इंडिया स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश संरक्षक बने यह सांसद

इंडिया स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश संरक्षक बने यह सांसद

परवाणु: इंडिया स्पोर्ट्स संघ द्वारा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप को संघ का प्रदेश संरक्षक बनाया गया। यह जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन समैला ने दी।
पवन समैला ने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए संघ द्वारा अपनी पूरी कोशिशें की जा रही हैं, जिसके तहत ही सांसद विरेंद्र कश्यप को संघ ने अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों ने पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में सांसद से उनके सोलन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष केएस कश्यप, प्रदेश मंत्री श्याम भट्टनागर और सुरेंद्र कौंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts