अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को भाजपा के कई नेता कतार में

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को भाजपा के कई नेता कतार में

शिमला
बोर्डों-निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को एक अनार सौ बीमार की स्थिति पैदा हो गई है। मंत्रियों की नियुक्ति के बाद अब तैनाती की तैयारी है, मगर यह बड़े स्तर पर नहीं हो पाएगी। भाजपा के कई नेता इसके लिए कतार में लगे हुए हैं। इसमें कई विधायक, पूर्व विधायक और अन्य नेता शुमार भी हैं।

राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो खुद के लिए मलाई वाले पद चाह रहे हैं। पूर्व वीरभद्र सरकार में बड़ी संख्या में बोर्डों-निगमों में नियुक्तियां की गई थीं, पर जयराम सरकार ने उस स्तर पर यह नियुक्तियां नहीं कीं। ऐसे में कई बोर्डों-निगमों में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के पद अभी तक रिक्त चल रहे हैं।
इनमें से कितने पदों पर नियुक्ति होती है, यह तो सीएम जयराम ठाकुर की अगली रणनीति ही तय करेगी। पर इस बीच एक अनार सौ बीमार के हालात पैदा हो गए हैं। कई भाजपा नेता अपनी नियुक्ति के लिए लॉबिंग में जुट गए हैं। ये दिल्ली तक गोटियां फिट कर रहे हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी निकटता बना रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आला अधिकारी ने इस संभावना से इंकार नहीं किया कि बोर्डों-निगमों में चुनिंदा नियुक्तियों पर सरकार जल्दी फैसला ले सकती है।

 

Related posts