गगरेट में कैमिस्ट से नशे की खेप बरामद

गगरेट: गगरेट के एक प्रमुख दवा विक्रेता के घर देहरा पुलिस ने छापामारी कर नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं की खेप के साथ दवा विके्रता को पकड़ा है। हालांकि शनिवार को ही ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने ड्रग इंस्पैक्टरों की टीम के साथ उसी दवा विके्रता के मैडीकल स्टोर व घर पर भी धावा बोला लेकिन इससे पहले ही देहरा पुलिस दवा विके्रता को अपने साथ देहरा ले गई थी। देहरा पुलिस द्वारा मामला कांगड़ा के ड्रग इंस्पैक्टर आशीष राणा को सौंप दिए जाने पर दवा विके्रता के…

Read More

कुनेरन में बिरोजे से लदा टिप्पर पकड़ा

अम्ब/दौलतपुर चौक: अम्ब पुलिस ने मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड पर पड़ते कुनेरन में  लगाए गए नाके के दौरान बिरोजे से लदी एक गाड़ी को पकड़ा है। वाहन चालक सहित गाड़ी में सवार लोग गाड़ी से पीछे होते हुए खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने बिरोजे से लोड गाड़ी को कब्जे में लेकर चोरी व वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोवेशनल डीएसपी अम्ब चन्द्रपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे कुनेरन में नाकाबंदी के…

Read More

नशे में धुत ड्राइवर ने खाई में गिराई बस, टला बड़ा हादसा

मंडी : मंडी जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर गोहर के जाहल में देर शाम एक निजी बस के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ड्राइवर व कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बस में सुंदरनगर के किसी निजी स्कूल के छात्र व स्टॉफ सहित देवीदढ़ में पिकनिक मनाने आए हुए थे, लेकिन चालक के शराब के नशे में धुत होने के चलते स्कूल स्टॉफ ने बस में जाने से मना कर दिया और स्कूल स्टॉफ का यह फैसला एक बड़े हादसे को…

Read More

15 नवम्बर को बंद हो जाएगा रोहतांग मार्ग

कुल्लू: अधिकारिक तौर से 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा 15 नवम्बर से बंद हो जाएगा। हालांकि मौसम का मिजाज बेहतर रहने से दर्रे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी लेकिन मौसम की करवट बदलते ही जनजातीय जिला का यह क्षेत्र बर्फ की आगोश में जकड़ जाएगा। जिला के लाहौल घाटी के लोगों के लिए जिला प्रशासन खाद्य एवं जीवनरक्षक दवाइयों का भंडारण करने में जुट गया है। अगले माह रोहतांग दर्रे पर भारी बर्फबारी होने से रोहतांग मार्ग 6 माह के लिए बंद हो जाएगा। हालांकि सीमा सड़क…

Read More

प्रशासन ने जारी की चेतावनी, 50 किलो से अधिक पटाखे जमा किए तो…

कुल्लू: किसी अनहोनी से बचने को जिला प्रशासन ने सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं। दिवाली के चलते पटाखे बेचने के लिए बाकायदा स्थान चिन्हित किए गए हैं तथा नियम तोड़ने या पटाखों का ज्यादा भंडारण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, दिवाली के चलते शहर में पटाखों का भंडारण भी हो रहा है। सूत्रों के अनुसार कई व्यापारी पटाखों का भंडारण करने में लगे हैं। डी.सी. यूनुस कहते हैं कि धारा-144 के तहत नगर परिषद कुल्लू, मनाली व नगर पंचायत भुंतर, बंजार की स्थानीय…

Read More

फोरलेन विवाद पर धूमल ने मोदी को लिखा पत्र

कुल्लू: नागचला से मनाली में फोरलेन निर्माण में जानबूझ कर हो रही कानूनों की अवहेलना व किसानों से हो रहे अन्याय के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय भूतल परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखकर नागचला से मनाली फोरलेन निर्माण में नैशनल हाईवे अथॉरिटी व प्रदेश सरकार द्वारा संवैधानिक प्रावधानों व कानूनों, नियमों का उल्लंघन तथा जनता के मौलिक अधिकारों के हनन पर उचित कार्रवाई की मांग की है। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, महासचिव…

Read More

फर्जी कमांडैंट सहित 10 लोगों को कैद, यह है मामला

सोलन: बीएसएफ का फर्जी कमांडैंट बन कर एक युवती से शादी करने के मामले में अदालत ने 10 लोगों को 3 महीने के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उन्हें जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी एनएल सेन ने बताया कि सोलन जिला अदालत के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन रघु की अदालत ने मुख्य आरोपी भूपेंद्र, उसके पिता अनौखी राम, माता लीला देवी के अलावा अन्य रिश्तेदारों कांता पंकज, सावित्री, रामदेई, सुंदर लाल, दिनेश, गीता…

Read More

इंडिया स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश संरक्षक बने यह सांसद

परवाणु: इंडिया स्पोर्ट्स संघ द्वारा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप को संघ का प्रदेश संरक्षक बनाया गया। यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन समैला ने दी। पवन समैला ने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए संघ द्वारा अपनी पूरी कोशिशें की जा रही हैं, जिसके तहत ही सांसद विरेंद्र कश्यप को संघ ने अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों ने पिछले…

Read More

इस सुविधा के आधार पर परीक्षा में बैठ सकेंगे ICDEOL के विद्यार्थी

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इक्डोल से रूसा के तहत बी.ए. व बी.कॉम. प्रथम सैमेस्टर के कई विद्यार्थियों के रोल नंबर अब तक जैनरेट नहीं हो पाए हैं। बी.ए. व बी.कॉम. प्रथम सैमेस्टर की परीक्षाएं 25 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं और रोल नंबर जैनरेट न होने की वजह से विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान कोई दिक्कत न आए, इसके लिए इक्डोल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इस व्यवस्था के तहत इक्डोल से शिक्षा ग्रहण कर रहे बी.ए. व बी.कॉम. प्रथम सैमेस्टर के विद्यार्थी एनरोलमैंट नंबर के आधार पर परीक्षा…

Read More

बच्चा बदलने का मामला: खुलासे के बाद HOD व डाक्टरों पर गिर सकती है गाज

शिमला: के.एन.एच. में सामने आए बच्चे बदलने के मामले को लेकर शनिवार को पुलिस द्वारा एच.ओ.डी. व अन्य चिकित्सकों से पूछताछ की गई। उस दिन डिलीवरी के समय जो चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात थे, उनमें से 3 डाक्टरों से पुलिस ने लगभग 3 घंटे तक पूछताछ की जबकि अन्य 3 डाक्टरों से अभी पूछताछ नहीं हो पाई है। पुलिस आगामी दिनों में उन 3 चिकित्सकों से पूछताछ करने का प्रयास करेगी। शनिवार को पुलिस ने मामले को लेकर के.एन.एच. में दबिश दी और एच.ओ.डी. सहित 3 डाक्टरों व अन्य स्टाफ से…

Read More