत ने चीन को फिंगर-5 से वापस होकर फिंगर-8 की पुरानी स्थिति में लौटने को कहा है और ऐसा न होने तक भारत भी पीछे नहीं हटेगा। यूरोपीय थिंकटैंक ने इसे भारत का बड़ा आत्मविश्वास करार दिया है। यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (ईएफएसएएस) ने माना है कि भारत अकेले के दम पर चीन को चुनौती देने…

Read More